Saturday, November 03, 2012


सजती सभा स्वाधीनता
सम्राट सा सम्मान है
सम्पूर्ण सृष्टि सार सरिता
सज रहा सुरधाम है
स्वतंत्र स्वयंभू स्वराज्य का
हो रहा उदघोष  है
लहरा रहा  तिरंगा
हर साँस में अब जोश है 

इस तिरंगे में छिपे है 
सेकड़ो तप त्याग के 
छोड़ वैभव को गए जो 
हसते  इस संसार से 
ढूंढता योवन जिन्हें था
दे रहे थे आहुति 
शूलिया थी थक गयी 
उनकी  कहानी न रुकी 

ओज के वो पुष्प थे 
थे इस धरा के पुत्र वो 
रच  गए इतिहास  स्वर्णिम   
मृत्यु से अभिरुद्द हो
देखती थी स्वप्न जो
आँखे हमेशा वो रही 
है  हकीकत  सामने  
उपहार उनकी देन ही 

नाद मस्तक ताल हृदय 
बढ  रहे  अविराम है 
प्रेरणा उनसे मिली 
जीवन नहीं विश्राम है 
स्वप्न है बस अब सजाना 
बाकि क्या जिए और क्या मरे 
और क्या वह जिंदगी 
जो न हुई राष्ट्र  के लिए 

न मुझे यु  सता बंधू न मुझे यु सता 
न मुझे है पता तेरे दिल में है क्या 
मेने देखा नहीं ख्वाब  कोई यहाँ 
जो  रहा था रहा तेरे दिल में रहा 
न मुझे यु सता बंधू न मुझे यु सता 


खेलते खेलते ही कहा छोड़ दिया तुम्हे 
मुझे याद ही नहीं 
ओ बचपन
खेल ही खेल मैं न जाने कितने आंसुओ को हम हँसा जाते थे 
शरारतो से हमारी घर गूंजा करता था 
छोटे बड़े सभी तो हमसे खिलखिला कर हसते थे 
आसमा तक जाने के सपने सजते थे 
वो खिलोने आज भी इंतज़ार में है 
की शायद फिर से कोई खेलने आएगा 
शायद खामोशियो को फिर से तोडा जायेगा 
तेरे जाने के बाद एक भीड़ में छिप गए है हम 
भीड़ जो बस बदती ही जाती है 
भीड़ जो अँधेरे के गर्द तक जाती है 
सिरहानो को लिए पीता  हूँ 
अब तो बस तेरी यादो में जीता हूँ 
क्या तुम कभी आओगे ओ बचपन 
क्या मुझे फिर से अपने साथ ले जाओगे ओ बचपन 

कृते अंकेश  

Thursday, November 01, 2012




ख्वाइश न मेरी सुलझ पाती
सपने न मेरे उलझ पाते
कितने सारे रस्ते जुड़ते 
मिलते, आते और मिट जाते 

 उम्मीदों को में  अपनी 
फिर तोडा करता जोड़ा करता 
कागज पर लकीरे खिची हुई 
फिर फिर  उनको मोड़ा करता 

जाना मैंने तुमको जितना 
तुम दूर हुए मुझसे उतना 
ख्वाबो की हकीकत रही छिपी 
सिमटा सा रहा बस कोई सपना 

कृते अंकेश 

Sunday, October 28, 2012

एक आहट साँसों के स्वर से 
मिटती गयी तवस्सुर से  जुड़ के
 बरबस अनायास आ निकली 
अंखियो  से मणिको की टोली 
खेल रहे हम उससे होली 

रंग भी अपने रहे निराले 
तोड़ तोड़ कर सपने डाले 
और जला दी उनकी होली 
साँसों ने आवाज़ न खोली 

उड़ता धुआ रहा चिल्लाता 
कब तक छाएगा सन्नाटा 
गयी नहीं पर  ख़ामोशी खोली 
रहे खेलते बस हम होली 

कृते अंकेश 
तोड़ लकीरों को  आ लिख ले 
सपनो की फरियाद नहीं 
रिश्ते जाति देश दीवारे
कुछ रह मुझको याद नहीं 
एक आँगन में साँसे ले 
और एक गगन में भरे उड़ान 
एक उम्मीद ही रहे सर्वोपरि 
खुशिया पाए हर इंसान 

कृते अंकेश 

Friday, October 26, 2012

जूते खा कुर्सी मिली, कुर्सी से धनवान 
जो न जूते खाए वो, रहे आम इंसान ||   
इज्ज़त थी तब धन नहीं, अब धन  है इज्ज़त नाही
इज्ज़त की किसको पड़ी, जब बेईज्ज़त पूछा जाये ||   कृते अंकेश 

गहन वेदना 
अवलंबन है अपरिचित अनुभूतियो की 
अविस्मित अनजान अनकही 
स्वरविहीन जीवित बस मध्य रही 
पूर्ण हो तुम आज भी 
जब ढूंढते विश्राम हो
ठोकरे ही प्रेयसी
जिनसे गिरे हर शाम हो
स्वच्छता या सरलता
बस यही आभूषण तेरे
दिव्य है वो पुष्प जो
थे रहे तुझको घेरे
चेतना तुझको लिए जाती रही अस्माक में
पूर्णता ही बस रही सदा तेरे साथ में

कृते अंकेश

Monday, October 22, 2012

पत्ते पतझड़ को रहे ताक 
टूटे डाली से हो अवाक् 
ठोकर में उड़ते इधर उधर 
अब इनकी किसको रही फिकर 

