Saturday, November 17, 2012

ला सकते हो तो ला देना
मुस्काने चेहरों पर
या अर्पण कर देना इस तन को 
इस राष्ट्र के पहरों पर 

पा सको यदि जो मौका
दूर विषमता को कर देना
रहे शेष जो समय यदि तो
स्वप्न समाज में भर देना

आँखों के तुम दीप हो जिनकी
उन आँखों का तेज़ बनो
जिस साँसों ने जन्म दिया
कुछ पल उनके भी साथ हसो

बचा सको जो फिर भी कुछ पल
वो पल शेष तुम्हारे है
जैसे चाहो उनको जीना
स्वप्न सजे जब सारे है

कृते अंकेश
श्रम के मोलो में है डूबी 
रात भी कैसी विचित्र 
सेकड़ो काया जगी है 
क्षुब्ध क्षुधा में संक्षिप्त 

है महल में खोजती 
स्वप्न योवन की कहानी 
रास्ते में मिट रही है 
सेकड़ो बस यु ही जवानी 

स्वर विषमता के सजे है
अब कहा संग्राम है
आपका क्या फिर हसोगे
आपको आराम है

मेरे घर की छत है सूरज
बस पिघलते दिन रात है
बारिशे ले जाती बहा
जो कुछ भी पास है

में नहीं हूँ मांगता
महल की एक साख हूँ
हूँ श्रमिक श्रम धर्म मेरा
शोषण के खिलाफ हूँ

कृते अंकेश

Thursday, November 15, 2012

लहरों ने कब छोड़ा था नाद
बढता जाता सागर विशाल 
टकराती हिम खंडो को रोक 
ले जाती भू खंडो को सोख 

उतरे जाते कितने थे पाल 
बड़ते जाते नावो के जाल 
सीमाओ का  अंत छोड़ 
बड़ते जाते सागर को मोड़ 

ऐसे ही उमड़े मन के भाव 
होते जाते कितने विशाल 
ले जाये किसको जोड़ तोड़ 
किसको  मिलता इनका है  छोर

कृते अंकेश  


Saturday, November 10, 2012

प्रीत मुझे समझाए कोई अब 
भूल गया में सपने कबके 
रंग है मेरे बरसे नैना 
नैनो में खोये है सपने 
प्रीत मुझे समझाए  कोई अब 

अधरों की मुस्कान ने खोयी 
बीते कल की मधुरिम यादें 
 नैनों में बस रही पिघलती 
छिपी कही थी जो बरसातें
भींगे  इस तन को फिर कैसे 
बोलो अब में शुष्क बनाऊ
प्रीत मुझे समझाए कोई अब 
प्रीत मुझे समझाए कोई अब 

कहते है कुछ चल दो फिर से
छोड़ो दुविधा रच लो सपने 
कैसे खुद को मैं समझाऊ 
सपनो को जब पास बुलाऊ 
फिर फिर से में उसको पाऊ 
छोड़ जिसे में पथ तक आऊ
प्रीत मुझे समझाए कोई अब 
 
कृते अंकेश 
श्याम तेरी बंसी के सुर से नाचे जाने कितने दिल थे
में तो  थी  बस बनी बावरी  इस मौसम में भी सावन थे
श्याम तेरी बंसी के सुर से ........

पनघट पर थी  मटकी  छोड़ी
तेरी बंसी ने   राह मोड़ी
भूल    गए हम सारे किनारे
चले जहा  बस बंसी पुकारे
 श्याम तेरी बंसी के सुर से ........

ओ नटखट  ओ नन्द के लाला
तेरी चाह  में ढला उजाला
तेरे रंग  निराले कितने
श्याम को देखू  श्यामल जग में

फिर फिर ढलता जाये अँधेरा
मनमोहक है कहा बसेरा
तेरी खोज में रतिया बीते
बढती  जाये फिर भी प्रीते

श्याम तेरी बंसी के सुर से नाचे जाने कितने दिल थे
में तो  थी  बस बनी बावरी  इस मौसम में भी सावन थे

कृते  अंकेश

Tuesday, November 06, 2012

चेहरे   के पीछे  चेहरे छुपकर जाने किस चेहरे को देखा करते है 

चेहरे  अपने ही चेहरे में एक चेहरा   बन सोचा करते है 
चेहरों की यह  साजिश है जो चेहरे  ही सुलझाते है 
चेहरे  चेहरों के बीच कही एक उलझा चेहरा पाते है 
ख्वाइश एक ऐसा चेहरा है जो हर चेहरे में मिलता है 
खामोश कभी यह छिपता है मदहोश कभी यह दिखता है 
चेहरों की इस रिमझिम से हम जाने कितने चेहरे ले जाते है 
लेकिन जब एक तेरा चेहरा पाते है हर चेहरा भूल हम जाते है ...

