Thursday, November 14, 2013

तुमने कब मुझको अपनाया 
मैंने कब तुमको ठुकराया 
इस जग के नियम मुताबिक 
हमको प्रेमी कौन कहेगा 
फिर क्यों जीवित यह प्रेम रहेगा 

जग क्या जाने प्रेम निभाना 
इसको कब आया अपनाना 
इन शब्दो ने, इन गीतो ने
इसको कितनी बार सिखाया 
कहा समझ यह फिर भी पाया

कृते अंकेश

Wednesday, November 13, 2013


शंख है यह बज रहे
यह ढूढ़ते है किसे
है सो रहा वो कौन है
जगा रहा क्यों मौन है

यह दीप है क्यों जल रहे
है ख्वाब  क्या जो पल रहे
जला रहा वो कौन है
जो जल रहा क्यों मौन है

है आरती यह किसलिए
क्यों बात फिर बदल दिए
है पूज्य जो वो कौन है
जो पूजता क्यों मौन है

कृते अंकेश

Monday, November 11, 2013

एक उम्मीद एक विश्वास 
वर्षो का अथक प्रयास
हिन्द का एक कदम 
चंद्र से आगे, मंगल के पास 

कृते अंकेश
नहीं जाना मुझसे दूर कुछ समय के लिए भी 
कैसे कहूँ लगता है वक़्त लम्बा बहुत इंतज़ार का 
मानो खिड़की खुलने के लिए करता हो इंतज़ार धुआ 
बढ़ता ही जा रहा है अंदर ही अंदर
और घोटने लगा है मेरा ही दम 
शिकायते तुम्हे होगी मुझसे 
लेकिन शिकायते कभी नहीं होती कम 
नहीं छोड़ना कभी भी मुझे 
भटकता ही रहूंगा तुम्हारे बिना 
इधर से उधर 
पूछता
क्या तुम बापिस आओगी
क्या मैं खुद को फिर से पाउँगा

कृते अंकेश
मैंने प्रेम किया था 
ठीक वैसे ही 
जैसे रौशनी निकलती है 
घने जंगलो के बीच 
लड़ते कापते 
लेकिन अपना रास्ता बनाते हुए 
या जैसे चलती है नाव 
किसी चित्र में 
क्षितिज से मिलने के लिए 
लड़ती हुई स्याही से 
या जैसे उड़ते है पक्षी
धरती से ऊपर
बहुत ऊपर
पीछा करते हुए

मैंने प्रेम किया था
जिसे में कभी पा नहीं सका
लेकिन इससे कुछ फर्क नहीं पड़ता
कि अब जबकि तुम मुझसे दूर हो
रौशनी आज भी जंगलो के बीच से
अपना रास्ता बना ही लेती है
मानो गाती हो तुम्हारा नाम
इन पत्तो के ऊपर से
और लड़ रहा है आज भी वह जहाज
स्याही के साथ
अब जबकि नहीं पता उसे कि जाना कहा है
लेकिन चलता है ऐसे
मानो तुम्हारी आँखे टकटकी लगाये देख रही है इसे
आज भी पक्षी उड़ते है
गाते हुए तुम्हारा ही नाम

कृते अंकेश
चली जाओ 
दूर बहुत दूर 
अगर यही तुम्हारी इच्छा है 

तुम्हारी छवि 
रहेगी सदा 
यु ही सहेजी 
इन बंद आँखों में 
मेरे पास, मेरा अतीत 

कृते अंकेश

इस मिटटी से उठा कभी
इसमें ही मिट जाउंगा
में पौधा इस आँगन का
इसमें ही लहराऊंगा

कृते अंकेश

 इस मिटटी की शाखो से 
हर बगिया ही महकी है 
फूल यहाँ के जहा गिरे 
वो बस्ती ही चहकी है







यह इमारत खड़ी हिन्द की 
उनके गर्म लहू पर 
सौप गए जो जीवन निज का 
इस पावन वेदी पर 
या जिसने इसको है सीचा 
अपने श्रम से बल से 
चमक रही है इसकी आभा 
उनकी मेहनत के फल से

