Friday, September 09, 2011
Thursday, September 08, 2011
लहरें समुद्र में बार बार उभर कर आती ही जा रही है , लहरों के आते हुए क्रम को एवं उनके जोश को देखकर ऐसा प्रतीत होता है मानो किसी राजा की सेना कही पूरे जोर शोर से चढाई करने जा रही हो, तात्पर्य यह है कि उनका उत्साह देखते ही बनता है | चंद्रमा की रौशनी में लहरों का जल चमकते हुए ऐसा दिख रहा है मानो प्रिय के आलिंगन में बद्ध प्रेमिका मुस्कुरा रही हो | यह देख कर प्रथ्वी को लगता है की वह तो अकेली ही रह गयी , जबकि वास्तविकता यह है की लहरों का जल अंत में धरा पर ही आना है एवं चांदनी तो सदा ही उसके पास भी है लेकिन यहाँ महत्वपूर्ण द्रश्य चांदनी का लहरों से मिलन है जो धरा के सानिध्य में न होकर सिन्धु में हुआ, जिसका उसे दुःख है |
Tuesday, September 06, 2011
रेतसे घर मैं बनाता
फिर पवन से था बचाता
टूटकर गिरना ही था
आ जमी में मिलना ही था
मैं नहीं पर हार पाता
फिर से मिट्टी को उठाता
आ जमी में मिलना ही था
ओ पवन यह कारवा
मेरा नहीं पर रुक सकेगा
हार भी यहाँ जश्न है
यह सफ़र अब न थमेगा
मौत से भी कह देना ठहेरे
उस घडी ही बात होगी
जब जीत मेरे साथ होगी
जब जीत मेरे साथ होगी
कृते अंकेश
फिर पवन से था बचाता
टूटकर गिरना ही था
आ जमी में मिलना ही था
मैं नहीं पर हार पाता
फिर से मिट्टी को उठाता
रंग सपनो के लगाता
उस घडी चलना ही थाआ जमी में मिलना ही था
ओ पवन यह कारवा
मेरा नहीं पर रुक सकेगा
हार भी यहाँ जश्न है
यह सफ़र अब न थमेगा
मौत से भी कह देना ठहेरे
उस घडी ही बात होगी
जब जीत मेरे साथ होगी
जब जीत मेरे साथ होगी
कृते अंकेश
Monday, September 05, 2011
जो देकर अपने सपनो को
यह विश्वास दिलाते है
है खेल मात्र यह जीवन रण
पत्थर भी यहाँ तर जाते है
है मधुर ज्ञान की वाणी वह
कटु शब्द पिरोये हुए कभी
उनसे ही बना व्यक्तित्व सरल
है जीवन का श्रृंगार वही
जिनके उर में बस सदा रहे
अपने कल की तस्वीर कही
जो जीतें है इस आशा में
बिखरे खुशबू इन सपनो की
हम जीत गए कभी हार गए
जो नहीं हार कभी पाते है
ऐसे शिक्षक तुल्य प्रभु के है
हम उनको शीश झुकाते है
कृते अंकेश
Friday, September 02, 2011
रात को अब जाना ही होगा
कह दो उनसे जो सोये है
सपनो के बादल में खोये है
निशा के मद में डूब कही
जो जीवन रंगों में खोये है
इस प्रहर को अब ढल जाना होगा
रात को अब जाना ही होगा ओ चंचल चन्द्र चांदनी
चातक चिंता में है डूबा
इन किरणों के भ्रम में शायद
स्वाति तेरा मोह भी छूटा
उन किरणों को लेकिन अब ढल जाना होगा
रात को अब जाना ही होगा
कृते अंकेश
खोकर अपनी सीमाओ को कुछ पाने का मन करता है
किसी नयी मंजिल से जुड़ जाने का मन करता है
यहाँ तलाशे कितने रस्ते
टेढ़ी मेढ़ी गलिया भी
अब इन गलियों से बाहर जाने का मन करता है
खोकर अपनी सीमाओ को कुछ पाने का मन करता है
नहीं थका हूँ नहीं थकूंगा
मुझको है विश्राम कहा
लेकिन जीवन में कभी कभी मनमानी को मन करता है
खोकर अपनी सीमाओ को कुछ पाने का मन करता है
खिलते चेहरे मुस्कानों में घुला हुआ संगीत कहा
मुश्किल से थे कभी समेटे वो सारे तेरे गीत कहा
आज उसी संगीत में जा मिल जाने का मन करता है
खोकर अपनी सीमाओ को कुछ पाने का मन करता है
किसी नयी मंजिल से जुड़ जाने का मन करता है
कृते अंकेश
किसी नयी मंजिल से जुड़ जाने का मन करता है
यहाँ तलाशे कितने रस्ते
टेढ़ी मेढ़ी गलिया भी
अब इन गलियों से बाहर जाने का मन करता है
खोकर अपनी सीमाओ को कुछ पाने का मन करता है
नहीं थका हूँ नहीं थकूंगा
मुझको है विश्राम कहा
लेकिन जीवन में कभी कभी मनमानी को मन करता है
खोकर अपनी सीमाओ को कुछ पाने का मन करता है
खिलते चेहरे मुस्कानों में घुला हुआ संगीत कहा
मुश्किल से थे कभी समेटे वो सारे तेरे गीत कहा
आज उसी संगीत में जा मिल जाने का मन करता है
खोकर अपनी सीमाओ को कुछ पाने का मन करता है
किसी नयी मंजिल से जुड़ जाने का मन करता है
कृते अंकेश
Wednesday, August 31, 2011
Monday, August 29, 2011
चल पड़ी यह मेघ सेना ले गगन में आज पानी
जब घटा ने ओढ ली चादर कोई श्यामल पुरानी
चल पड़ी यह मेघ सेना ले गगन में आज पानी
था कभी अपना सरोवर, तीर भी अपना ही था
दर्द से तपकर यह जल बाष्प बन उड़ता गया
अब यहाँ सूखे अधर है
और है कुछ लुटी कहानी चल पड़ी यह मेघ सेना ले गगन में आज पानी
दर्द से यु है नहीं कोई नया अपना यह नाता
ग्रीष्म में है स्वेद त्यागा उस घटा का बल बढाया
लेकिन तरसती आँख को अब नहीं आता रास
बहता रहे मेरा लहू न मिटे उनकी प्यास
तरसे नयन है ढूंढते
किसने है छीनी यह कहानी
चल पड़ी यह मेघ सेना ले गगन में आज पानी
गर्जन है करती जो घटाए कह दो उनका बल हमसे ही है
है जो बैठी वह गगन में उनके अगन में हम ही है
फिर भी यदि न मानती वह सत्य की इतनी कहानी
तो चलो भरकर लहू ही आँख में जो न हो पानी
जीतनी है अब हमें
अपनी खोयी किस्मत पुरानी
चल पड़ी यह मेघ सेना ले गगन में आज पानी
कृते अंकेश
Sunday, August 28, 2011
Tuesday, August 23, 2011
भीड़ है बदती हुई
गूजते कुछ स्वर भी है
उन्माद में डूबे हुए पर कुछ इनसे बेखबर भी है
धर्म भाषा जाति बोली कद या काठी क्या पता
इस समूह की भीड़ में हर एक इंसान दिख रहा
है व्यवस्थित से कदम, आँखों में पर आक्रोश है
खौलता है खू नसों में, उनके स्वरों में जोश है
रास्ते कब बन गए है मार्ग एक विश्वास का
है चली जिस पर यह सेना जीत का उन्माद सा
आज हम जायेंगे बदल अब हर उस एक सच को
छीनती है जो व्यवस्था हमसे हमारे हक को
कृते अंकेश
दो पग तो साथ चले थे हम,
अब न जाने कब मिल पाएंगे ,
किस्से पल भर के है तो क्या
आँखों से न मिट पाएंगे
तेरी मंजिल का पता नहीं
मेरा रास्ता भी बना नहीं
जो आज अधूरे कही रहे
बन आँखों में सपने छाएंगे
दो पग तो साथ चले थे हम,
अब न जाने कब मिल पाएंगे
घिरती जाएगी शाम कही
ढलती आएगी रात वही
फिर आँखों में बन सपना जो
यह नयन वही मिल जायेंगे
दो पग तो साथ चले थे हम,
अब न जाने कब मिल पाएंगे
कृते अंकेश
Sunday, August 21, 2011
मेघ गया न तू उस घट
फिर पत्र भला क्यों भींगा है
सच बतला मुझको बात है क्या
नैनों ने बरसना कब सीखा है
धुंधले से टेढ़े यह अक्षर
आँखों की हकीकत कहते है तूने तो चेहरा देखा है
क्या अधर भी खामोश ही रहते है
वह चंचल से दो पग जो तब
मेरे रस्ते आ जाते थेक्या राहों ने उनको देखा
अब भी है वहा आते जाते
एहसास नहीं होता मुझको
मैं इतना दूर चला आया
खामोश रही साँसे अब तक
कागज़ की नमी ने बतलायाकृते अंकेश
Thursday, August 18, 2011
Tuesday, August 16, 2011
छोड़ सखी क्या उनसे बोले
छोड़ सखी क्या उनसे बोले
भूले वो क्यों राज़ यह खोले
निशा नहीं यह क्षण प्रभात का
बन बावरे फिर क्यों डोले
छोड़ सखी क्या उनसे बोले
जीवन की इन राहों में
जाने कितने मोड़ बने है
किस पथ बिछुड़े थे उनसे तब
किस पथ पर अब नैन मिले है
मगर कहे क्या समय की सीमा
नयनो में है अचरच घोले
छोड़ सखी क्या उनसे बोले
भूले वो क्यों राज़ यह खोले
यह बूदे बारिश की देखो
कभी भिंगो जाती थी तन को
पूरे जोरो से है बरसी
नहीं भिंगो पाई पर मन को
कैसे इन बातो को अब
उस भूले भटके उर में खोले
छोड़ सखी क्या उनसे बोले
भूले वो क्यों राज़ यह खोले
देखो यह ढलता सूरज भी
दिनकर को आभास दिलाता
निशा निकट है, इंदु प्रेम से
श्रृष्टि का श्रृंगार कराता
हाय मगर कहा भाग्य हमारा
किस चंचलता को अब तोले
छोड़ सखी क्या उनसे बोले
भूले वो क्यों राज़ यह खोले
कृते अंकेश
छोड़ सखी क्या उनसे बोले
भूले वो क्यों राज़ यह खोले
निशा नहीं यह क्षण प्रभात का
बन बावरे फिर क्यों डोले
छोड़ सखी क्या उनसे बोले
जीवन की इन राहों में
जाने कितने मोड़ बने है
किस पथ बिछुड़े थे उनसे तब
किस पथ पर अब नैन मिले है
मगर कहे क्या समय की सीमा
नयनो में है अचरच घोले
छोड़ सखी क्या उनसे बोले
भूले वो क्यों राज़ यह खोले
यह बूदे बारिश की देखो
कभी भिंगो जाती थी तन को
पूरे जोरो से है बरसी
नहीं भिंगो पाई पर मन को
कैसे इन बातो को अब
उस भूले भटके उर में खोले
छोड़ सखी क्या उनसे बोले
भूले वो क्यों राज़ यह खोले
देखो यह ढलता सूरज भी
दिनकर को आभास दिलाता
निशा निकट है, इंदु प्रेम से
श्रृष्टि का श्रृंगार कराता
हाय मगर कहा भाग्य हमारा
किस चंचलता को अब तोले
छोड़ सखी क्या उनसे बोले
भूले वो क्यों राज़ यह खोले
कृते अंकेश
Saturday, August 13, 2011
इंतज़ार
इंतज़ार में
बीत गए दिन
अब तो ऋतु भी बदली है
कुछ कहते है सावन आया
छायी काली बदली है
कहा छिपी है तेरी आभा
जीवन का श्रृंगार कहा
मधु था भूल गया होठो को
वह तेरा विस्तार कहा
तुझसे खोयी मेरी सुबह
और यह शाम दुपहरी है
वो कहते बीत गया है अरसा