छूटी डाली और भ्रम टूटा
बस पल भर में ही घर छूटा
अब तो एक झोके का एहसान
ले चले कहा बना मेहमान

ऐसे सपने बस रहे टूट
हर पल जाते वो कही छूट
और में इन सबसे हो अनजान
रचता फिर से स्वप्न एक नादान

कृते अंकेश
बर्तन चाँदी के खनक रहे 
जेवर सोने के भड़क रहे 
मिटटी के प्याले रहे सुप्त 
तप क्रोधानल में बने युक्त 

आ उमड़े है मेघो के झुण्ड
हो गयी कालिमा छाया है धुंध
बरसे नैना कुछ अविस्तार
थे रहे कहा जब की पुकार

लहरें टकरा कर गयी टूट
सागर से भी वो गयी छूट
लेकिन छोड़े तट पर निशान
नयी लहरें जिसे रही पहचान

कृते अंकेश

Tuesday, October 09, 2012

अनकही बातें मगर जब याद आती है 
छूके होठो को कही तन्हाँ निकल जाती है 
सोचता हूँ क्यों रुका था क्यों न कह दिया 
शब्द आँखों में भरा था क्यों न बह दिया 
खामोशियाँ ही फिर सदा मुस्कुराती है 
अनकही बातें मगर जब याद आती है 

भीड़ में होकर कही बस  फिर बिछुड़ते  है 
तन्हा खयालो में कहा अब लोग मिलते है 
रास्तो का मंजिलो से बस कुछ रहा  दोस्ताना 
बाकि सफ़र जाना पहचाना या अनजाना
अब तो हकीकत भी कहानी बन ही  जाती है 
छूके होठो  को कही  तन्हा निकल जाती है 

कृते अंकेश  

Sunday, September 30, 2012

जो मन चले 
सपने खिले 
अब रात यह कैसे ढले 
खामोश सुबह रही बस खड़ी 
लगती थी उसकी जरूरत नहीं 
आँखों के परदे गिरते रहे 
साँसों से जा के मिलते रहे 
तनहा तनहा फिर हुई रौशनी 
देखा था ख्वाब मैंने फिर से वही 

कृते अंकेश 

Saturday, September 15, 2012

तेरे सिवा कोई न था 
तेरे सिवा कोई नहीं 

बारिशो से  भींग कर 
सीली  पवन कहती  रही 

उड़ते रहे मुडेर पर 
चोखट के परदे इधर उधर 

क्या  पता यह बारिशे 
ले जाएँगी इनको किधर 

घुलता रहा था चाँद भी 
मेघो के गर्जन के तले

बिखरी पड़ी  कोई  छवि 
एक अधूरा जीवन लिए 

भींगता आकाश था 
और भींगती हर स्वास  थी 

बारिशे होती रही 
यह बारिशे कुछ ख़ास थी 

कृते अंकेश 

Friday, September 14, 2012

क्षीणता आह्वान करती 
अब त्वरित संहार हो 
शेष कुछ भी न रहे 
विस्मित सकल संसार हो 

कब तक  विषमता से  चलेगा 
संघर्ष इस विश्व  का 
स्वप्न समता का रहेगा
लक्ष्य एक अवदीप्त सा 

छोड़ जीवन की क्षुधा  को 
अब मृत्यु का व्यापार हो 
शेष कुछ भी न रहे 
विस्मित सकल संसार हो  

कृते अंकेश 

 हिंदी दिवस की शुभकामनाये

हिंदी उदगार है 
अभिव्यंजना है हिंद की 
वाणी है यह थार की, पंजाब की, बंगाल की 
है समेटे बोलियाँ यह बृज, अवध, महाराष्ट्र  की
गूजती दक्षिण में भी है वेदना पठार की 
इतिहास इसने ही लिखा है मगध के अभिमान का 
नालंदा की शान का सारे हिन्दुस्तान का 
जीवंत है यह सदा हिंद के अनुस्वार में 
है मधुर भाषा प्रिये यह सदा व्यव्हार में 

कृते अंकेश 

Thursday, September 13, 2012

little eyes 
reflecting the world 
seen through their mind
mind which is yet to develop
mind which is cautious, imaginative, ready to learn 
mind which believes on only what is shown to it 
mind which does not assumes or frames the superstitious belief
mind which is as fresh as the water of rain 
before it enters the atmosphere and then flows through drain
little eyes are capturing the truth 
before child sleeps 
and mind gets develop

Ankesh 
little eyes 
reflecting the world 
seen through their mind
mind which is yet to develop
mind which is cautious, imaginative, ready to learn 
mind which believes on only what is shown to it 
mind which does not assumes or frames the superstitious belief
mind which is as fresh as the water of rain 
before it enters the atmosphere and then flows through drain
little eyes are capturing the truth 
before child sleeps 
and mind gets develop

Ankesh 

Saturday, September 08, 2012

था प्रतीक्षित क्षण कभी जो 
प्रियवर  मेरा सम्मुख खड़ा था
नयन तकते थे नयन को 
शेष तन विस्मृत पड़ा था 
 
होती कहा सीमा समय की 
विस्त्रता आकाश की 
प्रेम से होती अपरिचित 
शून्यता भी श्वांस की 

नित परस्पर फिर कही जो 
चल रहे उदगाम है 
स्वर है तेरे स्वर है मेरे 
प्रेम यह अविराम है 