सौभाग्य हिन्द की इस छाया में 
हमने जीवन पाया
मिला बहुत कुछ
और बहुत कुछ करने का मौका आया
पहले अभी स्वयं से
हमको और है आगे बढ़ना
जीत चुके है कुछ सीमा तक
पूर्ण विजित है बनना

अभी हिन्द में पलते है दो
भिन्न भिन्न से चेहरे
एक बढ़ रहा तीव्र विकास से
दूजा लिए घाव है गहरे
प्रश्न बड़ा है अभी समय का
नहीं हमें है रुकना
सोचो लेकिन कैसे सबको
लेकर साथ है चलना

नहीं हमारे पंख है छोटे
और न सपना छोटा
छोटे छोटे इन पैरो को
होगा आगे बढ़ना
मुस्काने अपनी ही होंगी
अपना होगा जीवन
लहरायेगी हिन्द पताका
हर्षित होगा हर एक मन

कृते अंकेश
में उस रात से आगे बढ़कर 
कुछ मांगता अपने लिए 
इससे पहले ही कह दिया तुमने 
कल मिलते है 
सुबह की चमक अँधेरे के 
बहुत से भेद मिटाती है 
लेकिन इस रात की सीमा 
बढ़ती ही जाती है 
माना कि मैंने कई बार 
और भी किया था इंतज़ार 
लेकिन अफ़सोस
नहीं किया था मैंने प्यार

कृते अंकेश

अगर तुम्हे ज़िंदगी का महत्व पता है
और करते हो तुम अपने मन की
अगर तुमने बहुत सी किताबे पड़ी है
और सोचते हो कि बचा अभी भी बहुत कुछ पढ़ने  को
अगर तुमने कभी  सपने  अपने हाथो से सजाये  है
रेत और सीमेंट  को जोड़ कर
अगर तुमने पसीना बहाया है
आराम की ज़िंदगी छोड़ कर
तो जरूरत नहीं होगी तुम्हे परिचय कि मेरे पिता के
कुछ ऐसे ही है वो

कृते अंकेश

Sunday, November 03, 2013


मुझे तुम तक पहुचने से अब कोई नहीं रोक सकता
में तुम्हे देख सकता हूँ इन आँखों के बिना
में सुनता हूँ तुम्हे इन कानो के बंद होने पर भी
अगर काट दिए जाये यह हाथ फिर भी में
अपने ह्रदय से पकड़ ही लूँगा तुम्हे
मेरी आवाज़ पहुँच जायेगी तुम तक
भला काट ही क्यों न दिया जाये मेरी जिव्हा को
जला कर खाक ही क्यों न कर दिया जाये मुझे
मैं समाहित हो जाउंगा तुम्हारे अंदर
मुझे तुम तक पहुचने से अब कोई नहीं रोक सकता

कृते अंकेश

Friday, November 01, 2013

फिर से आयी वो आवाज़े 
जिनसे परदे कर दिल हारा 
कोई गाये उस सरहद पर 
गीत ही हो जैसे बंजारा 

में अनजाना ताल क्या समझू 
मैंने तो सुर भी न जाना 
फिर से उखड़ा, फिर से उभरा 
गीत है जैसे कोई पहचाना 

कृते अंकेश

Thursday, October 31, 2013

छुप जाओ अँधेरी रात में 
कोई आ रहा है हमारी और 
देखते नहीं चंद्रमा भी जा छिपा है 
क्षितिज के उस ओर 
उन कदमो की आवाज़े 
ढूंढती है हमें 
हमारी साँसों की गहराइयाँ 
न जाने कहा जाकर रुके 
क्या देखा ऐसा तुमने 
जो थाम लिया यह हाथ 
मंज़िल दूर है मेरी
क्या निभा सकोगे साथ