लगती बीते पल की प्रहरी है
इंतज़ार में
बीत गए दिन
छायी काली बदली है
कृते अंकेश
इंतज़ार में
बीत गए दिन
अब तो ऋतु भी बदली है
कुछ कहते है सावन आया
छायी काली बदली है
कहा छिपी है तेरी आभा
जीवन का श्रृंगार कहा
मधु था भूल गया होठो को
वह तेरा विस्तार कहा
तुझसे खोयी मेरी सुबह
और यह शाम दुपहरी है
वो कहते बीत गया है अरसा
लगती बीते पल की प्रहरी है
इंतज़ार में
बीत गए दिन
छायी काली बदली है
कृते अंकेश
Wednesday, August 03, 2011
कसूर किसका है
हमने तो बस रंगों से दोस्ती की
फिजा में गर छायी लाली तो कसूर किसका है
शिकायत लाख करे ज़माना
मगर तमन्ना ए हसरत अभी भी उतनी ही मासूम है
लेकिन फिर हाथो से यदि वही तस्वीर बन जाये तो कसूर किसका है
यु तो मौसम भी गुज़रते है
सावन से पतझड़ तक
लेकिन बिन मौसम बदली गर भिंगा जाये तो कसूर किसका है
मेरे आँगन में बगीचा है कुछ सूखे पेड़ लिए
पर अचानक से तितली आ गुनगुना जाये तो कसूर किसका है
कृते अंकेश
Sunday, July 31, 2011
अधिकार
सत्य बोलो
क्या यहाँ अधिकार कोई छीनता
था हमारा स्वप्न जो
आज़ाद संसार कोई छीनता
दे दिए थे प्राण भी
बस जिसकी आस में
वो ख्वाब जो बन सकी हकीकत
वह ख्वाब कोई छीनता
क्यों उठी आवाज़ फिर है
क्या यहाँ कोई जस्न है
आक्रोश से क्यों है भरे कंठ
आँखे दिखी क्यों नम है
सोचते क्यों अलग हम
जो चले कल साथ थे
या भूले यहाँ कुछ हाथ कि कल
हम सभी एक हाथ थे
देखो नहीं खो जाये
जो पाया बहाकर था लहू
थे शीश भी हसकर कटाए
निज प्राण की आहुति दी
समझो संभालो कर लो प्रयत्न
न खो सके अधिकार यह
ऐसा न हो हम हार जाये
व्यर्थ हो जाये सारी विजय
कृते अंकेश
सत्य बोलो
क्या यहाँ अधिकार कोई छीनता
था हमारा स्वप्न जो
आज़ाद संसार कोई छीनता
दे दिए थे प्राण भी
बस जिसकी आस में
वो ख्वाब जो बन सकी हकीकत
वह ख्वाब कोई छीनता
क्यों उठी आवाज़ फिर है
क्या यहाँ कोई जस्न है
आक्रोश से क्यों है भरे कंठ
आँखे दिखी क्यों नम है
सोचते क्यों अलग हम
जो चले कल साथ थे
या भूले यहाँ कुछ हाथ कि कल
हम सभी एक हाथ थे
देखो नहीं खो जाये
जो पाया बहाकर था लहू
थे शीश भी हसकर कटाए
निज प्राण की आहुति दी
समझो संभालो कर लो प्रयत्न
न खो सके अधिकार यह
ऐसा न हो हम हार जाये
व्यर्थ हो जाये सारी विजय
कृते अंकेश
Wednesday, July 27, 2011
Knowledge vs Money: My views
I belongs to a family where knowledge always overshadowed the money, and I always try to inherit this property. In my opinion, the quest for knowledge should be the goal of life as it will teach you what you want from life. In fact knowledge can tells you the way to get anything from life even money but vice versa is not true. Actually you can get education through money, but getting knowledge is something different. It cannot be quantified in degrees or certificate which education can provide. In fact knowledge is the essence of education which can be obtained through education but cannot be guaranteed by it. It comes through the willingness of delving deeper into the subject and by extracting and exploring the hidden truth of your arena. It may be time consuming but it leads to ecstasy, where you enjoy your presence.
Ankesh Jain
Tuesday, July 26, 2011
जूतों का महत्त्व
जूता वैसे तो साधारण सी दिखने वाली एक सामान्य प्रयोग की वस्तु है| लेकिन जूतों की गरिमा मनुष्य के चरित्र में विशेष भूमिका रखती है | सेना से लेकर सेवा तक, जूतों का अपना एक अलग ही स्थान है | मनुष्य के इतिहास में भी जूतों की एक अलग ही पहचान है, जब भगवान राम राजा दशरथ के आदेश पर वनवास गए थे, तो उनके लघुभ्राता भरत ने इन्ही जूतों के वंशज "खडाऊओ" को उनका प्रतीक मानकर शासन चलाया| कुछ लोगो का तो यह तक मानना है की आदमी के जूतों को देखकर उसके चरित्र का अनुमान लगाया जा सकता है| इसी के चलते इंटरव्यू हो या कोई बड़ी मीटिंग, हर कोई अपने जूतों को चमकाने मैं लगा रहता है | यहाँ तक की सिने-क्षेत्र में राजकुमार जैसी हस्तियों को लोग उनके जूतों को देखकर ही पहचानते है |
वर्तमान परिप्रेक्ष्य में तो जूतों की जरूरत और भी बड गयी है| अकुशल राजनीतिज्ञों एवं बडबोले लोगो को प्रत्युतर देने में इनका उपयोग तीव्र गति से बड रहा है | कुछ सेन्य विशेषज्ञो का मत है, कि जूता वह अनोखी कृति है, जिसे अस्त्र एवं शस्त्र दोनों वर्गों में रखा जा सकता है | सामान्यत: अस्त्र वह हथियार होते है जिन्हें हाथ में रखकर वार किया जाता है , जबकि शस्त्र वह हथियार होते है, जिन्हें फेककर मारा जाता है | लेकिन जूतों की बहुमुखी प्रतिभा के चलते वह इन दोनों परिभाषाओ में खरे उतरते है | यदि मनुष्य को सफलता प्राप्त करनी है तो आवश्यकता है इस प्रतिष्ठित कृति को भली-भाती समझने की |
Saturday, July 23, 2011
पिघलती देह से टपके पसीने का भला क्या मोल
यहाँ तो जिंदगी भी कुछ कागज़ के टुकडो में बिखर जाती
नुमाइश क्यों लगाते हो अपनी कामयाबी कीयह बस्ती आज भी रातें वही खाली पेट गुजारती
मुझे खलिश नहीं तेरी चमक से धमक से
बस खयालो को यह सूरत नहीं भाती
कही बहती है नदिया न पीने वाला
यहाँ प्यासों को मरीचिका भी नज़र नहीं आती
कृते अंकेश
Wednesday, July 20, 2011
मुद्दे और संवेदनशीलता
भारत एक लोकतंत्र है एवं लोकतंत्र में सभी को अपने मत व्यक्त करने की संपूर्ण स्वतंत्रता है| लेकिन समाज के कुछ ही लोग विचारो के सृजन से पहले प्रश्न के सभी पहलूओ को महत्व देते है | समाज का एक बड़ा हिस्सा शायद ही अपनी कोई राय रखता है, उसके विचार मुख्यत: सामाजिक गतिविधियों से प्रभावित होते है | यहाँ सामाजिक गतिविधियों से मेरा तात्पर्य समाज के कुछ चुनिदा लोगो द्वारा दिए स्वतंत्र विचार एवं अन्य लोगो द्वारा उन पर की प्रतिक्रिया से है| वैसे देखा जाये तो यह प्रक्रिया पूर्णत: वैज्ञानिक है यदि सुचारू रूप से की जाये | लेकिन वही यदि विचारो के सृजन एवं प्रतिक्रिया में लोग अपने स्वार्थ के लिए यदि किसी पक्ष विशेष का समर्थन करने लगे, तो यह प्रक्रिया न केवल हानिकारक अपितु विनाशक भी है | अब चाहे वो मीडिया द्वारा अपनी टी.आर.पी. को बढाने का स्वार्थ हो या राजनीतिक हस्तियों द्वारा अपनी वोटो की रोटियों को सकने का स्वार्थ हो| लेकिन इसका दुष्प्रभाव तब प्रदर्शित होता है जब समाज का एक बड़ा हिस्सा अपने विचारो के सृजन में उन पक्ष विशेष के मत को सत्य मान कर अपनी राय बना लेता है| यहाँ लोकतंत्र समाज के सृजक के स्थान पर विनाशक की भूमिका अपना लेता है क्योकि दुष्प्रभाव के चलते बड़े तबके की असत्य राय चुनिदा लोगो के सत्य को दबा देती है| यहाँ आवश्यकता है विचारको को एक निष्पक्ष मंच बनाने की, जहा उनका कार्य केवल अपनी स्वतंत्र राय देने के साथ ही नहीं ख़त्म होता, अपितु उन्हें अपनी राय को दबने से बचाना भी होगा| समाज का एक बड़ा हिस्सा उनके मत को समझ सके इसके लिए उन्हें मीडिया से भी जुड़ना पड़ सकता है, लेकिन उन्हें किसी भी राजनीतिक स्वार्थ से पूर्णत: दूर रहना होगा| उन्हें अपने कुछ चंद लोगो के साथ को छोड़ कर आम जनता के मध्य सरल भाषा में अपने विचारो को समझाना होगा| कहने में यह बात मात्र आदर्श कथन लगती है, लेकिन यह आवश्यक है, क्योंकि समाज के प्रत्येक मत का प्रभाव सभी पर पड़ता है, वह चाहे कुछ चंद विचारक हो, जो मुद्दों को समझ सकते है अपनी राय रख सकते है अथवा समाज का एक बड़ा हिस्सा हो जिसे आसानी से गुमराह किया जा सकता है|