ढूंढते परिचय स्वयं का 
मिलती  कहानी पर नयी 
सेकड़ो सदिया है गुजरी 
बात लेकिन  अनकही 

कृते अंकेश 

Wednesday, September 05, 2012



लूट रहा है देश को कोई 
कोई घर को तोड़ रहा 
कोई सत्ता में आने को 
सारे  नंबर जोड़ रहा 

कोई आरक्षण के वादे  
देकर वोट झटकता है  
कोई कुछ रंगों के झंडे 
बस हाथो में रखता है 

अपराधो की श्रखलाओ में 
सबको पीछे छोड़ चुका
सत्ता  के गलियारों से वो 
अपना सम्बन्ध जोड़ चुका 

ऐसी  पावन राजनीति का 
हुआ प्रदर्शन और कहा 
हमें गर्व है इस विश्व का 
सबसे बड़ा लोकतंत्र यहाँ 

कृते अंकेश 

Wednesday, August 29, 2012

कौरवो की सुन व्यथा 
यमराज भी रोने लगे
पांडवो की ध्रस्टता पर 
धैर्य वो खोने लगे
तुम सैंकड़ो और वो पांच थे 
फिर भी सदा लड़ते रहे
धर्म का इस कदर 
अपमान वो करते रहे
क्या हुआ  जो यदि 
राज्य  तुमने ले लिया
राजधर्म था यही 
जो  तुमने किया 
छल कपट तो सदा 
नीति राजधर्म है
एक नारी पांच नर
क्या यह सत्कर्म है 
 मत निराश हो पुत्र 
शेष हूँ मैं अभी 
न्याय धर्म और सत्य की 
आस  शेष है बची 

कृते अंकेश 

Sunday, August 26, 2012

मेरा जीवन रहा अकल्पित 
त्याग तपस्या रही अधूरी 
अधरों की मुस्कान अपरिचित
एक अनजान सी जीवन शेली 

मुझे रंग की चाह नहीं थी 
जीवन की परवाह नहीं थी 
स्वप्न अधूरे रहे छलकते 
विस्मृत नयनो से थे तकते

कृते अंकेश

Friday, August 24, 2012

 लगा मुझे ऐसा मानो तुम आये
और चले गए फिर बिना कुछ बताये 
बैठा था मन मेरा एकाकी 
खोया था जिसमे थी तुम्हारी झाकी 
बेबस था मन 
इसने सपने सजाये 
लगा इसे रंगों में तुम निखर आये 
छाया रही  उडती थी आँगन में दिन भर 
पंखो ने पकड़ी थी सपनो की सरगम 
मैंने न जाने कितने गीत गए 
लगा मुझे ऐसा मानो तुम आये 
और चले गए फिर बिना कुछ बताये 

कृते अंकेश




 लगा मुझे ऐसा मानो तुम आये
और चले गए फिर बिना कुछ बताये 
बैठा था मन मेरा एकाकी 
खोया था जिसमे थी तुम्हारी झाकी 
बेबस था मन 
इसने सपने सजाये 
लगा इसे रंगों में तुम निखर आये 
छाया रही  उडती थी आँगन में दिन भर 
पंखो ने पकड़ी थी सपनो की सरगम 
मैंने न जाने कितने गीत गए 
लगा मुझे ऐसा मानो तुम आये 
और चले गए फिर बिना कुछ बताये 

कृते अंकेश




Monday, August 20, 2012

था दर्द पिघलता आँखों से 
साँसे कर्जे में डूबी थी 
दाने दाने के मोहताज़ हुए 
तब लाशे  उनकी झूली थी 
तुम किसकी बातें करते हो 
है हुआ फायदा किसे यहाँ 
पिघला पिघला कर तन जनता का 
महलो में बस धन जमा किया 

कृते अंकेश 

Sunday, August 19, 2012

भारत जिसे हो कहते 
जो देश है हमारा 
सदियों से जिसने सबको 
बस है दिया सहारा 
कोई नहीं पराया 
यहाँ सब हुए है अपने 
सबने सजाये मिलकर 
जिसके थे जो भी सपने 

जो कर रहे है हिंसा 
इतिहास से बेखबर है 
पिघले अशोक जैसे 
भी दिल कभी इधर है 
शस्त्रों को यु तो हमने 
है नहीं कभी सराहा 
लेकिन मद में मादित 
आक्रामको को  छकाया

ओ मद में मादित मुसाफिर 
क्यों घर को ही तोड़ते हो 
चंद स्वार्थियो के बहकावे में 
इंसानियत छोड़ते हो
यह हिंद है तुम्हारा 
यह हिंद है हमारा 
आओ संभाले इसको 
हिंदोस्ता है प्यारा 

कृते अंकेश 

Thursday, August 09, 2012

चोरो की सेना ने सोचा 
चलो करे हम भी व्यापार
बिजनेस सबका फलता फूलता 
हम ही बैठे क्यों लाचार 

बड़े चोर ने पता लगाया 
क्या स्टेटस बिजनेस का 
शेयर मार्केट ठप पड़ी थी 
पता नहीं इन्वेस्टर का 

इन्फ्लेशन की मार झेलती
जनता पहले ही तंग थी
किसी नए प्रोडक्ट की सक्सेस
उम्मीदे बिलकुल कम थी

लेकिन देखा एक है तबका
रहा अभी भी हरा भरा
राजनीति का है गलियारा
सुख सुविधा संपन्न सजा