कृते अंकेश
कह रहे है लोग आज, इंकलाब चाहिए 
हमें व्यवस्था में अब बदलाव चाहिए 
बहुत सुनी, बहुत सही, घुमा घुमा के जो कही 
कहने वाले अब नहीं, करने वाले चाहिए 
हरा, लाल, नीला, पीला रंग कोई भी चलेगा 
बट चुके है बहुत, अब न जात पात कोई कहेगा 
तोड़ दे गरीबी जो, सामने वही रहे 
है समाधान जहा, बात फिर वही कहे 
इंतज़ार नहीं अब इंक़लाब चाहिए 
हमें व्यवस्था में अब बदलाव चाहिए 

कृते अंकेश

Tuesday, October 29, 2013

पहले भाषा आई फिर भगवान् 
इसीलिए है इतने नाम 
अल्लाह बोलो या बोलो राम 
इनका रचियता है इंसान 
अगर कही वह सर्वशक्तिमान 
यह सारे ही होगे उसके नाम 

कृते अंकेश
भूख से अभी नहीं 
सामना मेरा हुआ 
कैसे बोलो लिख दूं में 
उन करोडो की व्यथा 

लिख सकूंगा जो कभी 
वह तो मात्र अंश है 
यह सभ्यता अभी 
मनुष्यता पर दंश है 

कृते अंकेश

क्या कही देखा है तुमने
उन घुंघराले काले  बालो को
इस जीवन में आस जगाकर
सूने  मन में प्यास जगाकर
आँखों की परिधि में जाकर
जल के स्त्रोत बहाने  वालो को
क्या कही देखा है तुमने
उन घुंघराले काले  बालो को
या निष्ठुर यह खेल है उनके
आँखे तकती जिनके सपने
सपनो को ठुकरा कर पल में
छोड़ साथ  जाने वालो को
क्या कही देखा है तुमने
उन घुंघराले काले  बालो को

कृते अंकेश

Saturday, October 26, 2013

निकले थे घर से खाने को राजस्थानी खाना 
बोला दोस्त निकल गेट से जा दाये मुड जाना 
वही सामने होटल उनका मस्त वहा का खाना 
तबियत खुश हो जाएगी तब ही बापिस आना 
चले मस्त हो हम भी फिर ले सपने ऊचे ऊचे
बस पल भर में गये नापते वो गलिया वो कूंचे 
लेकिन यह क्या यहाँ तो दाए बाए नहीं कुछ दिखता 
थालपकटटू रहा सामने बाए कीचड का गड्डा 
लगे सोचने कहा भला अब जाकर किससे पूछे
अगर समझ ली उसने हिंदी फिर कैसे तमिल को बूझे
सोचा अब जब दिया ओखली में सर तो क्या डरना
आ गए जब इतना आगे तो फिर क्या पीछे मुड़ना
पर शायद किस्मत फूटी थी दिखा सामने होटल
झटपट हम जा पहुचे उसमे दिया फटाफट आर्डर
थाली शायद बरसो से इंतज़ार थी करती
उस पर आध इंच धूल की परत रही थी सजती
कच्ची भिन्डी लाकर बोला यह राजस्थानी खाना
सांभर डाल कटोरी में कहता जैसे खा लो जो है खाना
और करेला संग में उसके मानो इतना कम था
लगा हमें क्या भूल हो गयी क्यों खाने का मन था

कृते अंकेश

Friday, October 25, 2013


तुम गुलाबी रंग से खुद को सजाओ आज
मैं शिकायत क्यों  करू, मेरा क्या एतराज
में खड़ा जिस मोड़ पर राहे  यहाँ अनेक
थे मिले मुझको जहा तुम राह थी वो एक
कह रही यह रात फिर उलझन भरी मुझसे
साथ जब तुम हो नहीं फिर दूर हम किससे
तोड़ कर सारे बहाने मन चला फिर से
हारना या जीतना यह खेल न अपने