भारत एक लोकतंत्र है एवं लोकतंत्र में सभी को अपने मत व्यक्त करने की संपूर्ण स्वतंत्रता है| लेकिन समाज के कुछ ही लोग विचारो के सृजन से पहले प्रश्न के सभी पहलूओ को महत्व देते है | समाज का एक बड़ा हिस्सा शायद ही अपनी कोई राय रखता है, उसके विचार मुख्यत: सामाजिक गतिविधियों से प्रभावित होते है | यहाँ सामाजिक गतिविधियों से मेरा तात्पर्य समाज के कुछ चुनिदा लोगो द्वारा दिए स्वतंत्र विचार एवं अन्य लोगो द्वारा उन पर की प्रतिक्रिया से है| वैसे देखा जाये तो यह प्रक्रिया पूर्णत: वैज्ञानिक है यदि सुचारू रूप से की जाये | लेकिन वही यदि विचारो के सृजन एवं प्रतिक्रिया में लोग अपने स्वार्थ के लिए यदि किसी पक्ष विशेष का समर्थन करने लगे, तो यह प्रक्रिया न केवल हानिकारक अपितु विनाशक भी है | अब चाहे वो मीडिया द्वारा अपनी टी.आर.पी. को बढाने का स्वार्थ हो या राजनीतिक हस्तियों द्वारा अपनी वोटो की रोटियों को सकने का स्वार्थ हो| लेकिन इसका दुष्प्रभाव तब प्रदर्शित होता है जब समाज का एक बड़ा हिस्सा अपने विचारो के सृजन में उन पक्ष विशेष के मत को सत्य मान कर अपनी राय बना लेता है| यहाँ लोकतंत्र समाज के सृजक के स्थान पर विनाशक की भूमिका अपना लेता है क्योकि दुष्प्रभाव के चलते बड़े तबके की असत्य राय चुनिदा लोगो के सत्य को दबा देती है| यहाँ आवश्यकता है विचारको को एक निष्पक्ष मंच बनाने की, जहा उनका कार्य केवल अपनी स्वतंत्र राय देने के साथ ही नहीं ख़त्म होता, अपितु उन्हें अपनी राय को दबने से बचाना भी होगा| समाज का एक बड़ा हिस्सा उनके मत को समझ सके इसके लिए उन्हें मीडिया से भी जुड़ना पड़ सकता है, लेकिन उन्हें किसी भी राजनीतिक स्वार्थ से पूर्णत: दूर रहना होगा| उन्हें अपने कुछ चंद लोगो के साथ को छोड़ कर आम जनता के मध्य सरल भाषा में अपने विचारो को समझाना होगा| कहने में यह बात मात्र आदर्श कथन लगती है, लेकिन यह आवश्यक है, क्योंकि समाज के प्रत्येक मत का प्रभाव सभी पर पड़ता है, वह चाहे कुछ चंद विचारक हो, जो मुद्दों को समझ सकते है अपनी राय रख सकते है अथवा समाज का एक बड़ा हिस्सा हो जिसे आसानी से गुमराह किया जा सकता है|
Tuesday, July 19, 2011
वो हरी दूब पैरो के नीचे
मखमल सा एहसास कहा मिलता
इस मिटटी इस पानी में
तेरा सा स्वाद कहा मिलता
खो जाता था में खुशबू में
वो आँगन तेरे हवा थी बहती
अब भूल गया वो खुशबू भी
बस कुछ धुंधली यादें है तेरी
कहते है लेकिन लोग यहाँ पर
मुझमे तेरा ही साया है
तेरे आँचल की छाव मिली
तूने ही साँची काया है
यह रंग रूप सब तेरा है
मेरी तो बस कुछ यादें
जो तेरे सायें में बीती
वो चंद सुहानी सी रातें
कृते अंकेश
मखमल सा एहसास कहा मिलता
इस मिटटी इस पानी में
तेरा सा स्वाद कहा मिलता
खो जाता था में खुशबू में
वो आँगन तेरे हवा थी बहती
अब भूल गया वो खुशबू भी
बस कुछ धुंधली यादें है तेरी
कहते है लेकिन लोग यहाँ पर
मुझमे तेरा ही साया है
तेरे आँचल की छाव मिली
तूने ही साँची काया है
यह रंग रूप सब तेरा है
मेरी तो बस कुछ यादें
जो तेरे सायें में बीती
वो चंद सुहानी सी रातें
कृते अंकेश
Wednesday, July 13, 2011
श्रदांजलि
एक शहर
उम्मीदों का घर
बसते है जाने कितने दिल
कैसे सकता कोई उजाड़
क्या उसको न आई लाज
क्या मजहब का वास्ता
कैसा है यह रास्ता
नहीं सिखाता धर्म कोई भी
दानवता की दास्ता
मासूम मृतक चेहरों से कैसे
नए सृजन का ख्वाब सजोगे
क्या जानो तुम सृजन की सीमा
कभी कही यही मौत मरोगे
न समझो हम झुक जाते है
बड़े कदम यह रुक जाते है
लेकिन दिल इंसानी ही है
आँखों में आंसू भर आते है
कृते अंकेश
एक शहर
उम्मीदों का घर
बसते है जाने कितने दिल
कैसे सकता कोई उजाड़
क्या उसको न आई लाज
क्या मजहब का वास्ता
कैसा है यह रास्ता
नहीं सिखाता धर्म कोई भी
दानवता की दास्ता
मासूम मृतक चेहरों से कैसे
नए सृजन का ख्वाब सजोगे
क्या जानो तुम सृजन की सीमा
कभी कही यही मौत मरोगे
न समझो हम झुक जाते है
बड़े कदम यह रुक जाते है
लेकिन दिल इंसानी ही है
आँखों में आंसू भर आते है
कृते अंकेश
Tuesday, July 12, 2011
उड़ चला रे मन कहा तू
देख छायी काली घटा
मादक पवन बिखरी सयानी
जाल यह कैसा बुना
रंग धुंधले से हुए
आगोश में रवि को लिया
ढूढने खामोशिया
अब तू कहा यु चल दिया
खो चुकी मै दिन को पहले
अब भिंगोती बरसात हैं
बह गए सब रंग दिल के
आस ही एक पास है
पर तिमिर का क्या भरोसा
कब कहा वो घात दे
तरसे नयन तुझको तकेंगे
उस घडी तू साथ दे
देखती धारा समय की
भींग तन यह बह गया
है बची जो श्वास तुझमे
बस यही मेरा बचा
देख घिरती कालिमा
है भेद जीवन का मिटा
दे बता क्या मन में तेरे
ले मुझे कहा चल दिया
कृते अंकेश
देख छायी काली घटा
मादक पवन बिखरी सयानी
जाल यह कैसा बुना
रंग धुंधले से हुए
आगोश में रवि को लिया
ढूढने खामोशिया
अब तू कहा यु चल दिया
खो चुकी मै दिन को पहले
अब भिंगोती बरसात हैं
बह गए सब रंग दिल के
आस ही एक पास है
पर तिमिर का क्या भरोसा
कब कहा वो घात दे
तरसे नयन तुझको तकेंगे
उस घडी तू साथ दे
देखती धारा समय की
भींग तन यह बह गया
है बची जो श्वास तुझमे
बस यही मेरा बचा
देख घिरती कालिमा
है भेद जीवन का मिटा
दे बता क्या मन में तेरे
ले मुझे कहा चल दिया
कृते अंकेश
Saturday, July 09, 2011
Tuesday, July 05, 2011
प्रस्ताव
चंचलता है इन आँखों में
कैसे होठो पर ले आऊं
तुम तो इतने नादान नहीं
क्या तुमको भी अब समझाऊं
या शायद है यह कोई
तेरी तरकीब पुरानी सी
नादान बनी तकती मुझको
करती हरकत बेगानी सी
इस छिपी हुई सूरत में अब
खुद को ओझल में कर जाऊं
कुछ और शरारत में डूबू
इन रंगों से मै रंग जाऊं
या ढकी हुई इन तस्वीरों में
अपने रंगों को भर जाऊं
या इन नयनों से जीवन के
सपनो में तुझको रंग जाऊं
कृते अंकेश
बचपन की वह शाम मधुर
सपनो में खेला करते थे
थी किसे खबर है रात निकट
बेखोफ ठिठोला करते थे
लेकिन डूबी यह संध्या भी
अंधियारे ने आगोश लिया
बचपन का छोटा पुष्प कही
जीवन की दोड़ में छूट गया
लेकिन चंचल था मन अब भी
पल भर पहचान नहीं पाया
ठोकर खाकर संभला जाना
वह बचपन छोड़ कही आया
अब सीखा करते है हम भी
कैसे सपनो को है बुनना
लेकिन शायद कुछ छूट रहा
बन बादल उड़ने का सपना
जो उड़ता है अपनी लय में
जग को मुस्कान दिलाता है
कुछ छोटी कागज की नावो में
सपनो को सैर कराता है
अंधियारे की रात विकल
सपनो से खेल रहा होगा
मेरा सोया बचपन कही इधर
कृते अंकेश
Sunday, June 26, 2011
परिवर्तन
शहर उसके लिए नया नहीं था | शहर की ऐसी ही गलियों में खेलकर तो वह बड़ा हुआ था | जाने कितने साल इस मिटटी से वह खुद को रंगता रहा | लेकिन वह उसका बचपन था, शायद ही कभी उसने चीजों के पीछे छिपी वास्तविकता को तलाशने की कोशिश की होगी, उसे क्या पता वह जो करता था उसका क्या परिणाम होगा ? उसने यह शायद कभी सोचा ही नहीं | उसने तो वही किया जो उसे अच्छा लगा | लेकिन आज वह उस बचपन से बहुत दूर है, शहर पहले जैसा तो क्या आज वो बदल गया है |
कृते अंकेश
Friday, June 24, 2011
तेरी तमन्नाओ में वक़्त ही कहा गुजरा
बस ये झुर्रिया समय का एहसास दिलाती है
खयालो की खलिश तो अभी तक ज़वा है
तू ही है जो कभी नहीं आती है
लगता है अब तो मौसम ने भी ओढ़ी है उदासी
कहा गयी बारिश की बूंदे
खुले आसमान में भी छाया अँधेरा
खो चुकी है इंदु किरणे
चला तेरी यादो का मंथन मैं करने
हलाहल ही शायद मुझे मिल जाये
बनू नील कंठ उन यादो से शायद
मुझे मेरी मंजिल यु ही मिल जाये
कृते अंकेश
Monday, June 20, 2011
सन्देश
जो यदि वो बैठ जाते हाथ पर यु हाथ रख
तो भला कैसे पहुचते चन्द्र पर मनु के यह पग
जीत माना आराध्य है लेकिन असाध्य है नहीं
हार से कर मित्रता
है जीत का भी मार्ग यही
राह यह दुर्गम तो क्या
तूने सरल पथ कब चुना
मुश्किलों से जूझना ही
है तेरी फितरत सदा
फिर भी न हो विश्वास तो
इतिहास को ही देख ले
थे रहे असंभव पथ
लेकिन कदम बढते चले
स्वप्न के उन्माद में
निज को भी त्याग दिया
हर घडी मनुपुत्र ने
एक नया स्वप्न साकार किया
कृते अंकेश
कृते अंकेश
Sunday, June 12, 2011
क्रांति की राह में प्राण का है मोल क्या
या प्रश्न ही है यह अनोखा
इस मार्ग में भी तोल क्या
है समर्पण की भावना या चाह हो जो जीत की
जो दे सको यह जान भी बस चाह में स्वप्न संगीत की
भूल कर जो जा सको
बन्धनों की दास्तान
जीत कर यदि ला सको
बन्धनों से दास्तान
जो चल सको पथ पर सदा न लक्ष्य से होकर विरत
सैकड़ो ठोकर तो क्या है कोशिशो में जय निहित
डूबती शामो में ढूँढती सुबह सदा
क्रांति का कारवा बस यु ही सदा चलता रहा
कृते अंकेश
या प्रश्न ही है यह अनोखा
इस मार्ग में भी तोल क्या
है समर्पण की भावना या चाह हो जो जीत की
जो दे सको यह जान भी बस चाह में स्वप्न संगीत की
भूल कर जो जा सको
बन्धनों की दास्तान
जीत कर यदि ला सको
बन्धनों से दास्तान
जो चल सको पथ पर सदा न लक्ष्य से होकर विरत
सैकड़ो ठोकर तो क्या है कोशिशो में जय निहित
डूबती शामो में ढूँढती सुबह सदा
क्रांति का कारवा बस यु ही सदा चलता रहा
कृते अंकेश
Wednesday, June 08, 2011
मेरे झरोखे से समय का पता ही नहीं चलता
फूलो की खुशबू भी नहीं आती
बारिश आकर गुजर भी गयी
मिटटी की खुशबू कहा मिल पाती
अब तो अरसा हो गया
जो भींगा था कभी
क्या बारिश का पानी अभी भी फैला है
या उड़ा ले गयी धूप की तपिश
कौन यहाँ रुका ये जीवन एक मेला है
कितने रंगों को समेटे
यह स्म्रतियो के साये
तू अभी तक पलकों में है
क्या तुझे भी तस्वीर नज़र आये
यु ही गुजर जाएगी
समय की यह सदिया
कभी सम्मुख कभी सपनो में
बस बनती रहेगी यह दुनिया
Monday, June 06, 2011
Wednesday, June 01, 2011