मौका पाकर चोरो ने फिर
सेंध लगा दी इसमें भी
राजनीति भी हुई सुसज्जित
पाकर स्किल चोरो की

कृते अंकेश

ओ सलोने सांवले तकते नयन तुझको यहाँ
बावरी है गोपिया है बावरा यह बृज हुआ 
ओ यशोदा लाल तेरी बासुरी बजती कहा 
है कहा वो नन्द का आँगन था खेला तू जहा 
ढूंढती अंखिया तुझे ही 
श्याम मेरे हो कहा 
देख तेरे ही तो स्वागत में सजा  है यह जहा 


"जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाये"

अंकेश 

Wednesday, August 08, 2012


प्रेम परिभाषित नहीं है 
प्रेम प्रस्तावित  नहीं 
प्रेम प्रेरित  भी नहीं है 
प्रेम पूरित  भी नहीं 

साध्य है या साधना 
आराध्य या आराधना 
हार  जीत या मधुर 
है कोई उपासना 

क्या  विरह का दंभ है 
या  मधुर संग है 
आसमा से या कटी 
बस कोई पतंग है 

रंग में न रूप में 
छाव में न धूप में 
यह मिला जब भी मिला 
बस प्रेम के ही रूप में 

कृते  अंकेश  

Tuesday, August 07, 2012


आलिंगनो में लुप्त व्यथा   
या मात्र  अश्लीलता   
परोक्ष  प्रतिकर्ष    
या अनुत्तरित निष्कर्ष   
या अपराजित प्रेम कथा 
संवेदना 
छद्म ही सही 
ढूंढती जीवन नया 
प्रयोजित स्वप्न 
वासना, दुर्भावना 
या निर्णय व्याकुल मन का 
प्रश्न संक्षिप्त  सा 


कृते अंकेश 
है रात जो यह  
ढलती ही नहीं 
आँखों से कभी 
छलकी ही नहीं 
हम  दूर सही 
मजबूर कही 
यादो की चुनर 
उडती ही रही 

जो खोये है 
पलकों मैं कही 
साँसों ने जिन्हें 
था नाम दिया 
सुबह भी उनका 
क़र्ज़ हुई 
जाने क्या था 
पैगाम लिया 

रुखसत होकर 
अब अश्को ने
आँखों से नाता 
तोड़ दिया 
कल तक थे जो 
फिर  पास  रहे   
आना जाना भी 
छोड़ दिया 

हमने फिर भी 
चुन चुन  करके 
सपनो की सेज 
सजा डाली 
ओ रात कहा अब 
तू यु चली 
हो बनी 
बावरी मतवाली 

कृते अंकेश 

Thursday, July 26, 2012


कुछ व्यक्ति मात्र को अपराधी घोषित करने से 
अपराध खत्म नहीं होते 
यह तो विक्षिप्तता मात्र है तंत्र की 
जो जन्म देता है विचारो को 
बहकाता है
उकसाता है 
पथ भ्रमित करता है 
उत्प्रेरित करता है 
तत्प्रेरित करता है 
और फिर छोड़ देता है भटकने के लिए  
लेकिन विचार कभी नहीं मरते 
अपराध ऐसे ख़त्म नहीं होते

अंकेश 

Sunday, July 22, 2012

They ask for moon
whether its far or near
they don't care
hunting souls
so determined
profound skills 
holy shrine 
to my surprise 
they even don't know how to climb

Ankesh



Thursday, July 19, 2012

आखिरी    उडान

बाबूमोशाई, एक आवाज़, जो आज भी कानो में गूजती हुई सजीव लगती है, आनंद, सिनेमा  का एक किरदार मात्र न होकर व्यक्तित्व का परिचायक हो गया, वो हसने का अंदाज़, जिसे दर्द की मानो भनक भी नहीं है और जो सत्य से डटकर सामना करने को तैयार है | अभिनय का वो निराला अंदाज़, जहा अभिनेता की पहचान उसके किरदारों से होने लगे, निसंदेह एक बेहतरीन अभिनेता की निशानियाँ है | आनंद का आनंद जहा जीवन से कभी नहीं हारता है तो अमर प्रेम का आनद एक हारे हुए जीवन को जीता है, लेकिन दोनों ही किरदार जीवन को सशक्त  रूप से जीने की एक बेहतरीन मिसाल देते है | स्वर बदलते गए,  लेकिन ह्रदय के भावो को चेहरे के अनुभावो मात्र से व्यक्त करने की प्रतिभा में निपुण   राजेश खन्ना अपने हर किरदार में एक नयी जान डालते चले गए | भारतीय सिनेमा जगत के प्रथम महानायक का सम्मान उन्हें उनकी इसी प्रतिभा के फलस्वरूप मिला | सिनेमा जगत एवं दर्शक जगत उनके इस योगदान का सदेव ऋणी रहेगा |

Wednesday, July 11, 2012

रात अँधेरी, पिया वावरा मेघ मचलते बरसो न
सूखे सूखे सदिया बीती  शुष्क  अधर  है  बरसो न
उन्मादों  के  आवाहन  से  जूझ   रही  यह काया  है
इस  काया के अंतरगों में शामिल होकर बरसो न

चली निशा है क्या ढूँढने, जीवन का रंगमंच सजा
प्यासी  काया, प्यासा जीवन, प्यासा ही अंतर्मन यहाँ
इस विदग्ध  प्यास से मुझको तृप्त कराते बरसो न
इस काया के अंतरगों में शामिल होकर बरसो न