कृते अंकेश

Thursday, October 24, 2013


उडती रही घनघोर उदासी
छाया रहा कुहासा
कोई प्रेम में खोया सुधबुध
कोई रहा निर्वासा
कोई तकता मंजुल यादें
कोई रहा बस प्यासा
कोई चला ढूँढने पथ को
कोई अलसाया आधा
देख प्रखर जीवन की चर्या
यहाँ मार्ग उन्मुख है
सुख दुःख है बस  पल के  सपने
न राह कर्म निष्फल है

कृते अंकेश

Tuesday, October 22, 2013

वह उन बालो को सुलझाती या उलझाती यह नहीं पता 
लेकिन में उनमे जा उलझा, बस इतना ही है मुझे पता 
वह मुस्काती या मुस्कान खिला करती चेहरे पर नहीं पता 
लेकिन में उन मुस्कानों में जा खोया बस इतना ही मुझे पता
बन उलझन एक पहेली वह हल करती या न नहीं पता
लेकिन में अब न और पहेली कोई सोचा करता, है मुझे पता 
घुंघराले बालो की उलझन फिर ढून्ढ रही है किस हल को 
है आज सामने जीवन जो फिर ढून्ढ रही है किस कल को 

कृते अंकेश

बारिशे रूकती नहीं
बहती रही दीवार से
गिरती रही उस फर्श पर
पग थे जहा उस यार के
बहती  रही जो यह हवा
किसने कहा कब क्या कहा
कहते रहे जो लोग फिर भी
कौन सुनकर रुक गया
उडती रही फिर वो लटें
घुंघराली जो आकार  में
इंदु सम चेहरे को ढकती
मानो कालिमा आकाश में
और गरजी बिजलियाँ
लगता   घना  प्रतिरोध है
बढ रहा एकाकी मन
क्या उसे  यह बोध है

कृते अंकेश

Monday, October 21, 2013

सवांरती रही चेहरा 
उलझती लटें, घुंघराले कैश 
तीक्ष्ण नयन, सहज मुस्कान समेटे अधर
अधरों के कम्पन से उभरते स्वर 
स्वरों की सहजता, सौम्यता, शालीनता से पराजित अंत: स्तर 
उलझता रहा मन
दिन प्रतिदिन
नयन खोजते रहे नयन
उलझनों में क़ैद जीवन
सवांरती रही चेहरा

कृते अंकेश

मेरी और ताकती
घुंघराले बालो वाली वह लड़की तुम थी
में खोया था उस समय
अपने लेखन में
लिख रहा था अपने अतीत को
अनभिज्ञ उस वर्तमान से
जिसमे तुम थी
तुमने शायद कभी देखी नहीं मेरी रचनाये
या शायद किसी ने कभी देखी नहीं मेरी रचनाये
रह गयी  अप्रकाशित अपने अतीत में
स्वार्थवश छिपा दिया मैंने उन्हें किसी गीत में
नहीं बट सके जिससे कभी
संभव  है कोई उन्हें फिर से लिखे
और बांटे दुनिया के साथ
साया  भी न रहे जब मेरे पास

कृते अंकेश


Saturday, October 19, 2013


शनिवार की शाम
बंद थे दरवाजे हमारे लिए
जो जाते है बाहर
इन चारदीवारियो से
भोजन की भीनी सुगंध
घिरती रही मष्तिष्क में
करती रही असंभव प्रयास
इच्छाओ के परिवर्तन में
दुर्लभ्य तंदुल प्रकार
उभरते चित्र यायावर
प्रखर लेकिन यह विश्वास
रहेंगे आज यही अपने घर

कृते अंकेश

I imagine a world without boundaries
having no religion around
people helps all other people
nowhere misery can be found
you may call me a dreamer
but I know people who dream the same
may be not today or tomorrow
but  someday the day we may name

lets not fall for the heaven
or get worried from the hell
believe me if both exist are on earth
and people lived happily both of the berth
I imagine these boundaries to vanish
and a beautiful world to be around
may be not today or tomorrow
but someday such world can be found