बारिश तेज़ थी, लेकिन घर पहुचने की जल्दी में था , छाते को हाथ में पकडे पैदल ही चल दिया | मानसून की बारिश का भी पता नहीं , आये तो महीनो नहीं आये और अब आई तो थमने का नाम ही नहीं ले रही है | सडको के गड्डे भी बारिश के पानी में उभर कर सामने आ गए है और भ्रष्टाचार की कलई खोल रहे है | आतें जातें वाहनों के पहिये गड्डो में फसकर फुहारों की ऐसी धार छोड़ जातें है, जो कपड़ो पर अगर पड़ी, तो दाग बनकर आने वाले कई सालो तक इस मानसून की याद दिलाये | पानी भी तो अनोखा होता है, जब मिलता है, तो हम कीमत नहीं समझते, जब नहीं मिलता, तब तरसते है | छातें के कवच को चीरती हुई दो चार बूदें गालो तक आ गयी | जो स्थान आंसूओ के लिए सुरक्षित ह,ै आज बारिशो कि बूदें वहा जश्न मना रही है | कहते ही है समय बड़ा बलवान | पक्षी भी अचानक आई वर्षा से आश्चर्यचकित है , पंखो को फडफड़ाते हुए कोलाहल मचा रहे है, उनके पंखो से झरती हुई बूदो में सूर्य की अनेको आभाये देखि जा सकती है | धन्य है सापेक्षिकतावाद, सत्य भी द्रष्टिकोण पर आधारित होता है | वरना दो आखे, हजारो सूर्य, वो भी एक ही समय में, लेकिन पानी की उन बूंदों में यह भी संभव है | घर नजदीक आ गया, बारिश भी मंद हो गयी, जैसे उसे एहसास हो गया हो कि गंतव्य नज़दीक ही है |
कृते अंकेश
Monday, May 30, 2011
Wednesday, May 25, 2011
कितने प्रयत्नों से आती है यह लहरें
कितनी ठोकर खाती है लहरें
फिर भी उठती जाती यह लहरें
तट के समीप किनारे पर बैठा
ध्यानमग्न पुरुष
उसकी समाधी को शीतलता
पहुचाती यह लहरें
समेटे ऊर्जा का असीम संसार
नहीं करती हाहाकार
यद्यपि स्वर है उग्रप्रबोधक है उस द्रढइक्छा का
समाहित है जो जलकण में
सागर की तृष्णा ने घोली है इसमें
लक्ष्य तक जाने की शक्ति
चल दिया वो धीर पुरुष
दूर सागर तट से
खोयी लहर की तलाश में
Monday, May 23, 2011
अंधियारे में डूब रही है
देख दिवस की ज्योति है
कालचक्र के फेर में उलझी
निज अस्तित्व भी खोती है
वाह निशा तेरा क्या कहना
दिनकर को भी सुला दिया
चमक रहे है तारे नभ में
इंदु भाग्य को जगा दिया
तम की माला ओढ़े जीवन
आज निशा में डूब गया
इस बेला के मंद नशे में
स्वप्न लोक में झूम गया
कुछ बिखरी सी आँखों में बस
मंद हँसी सी तैर रही
बीते पल के सुख को शायद
अब आँखे ही बोल रही
तेरे आगोशो में सोयी
मनुजनो की टोली है
छिटपुट सी आवाज़ कही है
लगता झींगुर की बोली है
यहाँ वहा निर्भीक डटा
कोई कर्मवीर सा योगी है
उसी साधना से खिल रही
जग विकास की झोली है
अंधियारे में डूब रही है
देख दिवस की ज्योति है
कालचक्र के फेर में उलझी
निज अस्तित्व भी खोती है
Sunday, May 22, 2011
कहते है विकास एक सतत प्रक्रिया है | प्रत्येक जाति अपने विकास के लिए प्रयत्नशील रहती है | किन्तु विकास एक सापेक्षिक मापदंड है | विश्व परिद्रश्य में सीमित प्राकृतिक एवं मानवीय अर्जित संपदाओ ने सदैव जातियों को प्रतिद्वंदता के लिए प्रेरित किया है | चाहे वह आर्यों का भारतभूमि में प्रवेश हो अथवा मुगलों का आक्रमण , ब्रिटिश साम्राज्य ने इसी लोभ के चलते विश्व भूमि को अपनी गुलामी की जंजीरों में जकड़ा | किन्तु एक बात स्पष्ट है, इस प्रतिद्वंदता के अंत में जो पक्ष स्थायी रहा, वह विकसित होने के लिए शेष रहा, जबकि दूसरा पक्ष इतिहास के पन्नो में सिमट कर रह गया | अतएव विकास में स्थायित्व का होना अति आवश्यक है | स्थायित्व के भी अनेक पक्ष हो सकते है | सामरिक एवं आर्थिक पक्ष इनमे सबसे प्रमुख है | किन्तु आज के दौर में यह सभी पक्ष एक मुख्य बिंदु कि ओर संकेद्रित हो गए है और वह है तकनीक, यु तो विकास कि प्रक्रिया में तकनीक ने सदेव अहम् भूमिका निभाई है, किन्तु समय के साथ साथ इसकी भूमिका में अत्यधिक परिवर्तन आया है | यदि हमें अपने विकास को स्थायी बनाना है तो हमें तकनीको के आयाम में सर्वोपरि होना होगा | यह तभी संभव है जब हम अपने शैक्षिक एवं शोध प्रबंध को अतििविकसित बनाये | किन्तु यहाँ एक प्रश्न यह है कि हम अपने शोध को संकेद्रित करे या विकेन्द्रित , यहाँ संकेंद्रित से मेरा अभिप्राय लक्ष्य आधारित शोध से है , जो स्वभाभिक्त: हमारे विकास को स्थायी रख सकता है, किन्तु वही हो सकता है कि कुछ महत्वपूर्ण शोध हमारे आयाम से बाहर ही रह जाये | अत: हमें अपने संसाधनों को ध्यान में रखते हुए अपनी नीतिया निर्धारित करनी होगी | व्यावसायिक संस्थानों कि भागीदारी से यह प्रक्रिया ओर भी आसान बनायीं जा सकती है | आशा है हम अपने मिशन में सफल होंगे |
अंकेश
Thursday, May 19, 2011
दुःख
चिर परिचित समुचित अनुचित
लगता यह विचित्र
है स्वभाभिक
है आदि अनंत
यह काल भ्रमन्त
अपराधिक मन
समुचित संकुचित
दुःख
चिर परिचित समुचित अनुचित
व्याधि ग्रसित
नर मन विचलित
क्षण भंगुर तन
अस्थिर अस्मित
यह जीव तरन्ग
वह नग्न बदन
है सूर्य किरण
अर्जित अर्पित
दुःख
चिर परिचित समुचित अनुचित
समसार व्यथा
संसार कथा
सर्वत्र यहाँ
दर्शित हर्षित
वह विद्व यहाँ
जो जान सका
सापेक्ष समर
सब कुछ निर्भर
दुःख
चिर परिचित समुचित अनुचित
चिर परिचित समुचित अनुचित
लगता यह विचित्र
है स्वभाभिक
है आदि अनंत
यह काल भ्रमन्त
अपराधिक मन
समुचित संकुचित
दुःख
चिर परिचित समुचित अनुचित
व्याधि ग्रसित
नर मन विचलित
क्षण भंगुर तन
अस्थिर अस्मित
यह जीव तरन्ग
वह नग्न बदन
है सूर्य किरण
अर्जित अर्पित
दुःख
चिर परिचित समुचित अनुचित
समसार व्यथा
संसार कथा
सर्वत्र यहाँ
दर्शित हर्षित
वह विद्व यहाँ
जो जान सका
सापेक्ष समर
सब कुछ निर्भर
दुःख
चिर परिचित समुचित अनुचित
Sunday, May 08, 2011
माँ
खो रही है श्वास भी, जो बस इसी विश्वास में
कर सकू में कुछ बड़ा, है वो सदा इस आस में
सेकड़ो दुविधा रही, फिर भी सदा हँस कर सहा
माँ तेरी हिम्मत से ही मुझको मिली दुनिया यहाँ
दूर तुझसे हूँ तो क्या, साँसे मुझे तुझसे मिली
दिख रही है जो छवि , थी तेरी ही काया कभी
आपसे, पापा से ही, सीखा था चलना बोलना
आज रचता हूँ स्वरों को, जो कभी सिखला दिया
तेरी आँखों की नमी में है छिपी ममता सदा
तेरे चरणों से मिली आशीष की धारा सदा
आज में जो हूँ जहा हूँ तेरा ही में अंश हूँ
माँ तेरे इस अंश में रखना छवि अपनी सदा
कृते अंकेश
Thursday, May 05, 2011
अनकही
तेज़ी से अपने कदमो को बढ़ाते हुए ऑटो की और दोडा | "तिलक नगर चलेगा" ऑटो वाले से पूछा , हा चलेंगे, ऑटो वाला बोला | कितना लेगा? मैंने कुछ अकड़ कर कहा | २०० रूपया, ऑटो वाले ने अपनी गर्दन ऑटो से बाहर निकालते हुए बोला | . "अरे पर वहा का तो सौ रुपया ही लगता है |" में आश्चर्य की मुद्रा में आकर बोला | . लगता तो १० रुपया भी है जाओ बस के धक्के खाओ और चले जाओ , यह कहता हुआ ऑटो वाला आगे की और बढने लगा | शाम का सात बज चुका था और दूर दूर तक किसी सवारी का नामोनिशान भी नहीं दिख रहा था. भागते भूत की लगोटी ही भली | यह सोचकर मैंने आखिरी पासा फैका | अच्छा १५० लेगा. मेरे इस प्रसताव को ऑटो वाले ने इतनी निर्ममता के साथ ठुकराया, मानो बहुमत से चुनी गयी सर्कार विपक्षी पार्टी की मांगो को ठुकरा रही हो | अब तो मुझे अपनी मोलभाव की क्षमता पर शक होने लगा | पर मरते क्या न करते दलबदलू नेता की तरह तुरंत से ऑटो में घुसे और बोला चलो | अगले ही कुछ पलो में ऑटो दिल्ली की व्यस्त सडको से गुजरने लगा . सड़क के दोनों और विभिन्न ज्यामितीय आकृतियों में बनी हुई दुकाने कृत्रिम रौशनी से जगमगा रही थी | ऐसा लग रहा था मानो निशा के आगमन के लिए पूरा शहर सजा हुआ बैठा हो | रोशनियों की कटती पिटती परछाई में चेहरे की झुर्रिया साफ़ देखी जा सकती थी . कहने को तो पिछले २५ सालो से दिल्ली में ही रह रहा हूँ , लेकिन हर दिन लगता है, जैसे अनजानों की तरह एक नए शहर में भटक रहा हूँ | सुबह के साथ शहर की गलियों से पहचान बनती है ,तो रात के अंधियारे में यह अनजान मोड़ की तरह मुझे भटकाने लगती है | वैसे भी मैंने इनको समय ही कितना दिया परिचय लेने या देने का | जीवन की व्यस्तता में कहा घूमा, कुछ पता ही नहीं | अब तो इतना सोचने का समय भी नहीं मिलता | विचारो में मग्न ही थे कि ऑटो वाले ने बोला, साहब तिलक नगर | अगर ओर आगे जाना है तो ५० रुपया एक्स्ट्रा लगेगा | गुस्सा तो बहुत आई पर सोचा खामख्वाह क्यों अपना वक़्त जाया करे| उसे २०० रूपये दिए और घर की और चल दिया |
Wednesday, May 04, 2011
चिंतन
क्यों टूटे यह सपने
उड़ने की ही तो तयारी थी
रंग भरे थे तस्वीरो में
स्याही अभी सवारी थी
उलझन में डूबा मन
जाने कौन राह पर भटक गया
मेरे नयनो से झर कर
एक आंसू फिर से निकल गया
उम्मीदों की दुनिया ने
हिम्मत क्यों अब हारी थी गूँज रही मेरे दामन में
उसकी ही किलकारी थी
क्यों टूटे यह सपने
उड़ने की ही तो तयारी थी
Sunday, May 01, 2011
तुझ से पुकारी जाऊंगी