कृते अंकेश 

Sunday, November 04, 2012

सच की कोई आवाज़  नहीं  होती  
सच तो स्वत: बया होता है 
कहने दो लाखो को झूठ ही सही 
सच कहने के लिए एक इंसा ही बहुत होता है 
आसान  नहीं होता भीड़  में अपनी आवाज़ को सुनाना
लेकिन आसान नहीं है सच को भी दबाना 
देर से ही सही लोगो को इसका  एहसास  तो होता है 
कुम्भकर्ण  भी ज्यादा से ज्यादा छ: मास  तक   ही सोता   है  
रास्ते आपके है चयन भी आपका होता है 
लेकिन सच के साये में इंसान शायद ही कभी खोता है 

कृते अंकेश  

Saturday, November 03, 2012

विकास


एक अनसुलझी अनजान प्रक्रिया, शायद इसी से  जीवन की शुरुआत  हुई. समय के साथ साथ विकास के चक्र में घूमते  हुए,  जीवन परिष्कृत होता चला गया. मनुष्य पृथ्वी की सर्व विकसित प्रजाति बन गया. ज्ञान का संग्रह होने लगा. छिपी हुई संपत्तियों  की खोज शुरु हुई. प्रकृति को झकझोरा जाने लगा. अर्थ की उत्पत्ति  हुई और सामाजिक जीवन में आर्थिक तत्त्व का समावेश  हो गया. आर्थिक संग्रह बढने लगा, विषमताए  भी बढने लगी, और कब यह संग्रह की प्रक्रिया संघर्ष में बदल गयी,  पता ही नहीं चला. विचारों के साथ साथ  मतभेद भी जन्म लेने  लगे.  ये खेल प्रकृति का रचा हुआ था या मनुष्य के विकास की कमी, यह तो कहना मुश्किल है.



शोक संतृप्त  भर दृगो में नीर  को 
शोभता है नहीं इस धरा के वीर को
बढ चलो पथ  सामने है
 शत्रु  का संहार कर
पार्थ अपने देख सामने न कर्त्तव्य से इनकार कर

कृते  अंकेश  
  

क्या प्रश्न तुम्हारा परिचित था
या  उत्तर मेरा अनुचित था
या सीमाओ से घिरे हुए
सन्दर्भों से विचलित था

कृते अंकेश

उस पर मेरा अधिकार कहा था 
मुझको यह स्वीकार कहा था 
अलग अलग थे अपने रस्ते 
फिर भी मेरा इनकार कहा था

कृते अंकेश 


नयन बेपलक कापते रहे
उन परिंदों के पर नापते रहे
उड़ते रहे  आसमानी रंग  में
बेफिक्र  उनके संग में

समय भी बहता रहा
हसते  हसते  कहता रहा
रंगीन  शामें   सजती गयी
खामोशिया कुछ और बदती गयी

 मुलाकातों के दौर न थमें
 बस हम साथ साथ  चले
  गलत  होगा अगर हम कहे
 हमने कुछ न पाया

यह उनका ही तो साथ है
जिसने इतना कुछ सिखाया   
छोड़ सब चल दिया में उस जहा मैं 
बहती है बस तेरी खुशबु जहा आसमा में 
सितारा बन चमकते हो तुम जिस गगन के 
स्वर्ग के सामीप्य रहते हो दमकते 




सजती सभा स्वाधीनता
सम्राट सा सम्मान है
सम्पूर्ण सृष्टि सार सरिता
सज रहा सुरधाम है
स्वतंत्र स्वयंभू स्वराज्य का
हो रहा उदघोष  है
लहरा रहा  तिरंगा
हर साँस में अब जोश है 