By Ankesh Jain

Thursday, October 10, 2013


देख तराशे
तकता मन क्यों
इस मन को क्या पाना खोना
ढूँढ रहा न जाने फिर क्या
इस मन का न कोई ठिकाना
और छोर की बात है कोरी
मन ही जाने मन का गाना
क्या है खोना क्या है पाना
मन का जाने कौन ठिकाना

उड़ता रहा परिंदा ऐसा
मानो जंजीरों से बेसुध
टूटी तस्वीरो से निकला
जैसे कोई कैद कबूतर
इसकी ख्वाइश की सीमाएं
इनका जाने कौन ठिकाना
क्या है खोना क्या है पाना
मन का जाने कौन ठिकाना

कृते अंकेश

Tuesday, October 08, 2013


कुछ खोया मुझमे
इंतज़ार में खोया खुद में
रही बरसती राते
जग भींगा, मन भींगा
नहीं भींगा में
कुछ खोया मुझमे
इंतज़ार में खोया खुद में

दूंढ़ रही अंखिया
क्या ढूंढें मन अब इसको
जो खोजे निकले मन खोये
फिर कौन तकेगा मन को
आ जा मेघ मल्हार
भिंगो जा
अब मेरे इस तन को
कुछ खोया मुझमे
इंतज़ार में खोया खुद में

तूने क्या जाना
क्या मेरा तेरे पास रहा फिर
में भी कैसा रहा बावरा
खोकर तकता सब कुछ
इंतज़ार में रही बरसती
आँखे खो मुस्काने
मैं खोया किस पल में
अब यह  कौन नयन फिर जाने
कुछ खोया मुझमे
इंतज़ार में खोया खुद में

कृते अंकेश

Friday, October 04, 2013


असफलता तो पतझड़ है
फिर बसंत को आना है
रहा अधूरा जो भी सपना
वह पूरा हो जाना है

पैरो के यह छाले देखो
बाधा नहीं बनेगे अब
किया प्रयत्न अधूरा चाहे
हिम्मत मुझको देंगे सब

मंजिल मेरी दूर सही
लेकिन जीत सुनिश्चित है
मंत्र यहाँ बस चलते रहना
बस इतनी ही जरूरत है

कृते अंकेश
1

Thursday, September 19, 2013


पल कुछ आँखों में छोड़ गए तुम
जब आँखों को मोड़ गए तुम
आँखों के इन सपनों में जाने
किन आँखों को जोड़ गए तुम

आँखों की यह अनकही कहानी
इन आँखों ने कभी न जानी
गिर जाता जो इन आँखों से
है वो किन आँखों का पानी

आँखों के इस भंवर में डूबा
खोज रहा अब उन आँखों को
जो आँखे रही बुलाती हरदम
भरा भवन था जब आँखों से

कृते अंकेश

Tuesday, August 27, 2013

अँधेरा


दिन भर थक हार के बैठी
राह जोतती जाने किसकी
सांझ भी लो न लायी संदेसा
छाया रहा अँधेरा कैसा

उड़ते रहे पतंगे फेरे
पक्षी बापिस घर के डेरे
जग अपनी रातो को सजाता
उसके पथ कोई न आता

सोचे नयन पलक को डारे
उसकी छवि को पास बुला ले
लेकिन पलके खोल ज्यो आती
छाया घना अँधेरा पाती

कृते अंकेश

Saturday, August 17, 2013

कुछ भी तो नहीं बदला 


कुछ भी तो नहीं बदला
आती है सूरज की  किरणे
करती थी जगमग जो इस घर  को
चौका  जाती है अब मुझ को
पवन उडाती जो केश  तुम्हारे
अब परदो से खेला करती है
थक जाती है जब उनसे
सामान बिखेरा करती है
शायद वो नाराज़ है कुछ
या कुछ तो उसका बदला है
में तो पहले जैसा ही हूँ
कुछ तनहा और कुछ अकेला हूँ
चिडियों के छोटे बच्चे
तुमने जिनको दाना डाला था
आ जाते है भूले भटके न जाने क्यों
जब न कुछ है उनको खाना
 उनकी आँखे अब भी शायद तुमको ही तकती है
कुछ भी तो नहीं बदला