तुझ से सवारी जाऊंगी
मैं साँझ हूँ तेरी सखे
तुझ में कही ढल जाऊंगी
जा जीत ले तू जिन्दगी
हर लक्ष्य को तू प्राप्त कर
तेरी विजय की रात में
मैं कामिनी बन जाऊंगी
तुझ से पुकारी जाऊंगी
तुझ से सवारी जाऊंगी
मैं साँझ हूँ तेरी सखे
तुझ में कही ढल जाऊंगी
आखेट सा मेरा गमन
यह जिंदगी है अनुसरण
हर अधूरी प्रतिज्ञा का
मोल मैं अज्माऊंगी
तुझ से पुकारी जाऊंगी
तुझ से सवारी जाऊंगी
मैं साँझ हूँ तेरी सखे
तुझ में कही ढल जाऊंगी
बन विरागी जीव सा
मेरा वियोगी अंतर्मन
कर रहा है साधना
उस स्वप्न सुख का चिंतन
उस अधूरी रात की
मैं रागिनी बन जाऊंगी
मैं साँझ हूँ तेरी सखे
तुझ में कही ढल जाऊंगी
तुझ से पुकारी जाऊंगी
तुझ से सवारी जाऊंगी
मैं साँझ हूँ तेरी सखे
तुझ में कही ढल जाऊंगी
Friday, April 22, 2011
उस बारिश में भीगा था मन
अब तक पलको में पानी है
ख्वाइश तो पंख लगा उड़ने की थी
लगता अब सब नादानी है
रेत में खीचे चित्र यहाँ
पल भर के साथी होते है
लहरो का जो साथ मिला
बन सपनो के वासी होते है
आँसू को दोष भला क्यो दे
उसकी तो फितरत बह जाना
पलको ने सब कुछ देखा था
इनको तो था चुप रह जाना
ख़ामोशी का बस साया है
आहट भी शोर सी लगती है
न कोई आता जाता है
जीवन का यह बेरंग सा पल
बारिश तो आती जाती है
मन क्यो है इतना यह चंचल
उस बारिश में भीगा था यह
अब तक पलको में पानी है
ख्वाइश तो पंख लगा उड़ने की थी
लगता अब सब नादानी है
Saturday, April 16, 2011
महावीर स्वामी
आज उदित था हुआ दिव्य एक
त्रिशला नंदन राजकुमार
मगध प्रांत, वैशाली ग्राम में
वर्धमान था उनका नाम
नन्हे बचपन ने जीवन को
अल्प काल में जान लिया
वीस वर्ष की आयु में असमंजस को पहचान लिया
उठी दिव्य सी आभा मन में
ज्ञान ज्योति को जला दिया
राग द्वेष बंधन को छोड़ा
निज अम्बर को उड़ा दिया
त्याग चले इस मोह पाश को
जन्म मरण सब भ्रम है जान
धीर वीर महावीर नमन है
दिया अहिंसा का जो ज्ञान
कृते अंकेश
Friday, April 08, 2011
कितना और सहेगे बोलो
किस कीमत की आज़ादी है
न्याय मागते श्वांस लड़ रही
जीवन जंग भी भारी है
यही भगत की राष्ट्र भूमि है
यही शिवाजी की शाला
इसी माटी का एक पुत्र यह
चला पहन अब वरमाला
उस पग की छाया भी अब
भ्रष्ट तंत्र का काल बनेगी
इतने हलके में न लेना
कोटि पगो से राह पटेगी
अभी गुजारिश बस है इतनी
इतनी हिम्मत दिखलाओ
अन्ना जी की माँगो को
शीघ्र स्वीकृति में ले आओ
कृते अंकेश Saturday, March 19, 2011
मेरी होली
कोरे कागज से बचपन में
माँ ने प्यार का रंग चढ़ाया
पापा ने सिखलाया जीना
ज्ञान रंग उनसे ही पाया
भाई तेरा रंग अनोखा
तुझ बिन बचपन सूना होता
खेल खिलोने प्यारी दुनिया
यादगार हर पल न होता
मिली ज्ञान की दूजी शिक्षा
विद्या का आँगन था प्यारा
नन्हे मुन्हे चंचल मन को
बेशकीमती रंगों में ढाला
नन्हे मुन्हे मेरे साथी
कितने रंग थे मैंने पाए
भीग रहा था रंग बिरंगा
यह पल कभी भी ढल न पाए
आज रंगों की पावन बेला
रंगों में रंग जाऊँगा
आने वाले जीवन को भी
इन रंगों से सजाऊँगा
कृते अंकेश
कोरे कागज से बचपन में
माँ ने प्यार का रंग चढ़ाया
पापा ने सिखलाया जीना
ज्ञान रंग उनसे ही पाया
भाई तेरा रंग अनोखा
तुझ बिन बचपन सूना होता
खेल खिलोने प्यारी दुनिया
यादगार हर पल न होता
मिली ज्ञान की दूजी शिक्षा
विद्या का आँगन था प्यारा
नन्हे मुन्हे चंचल मन को
बेशकीमती रंगों में ढाला
नन्हे मुन्हे मेरे साथी
कितने रंग थे मैंने पाए
भीग रहा था रंग बिरंगा
यह पल कभी भी ढल न पाए
आज रंगों की पावन बेला
रंगों में रंग जाऊँगा
आने वाले जीवन को भी
इन रंगों से सजाऊँगा
कृते अंकेश
Wednesday, March 16, 2011
आकांक्षा
जा पंथी अब छोड़ मुझे
जा पंथी अब छोड़ मुझे
मैं बीते कल की दासी हूँ
एक पहेली अनसुलझी सी
कोई ग़ज़ल पुरानी हूँ
पैमानो के जोर में अटकी
आज भी तोली जाती हूँ
एक अधूरी मृग आकांक्षा
नयनो के गोते खाती हूँ
जा सपनो के रंगो में उड़कर
तू अपनी मुस्कान सजा ले
गम की छाया छोड़ यहाँ पर
कोई ग़ज़ल पुरानी हूँ
पैमानो के जोर में अटकी
आज भी तोली जाती हूँ
एक अधूरी मृग आकांक्षा
नयनो के गोते खाती हूँ
जा सपनो के रंगो में उड़कर
तू अपनी मुस्कान सजा ले
गम की छाया छोड़ यहाँ पर
खुशियो के तू रंग बहा दे
देख वाबरी अंधियारी रातें
में अपनी सेज सजा ही लूंगी
कदमो के जाने की आहट से
अपना रंग मिटा ही दूँगी
सूरज की किरणे फिर से जब
तेरे मस्तक से टकराएंगी
सारे रंग भूल श्वेत सी
स्मृति उभर कर आएगी
मेरे रंगो का वह धागा
हो सके अगर तो लौटा देना
जीवन की शैय्या पर बिखरे
स्वप्नो को मिटा देना
कृते अंकेश
देख वाबरी अंधियारी रातें
में अपनी सेज सजा ही लूंगी
कदमो के जाने की आहट से
अपना रंग मिटा ही दूँगी
सूरज की किरणे फिर से जब
तेरे मस्तक से टकराएंगी
सारे रंग भूल श्वेत सी
स्मृति उभर कर आएगी
मेरे रंगो का वह धागा
हो सके अगर तो लौटा देना
जीवन की शैय्या पर बिखरे
स्वप्नो को मिटा देना
कृते अंकेश
Tuesday, March 15, 2011
क्षण भर के कम्पन ने फिर से
एक नयी त्रासदी ढा दी
कितनी सूक्ष्म असहाय जिन्दगी
जल तरंग ने पल में बहा दी
असंभव घटनाओ कायह कैसा क्रम है छाया
नाभिकीय विस्फोटो से
विकिरण निकल बाहर है आया
ढूढ़ रहे है दूर दूर से
आये नयन मनुज के तन को
अपने स्वप्नो के मलवे में
छिपे हुए मानव के मन को
स्वयं झूझती सीमाओ से
आज अर्ध्सुप्त सी काया
सकल विश्व हुआ एक हैयह संकट मानव पर आया
Thursday, March 03, 2011
कुछ तत्वो का संगम है
कुछ नियमो की शक्ति है
मानव काया इस श्रृष्टि की
एक अनोखी गुत्थी है
आयामो की सीमा में यह
सदा मध्य में आती है
जितनी छोटी आकाश गंगा से
अणु को उतना पीछे पाती है
सदियो के विकसित क्रम का यह
परिणाम अनोखा लगता है
रहे समय के किसी दौर में
सदा ज्ञान को तकता है
भाव, बिभाव, शक्ति, सौन्दर्यता
जीवन के आयाम यहाँ
ध्येय ज्ञान है, लक्ष्य ज्ञान है
जीवन में विश्राम कहा
कुछ नियमो की शक्ति है
मानव काया इस श्रृष्टि की
एक अनोखी गुत्थी है
आयामो की सीमा में यह
सदा मध्य में आती है
जितनी छोटी आकाश गंगा से
अणु को उतना पीछे पाती है
सदियो के विकसित क्रम का यह
परिणाम अनोखा लगता है
रहे समय के किसी दौर में
सदा ज्ञान को तकता है
भाव, बिभाव, शक्ति, सौन्दर्यता
जीवन के आयाम यहाँ
ध्येय ज्ञान है, लक्ष्य ज्ञान है
जीवन में विश्राम कहा
Monday, February 28, 2011
समय कितना तेज़ी से बदला, जिन चीजो से हमारा परिचय उम्र के दूसरे दर्जे में हुआ, आने वाली पीढ़ी को वो विरासत में ही मिल गयी. देखते ही देखते भावी जनरेसन हमे कितना पीछे छोड़ गयी, पता ही नही चला. क्रांति हथियारो से नही विचारो से होती है, कितना सटीक उदाहरण हैं, सूचना क्रांति को ही ले लीजिये, चिठ्ठी ने न जाने कब मेल का रूप ले लिया और फोन कैसे घर घर में पहुच गया, इसकी भनक भी न लग सकी. मौगली , रंगोली और साप्ताहिक आने वाले अनेक नाटको के लिए बेसब्री से हफ्ते भर इंतज़ार करने वाले इंसान ने चैनलो का ऐसा पुलिंदा बना दिया, कि हम साथ साथ नाटक देखना भी भूल गए. परिवर्तन के इस युग में गलियो में भटकने वालो बच्चो के झुण्ड, चेट रूम्स में भटकने लगे. वैसे भी उम्र के इस पड़ाव में नियंत्रण की किसे परवाह होती है. खुली धार की भाति जहा दिशा देखि चल दिए, भले ही मौड़ कितना ही भयानक एवं रास्ता कितना ही खतरो से भरा क्यो न हो. आज़ादी के अपने फायदे भी है, शिक्षा, चिकित्सा , विज्ञान, खेल अवं अन्य अनेको आयामो में विश्व भर से विचारो का आदान प्रदान द्रुत गति से होने लगा. परिवर्तन की ऐसी बयार चली कि सरहदे भी धुंधली होने लगी. सामाजिक संगठन परिवर्तित होने लगे. हम एक दूसरे के नजदीक आते गए, किन्तु हमारे प्रभाव की सीमा उतनी ही विस्तृत होती गयी. राष्ट्र एवं समाजो की आन्तरिक समस्याए विश्व पटल को प्रभावित करने लगी. अमेरिका में होने वाली घटना का असर मुंबई के स्टोक मार्केट पर दिखने लगा. लीबिया में व्याप्त असंतोष से कच्चे तेल की कीमतो ने आसमान छूना प्रारंभ कर दिया, पटना के एक आम इंसान की जेब भी इससे प्रभावित हुए बिना न रह सकी. लगता है जैसे कि हम एक विकसित किन्तु संवेदनशील भविष्य की और बढते जा रहे है. जहा हमारे मध्य सामंजयस्य हमारे स्वय के अस्तित्व से भी अधिक आवश्यक हो गया है. हम केवल भौतिक ही नहीं सामाजिक, आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं हर प्रकार से एक दूसरे को प्रभावित करने लगे है. विकास का यह बहुत ही आकर्षक पहलू है. जहा हमे अपने अपने क्षेत्र के गुड़ दोष निखारने का मौका अनायास ही मिल जाता है. लेकिन अगर हमने यह मौका गवा दिया तो प्रकृति स्वयं ही किसी एक को चुन लेगी, लेकिन प्राकृतिक चयन सर्वोतम ही हो ऐसा आवश्यक नही है.
