Sunday, September 30, 2012

जो मन चले 
सपने खिले 
अब रात यह कैसे ढले 
खामोश सुबह रही बस खड़ी 
लगती थी उसकी जरूरत नहीं 
आँखों के परदे गिरते रहे 
साँसों से जा के मिलते रहे 
तनहा तनहा फिर हुई रौशनी 
देखा था ख्वाब मैंने फिर से वही 

कृते अंकेश 

Saturday, September 15, 2012

तेरे सिवा कोई न था 
तेरे सिवा कोई नहीं 

बारिशो से  भींग कर 
सीली  पवन कहती  रही 

उड़ते रहे मुडेर पर 
चोखट के परदे इधर उधर 

क्या  पता यह बारिशे 
ले जाएँगी इनको किधर 

घुलता रहा था चाँद भी 
मेघो के गर्जन के तले

बिखरी पड़ी  कोई  छवि 
एक अधूरा जीवन लिए 

भींगता आकाश था 
और भींगती हर स्वास  थी 

बारिशे होती रही 
यह बारिशे कुछ ख़ास थी 

कृते अंकेश 

Friday, September 14, 2012

क्षीणता आह्वान करती 
अब त्वरित संहार हो 
शेष कुछ भी न रहे 
विस्मित सकल संसार हो 

कब तक  विषमता से  चलेगा 
संघर्ष इस विश्व  का 
स्वप्न समता का रहेगा
लक्ष्य एक अवदीप्त सा 

छोड़ जीवन की क्षुधा  को 
अब मृत्यु का व्यापार हो 
शेष कुछ भी न रहे 
विस्मित सकल संसार हो  

कृते अंकेश 

 हिंदी दिवस की शुभकामनाये

हिंदी उदगार है 
अभिव्यंजना है हिंद की 
वाणी है यह थार की, पंजाब की, बंगाल की 
है समेटे बोलियाँ यह बृज, अवध, महाराष्ट्र  की
गूजती दक्षिण में भी है वेदना पठार की 
इतिहास इसने ही लिखा है मगध के अभिमान का 
नालंदा की शान का सारे हिन्दुस्तान का 
जीवंत है यह सदा हिंद के अनुस्वार में 
है मधुर भाषा प्रिये यह सदा व्यव्हार में 

कृते अंकेश 

Thursday, September 13, 2012

little eyes 
reflecting the world 
seen through their mind
mind which is yet to develop
mind which is cautious, imaginative, ready to learn 
mind which believes on only what is shown to it 
mind which does not assumes or frames the superstitious belief
mind which is as fresh as the water of rain 
before it enters the atmosphere and then flows through drain
little eyes are capturing the truth 
before child sleeps 
and mind gets develop

Ankesh 
little eyes 
reflecting the world 
seen through their mind
mind which is yet to develop
mind which is cautious, imaginative, ready to learn 
mind which believes on only what is shown to it 
mind which does not assumes or frames the superstitious belief
mind which is as fresh as the water of rain 
before it enters the atmosphere and then flows through drain
little eyes are capturing the truth 
before child sleeps 
and mind gets develop

Ankesh 

Saturday, September 08, 2012

था प्रतीक्षित क्षण कभी जो 
प्रियवर  मेरा सम्मुख खड़ा था
नयन तकते थे नयन को 
शेष तन विस्मृत पड़ा था 
 
होती कहा सीमा समय की 
विस्त्रता आकाश की 
प्रेम से होती अपरिचित 
शून्यता भी श्वांस की 

नित परस्पर फिर कही जो 
चल रहे उदगाम है 
स्वर है तेरे स्वर है मेरे 
प्रेम यह अविराम है 

ढूंढते परिचय स्वयं का 
मिलती  कहानी पर नयी 
सेकड़ो सदिया है गुजरी 
बात लेकिन  अनकही 

कृते अंकेश 

Wednesday, September 05, 2012



लूट रहा है देश को कोई 
कोई घर को तोड़ रहा 
कोई सत्ता में आने को 
सारे  नंबर जोड़ रहा 

कोई आरक्षण के वादे  
देकर वोट झटकता है  
कोई कुछ रंगों के झंडे 
बस हाथो में रखता है 

अपराधो की श्रखलाओ में 
सबको पीछे छोड़ चुका
सत्ता  के गलियारों से वो 
अपना सम्बन्ध जोड़ चुका 

ऐसी  पावन राजनीति का 
हुआ प्रदर्शन और कहा 
हमें गर्व है इस विश्व का 
सबसे बड़ा लोकतंत्र यहाँ 

कृते अंकेश