कृते अंकेश

Monday, July 01, 2013

आंसू

आंसूओ  में पिघलती है बर्फ कही  की 
झरती है यादें गरजती बरसती 
उभरते है  नैना कालिमा  को ढाके 
इन पहाड़ो में कहा कोई झाके 

कृते अंकेश 

SCHOOL

मेरे स्कूल में 
दो रस्ते थे आने के 
सेकड़ो रस्ते थे जाने के 
दीवारे खीची जाती थी 
लेकिन अनेको बार तोड़ दी  जाती थी 
क्लास तो हमने कहा कहा नहीं लगायी 
स्कूल को आने वाली हर सड़क 
हमने ही सजाई 
पड़ने से ज्यादा वहा  न पड़ने के बहाने थे 
छात्र खेलकूद  के शौक़ीन और शिक्षक अपनी ही  धुन में दीवाने थे 
स्कूल सरकारी था 
ताज्जुब नहीं की यह हाल था 
पर फिर भी भइया  स्कूल अपना मिसाल था 
यहाँ के गुरुजनों की शिक्षण शैली 
सदा रंग लायी 
शायद ही हो कोई ट्राफी या मैडल 
जो अपने स्कूल न आई 

कृते अंकेश 

Sunday, June 30, 2013

कुछ बूंदे बारिश की घुलकर
एक पहचानी बस्ती से मिलकर
बीता बचपन खोल रही है
और समय को मोड़ रही है 
इन्ही फ़ुहारो सा था बचपन
उछल बिखर कर बीता हर दिन
भीगा तन मन भीगा बचपन 
बचपन की बारिश की यादे
बरस रही है हल्के हल्के
हल्के हल्के हल्के हल्के
खोल रही है तोङ रही है
कुछ परतो को जोङ रही है
घुलकर बारिश की कुछ बूंदे
आज समय को मोड़ रही है

कृते अंकेश

Friday, June 28, 2013

या तो चलने  का मौका दो
या फिर जलने  का मौका दो
कब तक होगी यह रात प्रखर
कब तक अश्रु विप्लव यह शहर
कब तक उमडेगा इन्कलाब
कब तक जीवित है शेषनाग
कब तक चमकेंगे तुच्छ स्वर
कब तक खनकेंगे चंद महर
उड़ता जायेगा यह विषाद
कर दो जाकर अब शंखनाद
है प्रहर यही है घडी यही 
जो हुआ अभी नहीं तो कभी नहीं

कृते अंकेश 
जुड़ते गए 
उड़ते गए 
सपने मेरे खुलते गए 
पंख भरे अपनी उड़ान 
आँखे समेटे एक आसमान
तारो सी हो  दुनिया जिधर 
खिलते हो चेहरे हर एक पल 
पाना वो मंजिल मेरा मुकाम 
ख़त्म नहीं होगा तब तक यह काम 

कृते अंकेश  

Tuesday, March 26, 2013

भर पिचकारी देखो चली रे सवारी 
छूटा जाये न कही कोई अंग 
आज रंगों से सजा दो सारे भेद मिटा दो 
देखो बन जाये सभी एक रंग 
इन्द्रधनुषी रंगों की फुहारों में 
भींग रहा जीवन 
तन को भुला के आज मन को मिला लो 
देखो रंगों का मौसम 
भीनी है खुशबू पकवान सजेंगे 
और रंगेंगा आँगन 
तन भी मिलेंगे मन भी मिलेंगे 
आया रंगों का सावन 

 कृते अंकेश 


Monday, March 25, 2013

चौखट छूटी पर्दा उछला 
माथे ने बिंदिया भी छोड़ी 
हाथो ने कंगन को छोड़ा 
रीति रिवाज की बेडी टूटी 
इतनी आज़ादी पाने में 
जाने कितनी सदिया गुजरी 
भूल रहे जो घूँघट को रखते 
परदे में बस चीज़े छिपती 