Saturday, February 26, 2011
एक एक कर बढता है
वह मील का पत्थर
अंतिम सफर तक चलता है
वह मील का पत्थर
बनता गवाह हर कारवा का
वह मील का पत्थर
मूर्त है फिर भी है जीता
वह मील का पत्थर
सेकड़ो को राहे बताता
वह मील का पत्थर
कल से कल को है मिलाता
वह मील का पत्थर
गाव से शहरो को जाता
वह मील का पत्थर
वह मील का पत्थर
नन्हा है लेकिन बड़ा है
वह मील का पत्थर
आज भी गुमसुम खड़ा है
वह मील का पत्थर
वह मील का पत्थर
अंतिम सफर तक चलता है
वह मील का पत्थर
बनता गवाह हर कारवा का
वह मील का पत्थर
मूर्त है फिर भी है जीता
वह मील का पत्थर
सेकड़ो को राहे बताता
वह मील का पत्थर
कल से कल को है मिलाता
वह मील का पत्थर
गाव से शहरो को जाता
वह मील का पत्थर
भटको को मंजिल दिखाता
नन्हा है लेकिन बड़ा है
वह मील का पत्थर
आज भी गुमसुम खड़ा है
वह मील का पत्थर
Saturday, February 19, 2011
क्रिकेट का बुखार आजकल सातवे आसमान पर है. हो भी क्यो न विश्व कप जो शुरू हो गया है. है भी तो किसी कुम्भ के मेले से कम नहीं, अगर नहीं मिला तो अगला मौका पूरे चार साल बाद ही मिल पायेगा. वैसे भी चार चार साल करके २८ साल तो गुजार ही दिए. सचिन विश्व के सारे कीर्तिमान कायम कर चुका, बस विश्व कप ही देखना रह गया है. उम्मीद है हम बेहतर प्रदर्शन ही करेंगे.
Friday, February 18, 2011
दो डग चले थे बिखरे नैना
अंखिया बरसी तरसे चैना
राग रहित अपनी फुलवारी
कैसे बोलो ला दे गहना
कही व्यसन की बाढ़ लगी है
पागल पंथी प्यासा भटके
कही सजी है रूप की ज्वाला
विद्वतत्व परिचय को तरसे
उठी अनल सी धरा की सीमा
बादल बन कर रही बरसती
श्याम रंग ही हुआ सत्य अब
जीवन की परिभाषा सस्ती
सोचे व्यर्थ चला मैं कितनामेरी कलम से निकला अक्षर
भला व्योम सा मेरा जीवन
नहीं यहाँ कुछ शून्य से बढकर
Monday, February 07, 2011
Saturday, January 08, 2011
एक पेड़ का पत्ता
टूटा डाली से जा बिखरा
माँ के आँचल में जा निखरा
ले चली पवन यह किस ओर
कैसा है यह शोर
सपनो का वो बादल
प्यारा सा था वो तरुवर
सूरज की किरणो ने बेधा
मेरे अन्तर्मन का शोर
ले चली पवन यह किस ओर
उठती है सपनो की लहरें
गिरते है संशय के परदे
तूफा की धारा में बहकर
तय करने है मीलो के पहरे
ले चली पवन यह किस ओर
अंधियारे की बस्ती
मिटती नहीं मिटाये हस्ती
जीवन के अनमोल क्षणॊ को देकर
पाए है शब्दो के मोल
ले चली पवन यह किस ओर
टूटा डाली से जा बिखरा
माँ के आँचल में जा निखरा
ले चली पवन यह किस ओर
कैसा है यह शोर
सपनो का वो बादल
प्यारा सा था वो तरुवर
सूरज की किरणो ने बेधा
मेरे अन्तर्मन का शोर
ले चली पवन यह किस ओर
उठती है सपनो की लहरें
गिरते है संशय के परदे
तूफा की धारा में बहकर
तय करने है मीलो के पहरे
ले चली पवन यह किस ओर
अंधियारे की बस्ती
मिटती नहीं मिटाये हस्ती
जीवन के अनमोल क्षणॊ को देकर
पाए है शब्दो के मोल
ले चली पवन यह किस ओर
Friday, December 31, 2010
पलको से ओझल होने को अब चार कदम ही बाकी है
ढलने वाली है रात अभी
एक नयी सुबह की तैय्यारी है
उधडे से कपड़ो में बीता
यह साल रहा घोटालो का
किसने किसको कितना लूटा
बिखरे संदेशो के हवाले का
न्याय क्षेत्र भी शक की संज्ञा से बच न पाए यहाँ
लूटमार के अंतर्द्वद में विलुप्त हुआ है सत्य यहाँ
अर्थजगत की तस्वीरो में मेरा भारत उभरा है
खेलजगत की भूमि में एक नया पेज सा निखरा हैं
आज विश्व की सर्वशक्तिया भारत में आकर टिकती है
अपने बाजारो के दम पर उनकी अर्थव्यवस्था सुधरती हैं
बन स्वतंत्र ओर न्यायपूर्ण नीति से चलते जायेगे
उम्मीद हैं आने वाले कल में विकसित भारत बन जायेगे
इससे पहले मेरे क्रम में एक नया वर्ष जुड़ पाए
धन्यवाद करता हूँ सबका
इस आशा से,
उस कल में हम अपना सर्वत्र परचम लहराये
ढलने वाली है रात अभी
एक नयी सुबह की तैय्यारी है
उधडे से कपड़ो में बीता
यह साल रहा घोटालो का
किसने किसको कितना लूटा
बिखरे संदेशो के हवाले का
न्याय क्षेत्र भी शक की संज्ञा से बच न पाए यहाँ
लूटमार के अंतर्द्वद में विलुप्त हुआ है सत्य यहाँ
अर्थजगत की तस्वीरो में मेरा भारत उभरा है
खेलजगत की भूमि में एक नया पेज सा निखरा हैं
आज विश्व की सर्वशक्तिया भारत में आकर टिकती है
अपने बाजारो के दम पर उनकी अर्थव्यवस्था सुधरती हैं
बन स्वतंत्र ओर न्यायपूर्ण नीति से चलते जायेगे
उम्मीद हैं आने वाले कल में विकसित भारत बन जायेगे
इससे पहले मेरे क्रम में एक नया वर्ष जुड़ पाए
धन्यवाद करता हूँ सबका
इस आशा से,
उस कल में हम अपना सर्वत्र परचम लहराये
Saturday, December 25, 2010
कुछ पनघट से लाकर छोड़ा
कुछ अंखियो से पाकर जोड़ा
देख श्याम की राह में व्याकुल
गोपी का जल हुआ न थोडा
डूब गया दिन हुई है रतिया
लौट चली अब सारी सखिया
बोलो मेरे श्याम सलोने
ओर करू में कितनी बतिया
कही बावरी रात का घूघट
मुझको अपने अंक न ले ले
नटखट हुई चांदनी देखो
अपने सारे भेद न खोले
इन बिखरी आँखो का काजल
अर्धविप्त नयनो से बोले
बनी श्याम की राह में व्याकुल
इन नैनो से श्याम न खो दे
चली बावरी पवन भी देखो
मंद सौम्य सी ध्वनि सुनाती
कही श्याम की बंसी पाकर
मुझ पर तो न रोब जमाती
उठी दिवा सी स्वेत किरण जो
इंदु छवि है मेरे उर की
आलंगन अधिकार अधूरा
आकर्षित अमृत अनुभेरी
कुछ अंखियो से पाकर जोड़ा
देख श्याम की राह में व्याकुल
गोपी का जल हुआ न थोडा
डूब गया दिन हुई है रतिया
लौट चली अब सारी सखिया
बोलो मेरे श्याम सलोने
ओर करू में कितनी बतिया
कही बावरी रात का घूघट
मुझको अपने अंक न ले ले
नटखट हुई चांदनी देखो
अपने सारे भेद न खोले
इन बिखरी आँखो का काजल
अर्धविप्त नयनो से बोले
बनी श्याम की राह में व्याकुल
इन नैनो से श्याम न खो दे
चली बावरी पवन भी देखो
मंद सौम्य सी ध्वनि सुनाती
कही श्याम की बंसी पाकर
मुझ पर तो न रोब जमाती
उठी दिवा सी स्वेत किरण जो
इंदु छवि है मेरे उर की
आलंगन अधिकार अधूरा
आकर्षित अमृत अनुभेरी
नयन ताकते तेरी सीमा
निशा चली अब अपने डेरे
देख रवि कि किरण क्षितिज पर
भंवरो ने भी पंख है खोले
बनी विरह कि बेधक ज्वाला
उषा का आह्वान कराती
अंधियारे से ढके विश्व को
अपनी लाली से नहलाती
कही श्याम कि चंचल लीला
उठी सुप्त सी कोई छाया
चली कही वो अपने डेरे
छिपी लालिमा अधर में जाके
यमुनाजल रवि किरणो से खेले
क्रमश:
कृते अंकेश
देख रवि कि किरण क्षितिज पर
भंवरो ने भी पंख है खोले
बनी विरह कि बेधक ज्वाला
उषा का आह्वान कराती
अंधियारे से ढके विश्व को
अपनी लाली से नहलाती
कही श्याम कि चंचल लीला
निशा नीर सी आई हो
सम्मुख होकर भी गोपी से
वह तस्वीर छिपाई होउठी सुप्त सी कोई छाया
चली कही वो अपने डेरे
छिपी लालिमा अधर में जाके
यमुनाजल रवि किरणो से खेले
क्रमश:
कृते अंकेश
Wednesday, December 22, 2010
Tuesday, December 14, 2010
अखबारो की सुर्खियो में
कोई भ्रष्ट नेता न पाया
जाग चुका या अभी स्वप्न है
यह कैसा कलयुग है आया
समाचार की भाषा में अब
भ्रस्टाचार पर्याय बन गया
जीवन की परिभाषा में
सत्य न्याय कही दूर छिप गया
आनंदित असुरो की सेना
अपने कर्मो का न्याय तोलती
संविधान को रखे ताक पर
स्वाभिमान से सदा बोलती
राज्य हमारे पितृ सौप गए
बच्चे को राजा बनवायेगे
जनता का क्या वो जी लेगी
हम देश बेच कर खायेगे
कोई भ्रष्ट नेता न पाया
जाग चुका या अभी स्वप्न है
यह कैसा कलयुग है आया
समाचार की भाषा में अब
भ्रस्टाचार पर्याय बन गया
जीवन की परिभाषा में
सत्य न्याय कही दूर छिप गया
आनंदित असुरो की सेना
अपने कर्मो का न्याय तोलती
संविधान को रखे ताक पर
स्वाभिमान से सदा बोलती
राज्य हमारे पितृ सौप गए
बच्चे को राजा बनवायेगे
जनता का क्या वो जी लेगी
हम देश बेच कर खायेगे