तेरी वाणी, तेरी छवि या तेरी ही मुस्कान यहाँ
तेरे ही इन भाव बिभावो  में खोया जीवन है यहाँ
इस जीवन को  विरह भाव से मुक्त कराते बरसो न
इस काया के अंतरगों में शामिल होकर बरसो न

मेरा क्या उन्माद हूँ पल का, पल में  ही मिट जाऊँगा
लेकिन इस पल के रहते में गीत मिलन के गाऊँगा
तुम भी  मेरी मुस्कानों  में मुस्काने भर  बरसो न
इस काया के अंतरगों में शामिल होकर बरसो न

कृते अंकेश

Tuesday, July 10, 2012

नारी स्वर 

घूँघट में बंद रखते हो
आँखों को नीचा करते हो
साँसों पर सीमा कसते हो
फिर कहते हो साथ चलो
पहले चलने का अधिकार तो दो

सीमित सपनो का अस्तर है 
 बिछी हुई चारपाई है
क्या इस  जीवन की परिधि
बस शादी और सगाई है
यह  भी है काया मानव की
इसको स्वतंत्र संसार तो दो
फिर कहते हो साथ चलो
पहले चलने का अधिकार तो दो

न चिंतित हो मेरे कल को लेकर
मेरा कल मेरा सपना होगा
मेरी अभिलाषा बस इतनी
मुझको सपने रचने की हिम्मत देना
है पाला नन्हे तन को बरसो मैंने
अब नन्हे मन को पलने का अधिकार तो दो
फिर कहते हो साथ चलो
पहले चलने का अधिकार तो दो

क्यों वस्त्रो की सीमा तन  पर
क्यों शील का है प्रतिबन्ध यहाँ
क्या कभी किसी पुरुष ने भी
इतना है  उपहास सहा
इस चरित्र  के चित्रण में
पहले उचित मानको को स्थान तो दो
फिर कहते हो साथ चलो
पहले चलने का अधिकार तो दो

 है नहीं यह सीमित तन और मन
हर क्षेत्र को इसने खखोला है
जीवन के हर स्तर को
अपनी गुणवत्ता से तौला है 
इस जीवन को भी स्वतंत्र बन
पथ विकास  पर चलने का अधिकार तो दो
फिर कहते हो साथ चलो
पहले चलने का अधिकार तो दो

कृते अंकेश

Sunday, July 08, 2012

हसरतो का क्या
वो तो तमन्नाये है दिल की
बन बेआवरू उमड़ेगी हर पल हर घडी
उम्र के बेवाक पल और जीवन का यह मोड़
बहकायेगा हजारो बार
मन करेगा उतर जाने को समुद्र में
और जाने को लहरों के पार
हिमाद्राक्षित चोटिया नजर आएँगी नजदीक
जो हो सकती है मीलो दूर कही उस पार
पर नहीं है गलत इनमे से कुछ कर गुजरना
क्यूंकि वक़्त भी नहीं आएगा यह बार बार

कृते अंकेश

Friday, July 06, 2012

जाग्रत मन 
या सुप्त तन 
रात के इस प्रहर  में विलुप्त जीवन 
ख़ामोशी 
गहन ख़ामोशी 
अवरुद्ध करती अंतर्मन 
कैसा प्रयत्न 
खोजते क्या नयन 
जाग्रत मन 
या सुप्त तन 
रात के इस प्रहर में विलुप्त जीवन 
मधुर करुण क्रंदन विषाद 
कैसा है नाद 
ओ खामोश व्योम 
है कौन पास 
करते हो किसका इंतज़ार 
है दूर किरण 
जाग्रत मन 
या सुप्त तन 
रात के इस प्रहर में विलुप्त जीवन 

कृते अंकेश 
 

Thursday, July 05, 2012

मेरा स्वप्न 
है एक नयी दुनिया 
सीमाओ से परे 
जहा मनुष्य बेफिक्र विचरण करे 
लेकिन 
नहीं है साधन अभी मेरे पास
इसलिए अभी बस लिखता हूँ 

कृते अंकेश 

Wednesday, July 04, 2012

मौत की परवाह हमने कब की है मगर
एक जिंदगी तेरे लिए ही  जीकर भी जायेंगे

कृते अंकेश

Sunday, July 01, 2012

किसका स्वागत करती रहती
है चंचल मुस्कान तुम्हारी
किन अधरों को जाकर तरती
है चंचल मुस्कान तुम्हारी
किन स्वप्नों में जीवन भरती
है चंचल मुस्कान तुम्हारी
किन अंखियो में जाकर हसती
है चंचल मुस्कान तुम्हारी

छूकर जाती मेरे मन को
है चंचल मुस्कान तुम्हारी
विस्मृत कर जाती नैनों को 
है चंचल मुस्कान तुम्हारी
आभादीप्ति बन चेहरे पर  इतराती
है चंचल मुस्कान तुम्हारी
मेरे जीवन में घर कर जाती
है चंचल मुस्कान तुम्हारी