कृते अंकेश
जानता हूँ तुम्हे जाना होगा 
स्वप्न है तुम्हारे जिन्हें तुम्हे पाना होगा 
नहीं रोकूंगा तुम्हे करके इंतज़ार 
या कुछ ऐसा जो ला सके ठहराव
मद्धिम पंक्तिया सर झुकाए देंगी विदाई 
और तुम चली जाओगी जैसे एक दिन थी आई 

कृते अंकेश
एक दिन अक्ल मुझ पर कब्ज़ा कर लेगी 
तोड़ सपनो का महल निकाला जायेगा मुझे बाहर 
सम्पादकीय लेखको की तरह में भी करने लगूंगा गंभीर विमर्श 
बंधित हो जाएगी मेरी कलम 
तोड़ दिए जायेंगे मेरे शब्द 
लेकिन तब तक में लिखता रहूँगा स्वतंत्र 
उन्मुक्त हृदय में आए हर विचार को 
बस इसी तरह

कृते अंकेश
नफरत 
रिश्तो की मीनार ढहा दे 
चाहे तो यह पल भर में 
लाशो के अम्बार लगा दे 
चाहे तो यह पल भर में 
रच जाये इतिहास निराला 
चाहे तो यह पल भर में 
और पिला दे विष का प्याला 
चाहे तो यह पल भर में 

भावो को भी शून्य बना दे
चाहे तो यह पल भर में
मुस्कानों का रंग उड़ा दे
चाहे तो यह पल भर में
मैं और तू क्या चीज़ है साकी
यह दुनिया एक प्याला है
नफरत से इसको भर दे तो
प्रलय मचा दे पल भर में

कृते अंकेश
शहर भर की उदासी भी 
जब मायूस हो जाती 
तेरे चेहरे को तकती है 
वही रोनक है पा जाती 

Saturday, March 16, 2013



काश ऐसा होता 
कि उलझे बालो वाली वह छोटी लड़की 
खड़ी  हुई उस फुटपाथ पर 
तकती रही आने जाने वाले चेहरे 
पा सकती जो मन में होता 

काश ऐसा होता 
कि सारे दिन मेहनत करता 
उनके गोदामों को भरता 
जब कोई श्रमिक  घर तक पहुचता 
खुशियों से उसको भी भर सकता 

काश ऐसा होता 
नन्हा बचपन 
आसमान को ताक रहा मंत्रमुग्ध हुआ जब 
पा सकता हर उस सपने को 
जो उस पल दिल में होता 

काश ऐसा होता 
भोजन  की सुगंधे 
पेट की  भूख पहचाना करती 
क्षुदा से पीड़ित नहीं शेष फिर 
रहा कोई भी तन होता 

काश ऐसा होता 
कि शब्दों को रच देने भर से 
यह सब कुछ हो सकता 

कृते अंकेश 

Sunday, March 10, 2013

क्या बताओगे फर्क क्या है 
उम्मीद और इंतज़ार में 
मुझे नहीं पता में तो कर रहा हूँ इंतज़ार 
और खो गया हूँ उम्मीदों के जाल में 

कृते अंकेश

Saturday, March 09, 2013

विघ्न को जो ढूंढता वो  विघ्न का तारक कहा 
 मृत्यु का जो मार्ग रचता पथ प्रदर्शारक कहा 
क्षोभ है न है   क्षमा क्या  अनुसरण उसका करे 
काल से जो न डरा क्या भला उसको कहे 

है नहीं जीवन अनेको मृत्यु भी बस एक है 
एक है अवसर  यहाँ, एक ही जो शेष है 
इतिहास रचते है वही जो न डरे है काल से 
मृत्यु को रखते सिरहाने विघ्न मिटाते भाल से 

क्षोभ उनको है नहीं थे सदा स्पष्ट जो 
और क्षमा संभव नहीं जब चल पड़े दुर्गम पथो को 
अब तो तय करना समय को जीत है या हार है 
शेष श्वासे भी रहेंगी या शेष मात्र संसार है 

कृते अंकेश