Friday, December 03, 2010
स्मृति
अधूरी सी रही जो ख्वाइश कभी
वो आज जीने की ख्वाइश हुई
छिपे रंग बीते समय के तले
तस्वीरो को रंगी बनाने की ख्वाइश हुई
ढूँढो बीता समय वो गुजरा सा कल
कहा बिखरे वो चंचल से पल
वो तेरी हसी अधूरी पज़ल
में भूला बेरंग मौसम की ग़ज़ल
तराशे से मोती वो साथी पुराने
नुक्कड़ की मस्ती कई अफसाने
अधूरी सी ख्वाइश अधूरी सी हस्ती
हकीकत की दुनिया में सपनो की बस्ती
चले संग बहते समय के तराने
किस मोड़ मिलते यहाँ कौन जाने
ख्वाइश ही संजोये चले जा रहे है
अधूरे से सपने पले जा रहे है
अधूरी सी रही जो ख्वाइश कभी
वो आज जीने की ख्वाइश हुई
छिपे रंग बीते समय के तले
तस्वीरो को रंगी बनाने की ख्वाइश हुई
ढूँढो बीता समय वो गुजरा सा कल
कहा बिखरे वो चंचल से पल
वो तेरी हसी अधूरी पज़ल
में भूला बेरंग मौसम की ग़ज़ल
तराशे से मोती वो साथी पुराने
नुक्कड़ की मस्ती कई अफसाने
अधूरी सी ख्वाइश अधूरी सी हस्ती
हकीकत की दुनिया में सपनो की बस्ती
चले संग बहते समय के तराने
किस मोड़ मिलते यहाँ कौन जाने
ख्वाइश ही संजोये चले जा रहे है
अधूरे से सपने पले जा रहे है
Thursday, November 25, 2010
Sunday, November 07, 2010
Humanoid Robo
Use your mind to mould my shape
Use your mind to mould my shape
bring a little brain in its place.
I will tune the problems around
will make life more profound
I will do whatever you command
I can serve whenever you want
I will bring your presence everywhere
I will do whatever you care
I will go far in space
I will explore extreme estate
I will die before you live
will make sure you have no fear
I will take tears from you
I will cry in place of youSensing emotions , tuning hearts
together we can resonates the world
Ankesh
Sunday, October 31, 2010
स्मृति
वो चिर परिचित प्रतिबिम्ब था
फिर क्यो में हैरान हुआ
उन अधरो का वक्र मुझे
क्यो इतना अनजान लगा
इतनी ख़ामोशी क्यो मेरे
अधरो पर छायी है बैठी
जीवन के अर्ध शतक बीते
यह धुंधली घटा छायी कैसी
वह विगत स्वप्न वह विगत घडी
वह विस्मित सी बेचैन बड़ी
वह बारबार व्याकुल करती
वह बेखोफ बड़ी, वह बेखोफ बड़ी
फिर धुंधले से साये में
कुछ परिचित रेखाओ को पाया
पलको को बंद किये बैठा
भूल गया क्या छोड़ आया
कृते अंकेश
वो चिर परिचित प्रतिबिम्ब था
फिर क्यो में हैरान हुआ
उन अधरो का वक्र मुझे
क्यो इतना अनजान लगा
इतनी ख़ामोशी क्यो मेरे
अधरो पर छायी है बैठी
जीवन के अर्ध शतक बीते
यह धुंधली घटा छायी कैसी
वह विगत स्वप्न वह विगत घडी
वह विस्मित सी बेचैन बड़ी
वह बारबार व्याकुल करती
वह बेखोफ बड़ी, वह बेखोफ बड़ी
फिर धुंधले से साये में
कुछ परिचित रेखाओ को पाया
पलको को बंद किये बैठा
भूल गया क्या छोड़ आया
कृते अंकेश
Friday, October 08, 2010
Sunday, October 03, 2010
Wednesday, September 29, 2010
Tuesday, September 28, 2010
Tuesday, September 21, 2010
जब चिड़िया चुग गयी खेत
.बारिश होते होते काफी देर हो चुकी थी .....कहने को तो शाम के सात ही बजे थे, लेकिन लग रहा था मानो रात की बेला भी ढलने को आ गयी हो . पापा भी कितनी बार बोले थे बेटा कल चले जाना ..... आज मौसम कुछ ठीक नहीं है. पर जवान जोश के आगे उम्र का रौब कहा टिकता है. हम भी डट कर बोले, कोई लड़की थोड़े ही है, जो कोई उठा कर ले जायेगा ....... अब भुगतो, उठाने का तो पता नहीं, लेकिन अगर बारिश न रुकी तो यह पानी तो पक्का हमें बहा कर ही छोड़ेगा. यहाँ आस पास कोई घर या ठोर ठिकाना भी तो नज़र नहीं आ रहा है . हे इन्द्र देवता कुछ तो रहम करो, में सारे जीवन आपके उपकारो को नहीं भूलूंगा , अरे यहाँ तक की इतनी गारंटी भी देने को तैयार हू कि मेरी बस्ती में किसी को आपकी गद्दी की और आँख तक उठाने नहीं दूंगा, भगवन बस यह बारिश रोक लो. यह क्या, प्रार्थना का असर तो कुछ उल्टा ही मालूम होता है ...... बारिश की तीव्रता समय के साथ बढती ही जा रही है . छोटे छोटे गड्डे भी सागर को पछाड़ने के लिए जोर शोर से लगे हुए है, नालियो की सीमा विजयी दल की भाति परिवर्तित होती जा रही है. यहाँ तक की कुछ नालिया तो नयी नवेली दुल्हन की तरह इठलाती हुई चलने लगी है . कचरे की भी आज उड़ कर लगी है , मुफ्त में नदी की सैर जो कर रहा है. अब तक सुरक्षित बची मेरी सैन्य चौकी भी अब बारिश के बहाव का शिकार होने के कगार पर आ गयी. कहा जाता है दुश्मन को अगर तोडना है तो सबसे पहले उसकी जड़ो को तलाशो. एक बार अगर जड़ हाथ में आ गयी, फ़तेह तो खुद बखुद हो जाएगी . काल देवता भी आज समूल विनाश के इरादे से ही आये है. पानी के जोर से मेरे आस पास की मिट्टी भी तेरती हुई सागर से मिलने निकल पड़ी. अब तो अतीत के चित्र आँखो के सामने से गुजरने लगे. जब में छटवे दर्जे में था, मुझे तैराकी सीखने की बड़ी इच्छा होती थी. लेकिन मन की इच्छाओ को प्रधानता मिलती ही कहा है , कभी साल दो साल में अगर कही जिक्र छिड गया तो याद आ उठता था, वर्ना फिर से यह आशा मन के किसी कौने में दब कर बैठ जाती थी. लेकिन आज वाकई खुद पर अफ़सोस हो रहा है, अगर कभी अपनी इच्छाओ को जरा भी प्रधानता दी होती तो आज जान पर बन आने की नौबत तो नहीं आती. लेकिन अब पछताए क्या होत जब चिड़िया चुग गयी खेत.
.बारिश होते होते काफी देर हो चुकी थी .....कहने को तो शाम के सात ही बजे थे, लेकिन लग रहा था मानो रात की बेला भी ढलने को आ गयी हो . पापा भी कितनी बार बोले थे बेटा कल चले जाना ..... आज मौसम कुछ ठीक नहीं है. पर जवान जोश के आगे उम्र का रौब कहा टिकता है. हम भी डट कर बोले, कोई लड़की थोड़े ही है, जो कोई उठा कर ले जायेगा ....... अब भुगतो, उठाने का तो पता नहीं, लेकिन अगर बारिश न रुकी तो यह पानी तो पक्का हमें बहा कर ही छोड़ेगा. यहाँ आस पास कोई घर या ठोर ठिकाना भी तो नज़र नहीं आ रहा है . हे इन्द्र देवता कुछ तो रहम करो, में सारे जीवन आपके उपकारो को नहीं भूलूंगा , अरे यहाँ तक की इतनी गारंटी भी देने को तैयार हू कि मेरी बस्ती में किसी को आपकी गद्दी की और आँख तक उठाने नहीं दूंगा, भगवन बस यह बारिश रोक लो. यह क्या, प्रार्थना का असर तो कुछ उल्टा ही मालूम होता है ...... बारिश की तीव्रता समय के साथ बढती ही जा रही है . छोटे छोटे गड्डे भी सागर को पछाड़ने के लिए जोर शोर से लगे हुए है, नालियो की सीमा विजयी दल की भाति परिवर्तित होती जा रही है. यहाँ तक की कुछ नालिया तो नयी नवेली दुल्हन की तरह इठलाती हुई चलने लगी है . कचरे की भी आज उड़ कर लगी है , मुफ्त में नदी की सैर जो कर रहा है. अब तक सुरक्षित बची मेरी सैन्य चौकी भी अब बारिश के बहाव का शिकार होने के कगार पर आ गयी. कहा जाता है दुश्मन को अगर तोडना है तो सबसे पहले उसकी जड़ो को तलाशो. एक बार अगर जड़ हाथ में आ गयी, फ़तेह तो खुद बखुद हो जाएगी . काल देवता भी आज समूल विनाश के इरादे से ही आये है. पानी के जोर से मेरे आस पास की मिट्टी भी तेरती हुई सागर से मिलने निकल पड़ी. अब तो अतीत के चित्र आँखो के सामने से गुजरने लगे. जब में छटवे दर्जे में था, मुझे तैराकी सीखने की बड़ी इच्छा होती थी. लेकिन मन की इच्छाओ को प्रधानता मिलती ही कहा है , कभी साल दो साल में अगर कही जिक्र छिड गया तो याद आ उठता था, वर्ना फिर से यह आशा मन के किसी कौने में दब कर बैठ जाती थी. लेकिन आज वाकई खुद पर अफ़सोस हो रहा है, अगर कभी अपनी इच्छाओ को जरा भी प्रधानता दी होती तो आज जान पर बन आने की नौबत तो नहीं आती. लेकिन अब पछताए क्या होत जब चिड़िया चुग गयी खेत.