कृते अंकेश

Friday, June 29, 2012

तुम चिल्लाया करते हो भूख भूख
हो कम्युनिस्ट क्या चाहते हो

भोले भाले मजदूरों को
क्यों ज्ञान का पाठ सिखाते हो

देखो पैसे की महिमा को
समझो जानो फिर बात करो

मर जाओगे यु ही भूखे
न तंग यहाँ  हालात करो

हमको तो मिली है विरासत मैं
यह लूट की आदत जेनेटिक

न उलझो हमसे व्यर्थ यहाँ
यह सिस्टम  है पूरा  सेप्टिक 

कृते  अंकेश 

Tuesday, June 26, 2012

हवा के झोको ने  पूछा महल के वीरानो से
क्या आता जाता है कोई
इन बंद दरवाजो से
खिडकिया है  खुली  शायद   
कोई  झोका कभी  आया
नहीं दिखता  मगर    चेहरा
 पानी बारिश ने है फेलाया    
रंग  भी है  पड़े फीके
उखड़ती पपडिया चीखे
रौशनी की किसे सुध है
ख़ामोशी ने दिल बहलाया
हवा के झोको ने  पूछा महल के वीरानो से
क्या आता जाता है कोई
इन बंद दरवाजो से

कृते अंकेश

Friday, June 22, 2012

Have u ever seen the air moving high and high
known as wind when it flies
people say it takes
the warmth of earth
to spread it
all across the world
Those who are in love
may hope for a rain
as it gives a chance
to go insane
but those who are  secluded

from the worldly desires
may find it irritating
bringing back the fire

To my surprise
Its just a matter
which somehow can make
everyone's life better.




Ankesh

 

Wednesday, June 20, 2012

कुछ भी शेष नहीं उसका मेरे पास 
मेरे सिवा 

अंकेश

Wednesday, June 13, 2012

स्वर थे अनजान
न कुछ पहचान
न लय, न सुर, न ताल
अनकहे सवाल
व्यर्थ का  ववाल
पुकारता यह  मन
चला जा अपनी धुन
उत्श्रंखल बासुरी
सदा यु ही बजी
उर्वशी कहो
कहा को तुम चली
ढूढ़ते है मेघ
हृदय के राग को
छिपे हुए कही
किसी चिराग को
स्वप्न में भी जो
रहा सदा  है मौन
 जानते हो  क्या
भला वह है कौन ?

अंकेश

Sunday, June 10, 2012

मेने स्वरों को तोड़ कर
अपनी लयो  को छोड़ कर
जीना था सीखा फिर कही 
तेरी नज़र से  जोड़ कर
रंगों की वो  महफ़िल नयी
थी शाम भी कुछ अनकही
रिश्ते नए बनते गए
बस साथ हम  चलते गए

अंकेश
यदि नहीं बन पाए जीवन
जैसा तुमने सोचा था
अपना लेना सत्य मान कर
वरना शोक इसे सस्ता कर देगा

अंकेश

Friday, June 08, 2012

सूक्ष्मता 
इतनी विरल 
जटिलता या सरल 
गहन गूढ़ चितन में लुप्त मन अविरल 
प्रश्न यह निश्चल 
जीवंत मुखर तरल 
अनुत्तरित प्रस्तावना सकल 
चाहे आज या कल 
समय चंचल  
चल दो कदम तो चल 

अंकेश 
आखिरी थी बूँद जो 
उड़ गयी वह भी लो 
रक्त क्या नसों में अब न जल रहा 
पर तुम तो सबसे बेखबर 
देखते न एक नज़र 
तुमको क्या पता यहाँ क्या चल रहा 

Thursday, June 07, 2012

विकास या बकवास
क्या है मिला हमें
जब जब बोला कुछ
बता दिए अर्थशास्त्र के जटिल शब्द
कीमतों का जाल
रुपये का हाल
गरीब की खाल
भला किसको है इनका ख्याल 
आप तो रहते हो
सपनो के महल में
मेरे आकाश में तो तपता सूरज है
बारिशे बहा ले जाती है मेरा समेटा हुआ घर
फिर पूछते हो मुझे क्या चुभन है
में तो जीता हूँ उम्मीदों से
की आने वाले पल में कभी तो हसूंगा 
आप मौका ही नहीं देते
में निस्वर हूँ
आपके राष्ट्र का एक सामान्य नागरिक

अंकेश

Saturday, June 02, 2012

तुम क्यों उदास हो
देखो उस छोटे बच्चे को
जो पल भर पहले भूख से रोता था
तितली को देखकर किस तरह हस रहा है
जाने उन पंखो में ऐसा  क्या जादू है
उड़ा ले गयी पल भर में एक उदास मन को
और छोड़ गयी बस एक नादान बचपन

अंकेश

Tuesday, May 29, 2012

Commit the SIN and take the SHOWER

Life is full of surprises, every next moment of it can be a wonder, a nightmare or an usual second. It starts from a bed, ends to a bed and during the course goes through a number of beds, some of them are comfortable, some are not, but each one of them leaves an impression which is long lasting. Most of us takes the life as it comes to us unaware of its right and wrong. In true sense, saying something as right and wrong is very  vague and most of the time is limited by the extent of our knowledge. So it is highly probable to do wrong things and many times without even knowing it. But then committing the sin should not be such a serious issue as most of the times its an outcome of a probabilistic decision among the random choices which life offers to you. In fact a sin is not a sin until you realizes that you have committed the sin and this is the reason why people says, "Ignorance is the bliss". But even realization of committing such a sin does not make you a sinner unless you yourself endorse it. In fact its always a good choice to go and take a shower and hope that water will take away all the sin and make your soul clean. Random problems can have only random solutions and its not something new... the idea is well advertised and proclaimed in mythology too.. taking a dip in the holy river of ganga is no different from taking a shower, the true holiness comes from the realization and not the water. The ganga flows in every shower if you can realize it.