इस तिरंगे में छिपे है 
सेकड़ो तप त्याग के 
छोड़ वैभव को गए जो 
हसते  इस संसार से 
ढूंढता योवन जिन्हें था
दे रहे थे आहुति 
शूलिया थी थक गयी 
उनकी  कहानी न रुकी 

ओज के वो पुष्प थे 
थे इस धरा के पुत्र वो 
रच  गए इतिहास  स्वर्णिम   
मृत्यु से अभिरुद्द हो
देखती थी स्वप्न जो
आँखे हमेशा वो रही 
है  हकीकत  सामने  
उपहार उनकी देन ही 

नाद मस्तक ताल हृदय 
बढ  रहे  अविराम है 
प्रेरणा उनसे मिली 
जीवन नहीं विश्राम है 
स्वप्न है बस अब सजाना 
बाकि क्या जिए और क्या मरे 
और क्या वह जिंदगी 
जो न हुई राष्ट्र  के लिए 

न मुझे यु  सता बंधू न मुझे यु सता 
न मुझे है पता तेरे दिल में है क्या 
मेने देखा नहीं ख्वाब  कोई यहाँ 
जो  रहा था रहा तेरे दिल में रहा 
न मुझे यु सता बंधू न मुझे यु सता 


खेलते खेलते ही कहा छोड़ दिया तुम्हे 
मुझे याद ही नहीं 
ओ बचपन
खेल ही खेल मैं न जाने कितने आंसुओ को हम हँसा जाते थे 
शरारतो से हमारी घर गूंजा करता था 
छोटे बड़े सभी तो हमसे खिलखिला कर हसते थे 
आसमा तक जाने के सपने सजते थे 
वो खिलोने आज भी इंतज़ार में है 
की शायद फिर से कोई खेलने आएगा 
शायद खामोशियो को फिर से तोडा जायेगा 
तेरे जाने के बाद एक भीड़ में छिप गए है हम 
भीड़ जो बस बदती ही जाती है 
भीड़ जो अँधेरे के गर्द तक जाती है 
सिरहानो को लिए पीता  हूँ 
अब तो बस तेरी यादो में जीता हूँ 
क्या तुम कभी आओगे ओ बचपन 
क्या मुझे फिर से अपने साथ ले जाओगे ओ बचपन 

कृते अंकेश  

Thursday, November 01, 2012




ख्वाइश न मेरी सुलझ पाती
सपने न मेरे उलझ पाते
कितने सारे रस्ते जुड़ते 
मिलते, आते और मिट जाते 

 उम्मीदों को में  अपनी 
फिर तोडा करता जोड़ा करता 
कागज पर लकीरे खिची हुई 
फिर फिर  उनको मोड़ा करता 

जाना मैंने तुमको जितना 
तुम दूर हुए मुझसे उतना 
ख्वाबो की हकीकत रही छिपी 
सिमटा सा रहा बस कोई सपना 

कृते अंकेश 

Sunday, October 28, 2012

एक आहट साँसों के स्वर से 
मिटती गयी तवस्सुर से  जुड़ के
 बरबस अनायास आ निकली 
अंखियो  से मणिको की टोली 
खेल रहे हम उससे होली 

रंग भी अपने रहे निराले 
तोड़ तोड़ कर सपने डाले 
और जला दी उनकी होली 
साँसों ने आवाज़ न खोली 

उड़ता धुआ रहा चिल्लाता 
कब तक छाएगा सन्नाटा 
गयी नहीं पर  ख़ामोशी खोली 
रहे खेलते बस हम होली 

कृते अंकेश 
तोड़ लकीरों को  आ लिख ले 
सपनो की फरियाद नहीं 
रिश्ते जाति देश दीवारे
कुछ रह मुझको याद नहीं 
एक आँगन में साँसे ले 
और एक गगन में भरे उड़ान 
एक उम्मीद ही रहे सर्वोपरि 
खुशिया पाए हर इंसान 

कृते अंकेश 

Friday, October 26, 2012

जूते खा कुर्सी मिली, कुर्सी से धनवान 
जो न जूते खाए वो, रहे आम इंसान ||   
इज्ज़त थी तब धन नहीं, अब धन  है इज्ज़त नाही
इज्ज़त की किसको पड़ी, जब बेईज्ज़त पूछा जाये ||   कृते अंकेश