Thursday, September 16, 2010
Saturday, September 11, 2010
अंत
ढूंढ रहा अपनी परछाई
खुद से भी अनजान हुआ
बीत गए सुख दुःख के साए
गम भी अब वीरान हुआ
भटक रहा हूँ अंधियारे में
आशाएं भी लुप्त हुई
जीवन की यह शेष स्वांस भी
अंतपूर्व ही मुक्त हुई
किसी रोज़ और किसी मोड़ पर
जो पैगाम मिले कोई
कह देना यह रात गयी
लाने एक प्यारी सुबह नयी..........
कृते अंकेश
ढूंढ रहा अपनी परछाई
खुद से भी अनजान हुआ
बीत गए सुख दुःख के साए
गम भी अब वीरान हुआ
भटक रहा हूँ अंधियारे में
आशाएं भी लुप्त हुई
जीवन की यह शेष स्वांस भी
अंतपूर्व ही मुक्त हुई
योग वियोग सीमाएं छूटी
काल विकाल रची वसी
शून्य सरोवर में बहती यह
काया ही अब शेष बचीकिसी रोज़ और किसी मोड़ पर
जो पैगाम मिले कोई
कह देना यह रात गयी
लाने एक प्यारी सुबह नयी..........
कृते अंकेश
Sunday, September 05, 2010
सत्य
कुछ बदला सा पाया है
धुंधलापन गायब है
हर दृश्य उभर कर आया है
झूम रहे तरुपत्र सामने
पक्षी सुर में गाते है
सावन बीत गया है फिर भी
बादल गीत सुनाते है
बहती मादक पवन सयानी
शीतलता को चूम रही
फुटपाथो पर बिखरी छाया
आज खुशी से कूद रही
रहने दो बस यही छवि
क्या परिवर्तन स्थायी है
छाया धुंधलापन आँख खुली
यह सपना भी अस्थायी है
Saturday, August 28, 2010
प्रवाह
सेकड़ो घर ले समेटे काल बन संकट है छाया
आंसूओ की क्या कमी थी
जल का यह सागर बहाया
या सचमुच मनुष्य ने प्रकृति को इतना रुलाया
तीव्र विस्तार से जल की धारा जो चली
लग रहा मानो भोगोलिक सीमाएं सारी घुल चली
एक है दुनिया हमारी
अस्तित्व अपना एक है
आओ मिटाये दूरिया यह मनुष्य अभी शेष है
Saturday, August 14, 2010
Saturday, July 31, 2010
स्वप्न
चल देते है कभी
चल देते है कभी
अचानक से
अनजानी राहों पर
मंजिलो की तलाश में
समझते है
कभी समझाते है
या कभी शायद समझ कर भी
बहक जाते है
टकराते है टूटते है
उम्मीदों से झूझते है
बहता है मन
मानो कटी पतंग
चंचलता बढती है
लहरों की तरह
कुछ तासीर ही ऐसी है
या ख्वाबो का करिश्मा
जीनी है वो दुनिया
जो में बुनता रहा हूँ
बीत चला अरसा
क्यों चुप में खड़ा हूँ
यह शोर है कैसा
कैसी है हलचले
यह ख्वाब है बीता
या स्वप्न भवर है
टिक टिक घडी की
निरंतर चल रही
चंद निगाहे
बस लक्ष्य तक रही
उम्मीद है रचेंगे
इक नया फ़साना
हो स्वप्न ही भला
यह कर है जाना
Sunday, July 25, 2010
अवसरों को ढूढना
में यहाँ सुदूर में
करना बहाना प्यार का
बीत जाएगी बहार
खो न जाना यार
फिर बजे जो बांसुरी
ताल छेड़े जो मृदंग
सोचना है सामने
फिर वही संसार
देख मेघराज को
खिलने लगे जो मन मयूर
करना नियंत्रित कामना
है चंचलता पाश
बारिशो की बूँद को
गिरने न देना ओष्ठ पर
छल जायगी घटा
वियोगी बयार
में यहाँ सुदूर में
शांत छंद रच रहा
मेरी कवित्व साधना
है तेरा इंतज़ार
आदित्य ने आभा को पिघला आज है बरसा दिया
ग्रीष्म ने भी शीर्ष पर रहने को है तय किया
जीवन लगा पिघलने स्वेद की बूदो तले
वाष्प बन धरा का सारा नीर भी जाता रहा
चल रही पवन भी आज पूरे जोर शोर से
बरसा रही अनल की धार आसमा के छोर से
तपती तपस्या जून की है इन्द्र ने भी सुन रखी
लापता है मेघराज बढती घटा रविन्द्र की
धार जमुना की गई सिकुड़ सर्प रेख सी
चल रही पवन भी आज पूरे जोर शोर से
बरसा रही अनल की धार आसमा के छोर से
तपती तपस्या जून की है इन्द्र ने भी सुन रखी
लापता है मेघराज बढती घटा रविन्द्र की
धार जमुना की गई सिकुड़ सर्प रेख सी
व्याकुल हुई धरा तकती राह मेघ की
आ चला आषाण लेकिन ताप तेवर तीव्र है
जीवन गया सिमट चढ़ा प्रदूषण की भेट है
आ चला आषाण लेकिन ताप तेवर तीव्र है
जीवन गया सिमट चढ़ा प्रदूषण की भेट है
Thursday, July 22, 2010
Saturday, June 26, 2010
समर
यह समर मिलन है सीमा का
हर घाव यहाँ धुलते हैं
जब रक्त यहाँ बहता हैं
माटी से रिसता हैं
जाता हैं उस पार वहा
जहा एक वीर है और ढहा
माटी करवाती आलिंगन
चूमा करती हर कण से कण
यह रक्त नहीं आंसू है
जो धरती आज है रोती
खोये है दो वीर पुत्र
कैसे खुश हो सकती
फिर जस्न मना यह कैसा
यह कौन बजाये तुरही
यह किसने खीची सीमा
यह किसकी संसोधित संधि
यह समर मिलन है सीमा का
हर घाव यहाँ धुलते हैं
जब रक्त यहाँ बहता हैं
माटी से रिसता हैं
जाता हैं उस पार वहा
जहा एक वीर है और ढहा
माटी करवाती आलिंगन
चूमा करती हर कण से कण
यह रक्त नहीं आंसू है
जो धरती आज है रोती
खोये है दो वीर पुत्र
कैसे खुश हो सकती
फिर जस्न मना यह कैसा
यह कौन बजाये तुरही
यह किसने खीची सीमा
यह किसकी संसोधित संधि
बेवफा
शायर क्या है वफ़ा
यह मौत सिखा जाती है
दो कदम बहुत ज्यादा है
पल भर में ले जाती है
वो तो हँसते थे चलते थे
यह चुपके से आती है
वो जाने पहचाने थे
यह अनजानी ले जाती है
हम सफ़र कहो या दीवाना
यह वफ़ा निभाती है
आती है ले जाती है
मझधार में न तड़पाती है
है इश्क मुझे हर पल से
दिल तक जब रहता है
सोचा जो इसने पल भर
मतलबी बना कहता है
हम बड़े हैं शायर कलम हमारी
वो बेवफा नारी
जो थी जानी पहचानी
और यह मौत मिली अनजानी
Wednesday, June 23, 2010
Saturday, June 19, 2010
समर्पण
उस क्षण मुझको विश्राम कहा
आनंद भी हैं अविराम नहीं
सीमा अब तक अपरिभाषित सी
बिखरी आशा अनजान यही
मुझको उत्तर की चाह नहीं
मेरे प्रश्नों का मोल यही
जीवन मेरा संग्राम सा हैं
पाने की इसमें आस दबी
कुछ पल गुमसुम ही रहने दो
ख़ामोशी तोड़ी जाएगी
बरसो से ख्वाब सजाया है
तस्वीर भी मोड़ी जाएँगी
अश्रु भी अवसान नहीं
जीवन भी अंत नहीं होगा
यह क्रम सदा चलता आया
मुझसे विचलित न कल होगा
यही समर्पण पाया था
मैं यही समर्पण दे जाऊँगा
मैं आज समर्पित होता हूँ
कल यही समर्पण चाहूँगा
Wednesday, May 19, 2010
मेरे कुछ ख़ास साथियो को समर्पित
रात गुजर सी चली गयी
आने वाले कल की यादे
फिर माथें में उभर रही
स्वप्निल स्वरित स्वयंभू काया
स्वप्नों की यह चंचल छाया
स्वप्न सरोवर सुधा प्रवाहित
आज सृजन को उभर रही
छोड़ चला मैं आज स्वयं को
स्वप्न नया एक पाने को
कदम उठाये आज है मैंने
दुर्गम पथ अपनाने को
Sunday, April 04, 2010
सीमा
जब बारिश की बूंदो ने भी हमसे नाता तोड़ लिया
जब बारिश की बूंदो ने भी हमसे नाता तोड़ लिया
खेतो की हरियाली ने भी गाँव का दामन छोड़ दिया
सुनकर आया तेरे दर पर खुशियो की बारिश होती है
नहीं पता था आंसू बहते और नुमाइश होती है
आज तुम्हारे शहर मैं आकर मैं खुदको ही भूल गया
नहीं पता किस राह चला था और किधर मैं निकल गया
अपनी मिट्टी पर जब हम अनजाने चेहरे पाते थे
उन चेहरों मैं भी जाने कैसे अपनापन खोज ही लाते थे
आज सेकड़ो चेहरो में , मैं खुद को खोया सा पाता हूँ
बस फुटपाथो पर बिखरी भूखी लाशे गिनता जाता हूँ
नही जानता क्यो फिर भी वो गीत खुशी के गाते हैं
क्या वो इतने सीमित है या हम सीमा से बाहर आ जाते हैं
क्या वो इतने सीमित है या हम सीमा से बाहर आ जाते हैं
Thursday, March 04, 2010
कुछ सपनो को शायद
और सवारा जा सकता था
काले कागज पर स्याही को फिर बिखराया जा सकता था
मेरे मन को भी शायद कुछ पल
ठहराया जा सकता था
पर उन बिखरे पन्नो को नहीं छिपाया जा सकता था
अब तो कागज़ के टुकड़े ही बस इतिहास बताते है
जाने किन सदियों के किस्से थे
कब की याद दिलाते है
कही देख कर भी उनको
जब मैं खुद को यह बतलाता हूँ
उस कागज की कतरन को मैं खुद के सम्मुख पाता हूँ
और सवारा जा सकता था
काले कागज पर स्याही को फिर बिखराया जा सकता था
मेरे मन को भी शायद कुछ पल
ठहराया जा सकता था
पर उन बिखरे पन्नो को नहीं छिपाया जा सकता था
अब तो कागज़ के टुकड़े ही बस इतिहास बताते है
जाने किन सदियों के किस्से थे
कब की याद दिलाते है
कही देख कर भी उनको
जब मैं खुद को यह बतलाता हूँ
उस कागज की कतरन को मैं खुद के सम्मुख पाता हूँ
Subscribe to:
Posts (Atom)