Wednesday, May 23, 2012

विषयों का आस्वादन हो 
लेकिन न हो जीवन की लय 
नहीं चाहिए देव मुझे 
खुशियों का ऐसा परिचय 
विभा कही हो पथिक कही हो 
सुगम  मार्ग हो रहा विरल 
दे देना इससे बेहतर तो 
पथ कोई मुझको दुष्कर 
क्षणिक रहे आभास कोई 
जीवन के इस संग्राम में  जो 
उचित ही होगा रहू  अपिरिचित 
नहीं सरल की चाह मुझे 
या कितनी ही व्याधि हो 
अथवा मार्ग हो रहा विकल 
बस देना मुझको इतनी शक्ति 
रहू  निर्णयों पर सदा अटल 

कृते अंकेश  


Monday, May 21, 2012

सत्यमेव जयते, समाज की जटिल समस्याओ को सिनेपटल के माध्यम से उठाने का एक बेहद सराहनीय प्रयास, धारावाहिक  के नवीनतम  अंक  में  दहेज़ की समस्या को दर्शाया गया हैं| दहेज़ कम  से कम भारतवर्ष के लिए एक नया शब्द नहीं है, यह कुरीति समाज में एक अरसे से विद्यमान है और ऐसा नहीं है की इस समस्या को उठाने के लिए कोई प्रयास नहीं किया गया | बचपन में एक कहानी पड़ी थी जहा विवाहिता का भाई जब उसको सावन के महीने में बुलाने के लिए जाता है तो वहा  उसको काफी बेईज्ज़ती  सहनी पड़ती है |  उसको ताने दिए जाते है कि तुमने अपनी बहिन को कुछ दिया भी या ऐसे ही कोरी शादी कर डाली | बेचारा भाई सब कुछ सुनकर उनकी मांगो को मानने को तैयार हो जाता है, लेकिन विवाहिता की सास यह कहकर उसे लौटने को कहती है की पहले हमारी मांगे पूरी करो तब बहिन को लेकर जाना | भाई जाने ही वाला था,  कि सामने से अपने जीजाजी को आते हुए देखा, वह कुछ उदास दिखते थे| सास मन में  शंकित होकर पूछती है ... पूजा कहा है? .... अकेले क्यों आ गया?... जीजाजी दुखी होकर बोले.... उन्होंने कहा है पहले हमारी कही हुई चीज़े भेजो,  फिर लड़की को लेकर जाना.... चंद शब्दों में कहानी काफी कुछ कह जाती है, कहानी का सार था .... क्यों हम  भूल जाते है कि जो हमारे लिए कष्ठदायक   है वह दूसरो के लिए भी कष्ठदायक  होगा .... लेकिन दुर्भाग्य आज भी यह कुरीति समाज में विद्यमान है |

शिक्षा  एवं आत्मनिर्भरता इस समस्या से निबटने का एक महत्वपूर्ण साधन हो सकता  है | लेकिन नेतिक मूल्यों के बिना  इस लक्ष्य को प्राप्त करना उतना आसान नहीं है | अतएव मेरा व्यक्तिगत मत है कि इस समस्या से निबटने के लिए युवा वर्ग को जाग्रत करना सर्वश्रेष्ठ   विकल्प है | जिसमे शायद आमिर  जी का यह प्रयास  मददगार साबित होगा | 

Sunday, May 13, 2012

हुई रात मेरे तात भी आते 
देखो पंक्षी घर को जाते 
छोड़ो हाथ मुझे जाना है 
वापिस कल भी तो आना है 

अभी कहा है चाँद भी निकला 
रवि किरणों का रंग न बदला 
क्या है जल्दी कहा है जाना 
बना रहे हो व्यर्थ बहाना 

देखो रात घनी है घिरती 
तुमको सूझ रही बस मस्ती 
छाए मेघ है भींग न जाना  
 ऊपर से है पथ अनजाना

नहीं मिलेगा ऐसा मौका
छलकेगा जल जब अम्बर का 
तेरे चेहरे से मोती बनके 
उसका मुझको दर्श है पाना 

क्या है जल्दी कहा है जाना 
बना रहे हो व्यर्थ बहाना ।।


कृते अंकेश   
माँ मेरा परिचय तुमसे है 
में तो अंश तुम्हारा हूँ 
तुमने सिखलाया जिनको चलना 
उन कदमो से बढता आया हूँ
तेरी ममता की छाव सदा 
मेरा श्रृंगार रही हरदम 
इस जीवन की हर अभिलाषा 
तेरे कदमो में है अर्पण 

अंकेश 

Wednesday, May 09, 2012


ब्यूटी इन द एज ऑफ़ करप्सन 

इतनी सुन्दरता को कैसे एक चेहरे में ढाला होगा
शक है मुझको इसमें भी हुआ कोई घोटाला होगा

अंकेश 

Tuesday, May 01, 2012

है अप्रतिम सौंदर्य तुम्हारा
मानता हूँ इसके सम्मुख में यहाँ हारा

कर दिया खुद को समर्पित मैंने यहाँ कब का प्रिये
अब तो बस हूँ मुस्कुराता आस एक मन में लिए

शायद कभी निर्णय करोगे
तुम इस दिन और रात का
है पला जो ख्वाब दिल में
उस मुलाक़ात का

है अप्रतिम सौंदर्य तुम्हारा
मानता हूँ इसके सम्मुख में यहाँ हारा

मानता हूँ सौंदर्य में  तुम श्रेष्ठ हो   जग में प्रिये
में भी नहीं लेकिन बुरा हूँ
उस रात के स्वागत के लिए
तेरी विभा में जब लगेगा इंदु भी बस मात्र तारा
मानता हूँ इसके सम्मुख में यहाँ हारा

है अप्रतिम सौंदर्य तुम्हारा

क्या उडोगे साथ मेरे बनके पक्षी इस गगन में
है सदा से थी रही जो, आरजू  मेरे इस मन में
जानते हो उचाईयों से भी नहीं अब तक में हारा
है अप्रतिम सौंदर्य तुम्हारा
मानता हूँ इसके सम्मुख में यहाँ हारा

अंकेश

Sunday, April 29, 2012

यमुना तेरे तट पर लिखी कितनी कहानी है
कितने शहर बसते यहाँ कितनी रुवानी है
आँखों में है रहती  चमक सजती  जवानी है
हाय मगर क्यों खो रहा तेरा यह पानी है

थी कृष्ण की कालिंदी तू थी  सूर का बचपन
तेरे ही तट पर थी रुकी मुगलों की हर धड़कन
ग़ालिब ने की थी शायरी तेरे ही सायो  में
थी ली  भगत ने भी  पनाह तेरी ही बाहों में

तेरे किनारों पर  लगे कितने यहाँ  मेले
तेरे तटों पर न  जाने कितने वीर थे खेले
तेरे सहारे ही हुई विकसित यह सभ्यता
हाय मगर क्यों भूली आज यह तेरी महत्ता

संभलो संभालो आज यह अपनी निशानी है
अपनी रगों में दोड़ता इसका ही पानी है
आँखों में है रहती  चमक सजती  जवानी है
हाय मगर क्यों खो रहा तेरा यह पानी है

अंकेश

Wednesday, April 18, 2012

मैं सैयां के साथ चली जाऊंगी तकते रहना
मैं बापस न आऊँगी बस नाम ही जपते रहना 

मैं जो चली जाऊंगी 
फिर न मैं यु आऊँगी 
कह दो जो कहना है मुझसे 
दिल  मैं भी  क्या  रखना 
आँखों  में क्यों  रहे छुपा तुम 
देखा है जो सपना 
सपनो को अपनाऊंगी 
पर जो गयी न आऊँगी    
 
मैं सैयां के साथ चली जाऊंगी तकते रहना
मैं बापस न आऊँगी बस नाम ही जपते रहना
  
तेरी बातें मेरे दिल के समझ नहीं आती है 
जो तू सब कुछ जानती  है तो 
फिर क्यों तडपाती है
आँखों  में तस्वीर तुम्हारी 
सपनो में है चेहरा 
तुझको लेने  आऊँगा में 
बांधके सर पर सेहरा 
लेकर तुझे   जाऊँगा 
सपनो सा  सजाऊँगा 

मैं सैयां के साथ चली जाऊंगी तकते रहना
मैं बापस न आऊँगी बस नाम ही जपते रहना
    

  कृते अंकेश

Wednesday, April 11, 2012

तितलियों की किसे फिक्र है यहाँ
 उनकी उड़ानों को तो देखा भी न  गया
माली ब्यस्त है ख़ुशबुओ का सौदा करने मैं
तितलियों  को तो  सोचा ही नहीं गया

पंखो को फडफड़ाती  रही यहाँ से वहा
कुछ ने उनके सौन्दर्य को निहारा तो
पर उसके आगे कुछ भी न हुआ  ....
तितलिया भी खो ही गयी फिर
बगीचों में कही .....

अंकेश
रात पिघलती गयी
चाँद खोता रहा
जुगनुओ की भीड़ में अँधेरा सोता रहा
मैंने इंतज़ार किया
ओस की बूंदों के गिरने तक
उषा की किरणे आयी
पर तुम नहीं आये....


मैंने भी पाया था
चाँद को ढलते हुए
रात के आगोश में खुद को पिघलते हुए
लेकिन अँधेरा मुझे डराता रहा
यकीन मानो
इंतज़ार मैंने भी किया
बस मुझे ओस की बूंदों का पानी नज़र न आ सका
और फिर आ गयी उषा की किरणे
मिलन की एक आस लेकर

कृते अंकेश 


 
 
यह तस्वीरे जो दिखती है 
हकीकत की परश्तिश की 
यह किस्मत की है जंजीरे 
कभी उलझी कभी सुलझी 

नहीं पर मिल सकी है यह   
हकीकत बस इबादत से
लहू के रंग से सजती 
यहाँ सच की  नुमाइश है 

कृते अंकेश  

Tuesday, April 03, 2012

हैं पथ में अगणित बाधा तो क्या
रुकना तेरी पहचान नहीं
 बस बढे चलो जीवन पथ पर
मंजिल होती हर आसान नहीं

अंधियारे के बाद सदा
रवि की किरणे भी आती है
क्या हुआ रही बाधाये विकल 
 हर मुश्किल हल हो जाती है


जो रहे यहाँ उलझन में सदा
या सुप्त रहे वह छूट गए
मिलता बस  पल भर का मौका
सपने रचते या टूट गए

लेकिन यह मनु की संतान यहाँ
कब इसने हार ही मानी है
हो  दुर्गम पथ बाधाये विकल 
पायी मंजिल जो ठानी है 

कृते अंकेश