Tuesday, November 19, 2013


सचिन
एक नाम नहीं
एक आवाज़ है
जो गूंजी
अनेको बार गूंजी
विश्वाश के साथ गूंजी
गांधी के बाद शायद पहली बार ऐसा हुआ
जब पूरा भारत एक इंसान के पीछे चल पड़ा
जीत और हार से दूर उसने हमें संघर्ष करना सिखाया
किसी भी तरह कि परिस्थिति में सामना करना सिखाया
सचिन से भारत को  केवल क्रिकेट में कुछ जीत नहीं
बल्कि प्रत्येक भारतीय को आत्मविश्वाश मिला
प्रेरणा मिली
श्रेष्ठ  बनने  की
विश्व में सर्वश्रेष्ठ बनने  की

कृते अंकेश

Saturday, November 16, 2013

एक अँधेरा है सघन छाया हुआ 
लग रहा जैसे कि कोई आया हुआ 
जो उजाले से न अब तक है हारा 
सो गया जबकि यह शेष जग सारा 

ले तिमिर कि चादरों को वो उढ़ाता है 
थक चुके जग को ढांढस बंधाता है 
रोकता है फिर दिवस को शीघ्र आने से 
विश्व की कर्म वेदी को फिर सजाने से 

देखता है रात्रि का खेल वो सारा
फिर बिछुड़ने को चलेगा जग यह दोबारा
फिर मिलन की राह को वो रात लाएगा
पर भला क्या वो दिवस का साथ पायेगा

कृते अंकेश
नग्न सबके है चरित्र 
और अस्थिया ढकी हुई 
कपड़ो के व्यापारी यहाँ 
बड़े होशियार निकले 

कृते अंकेश
करने दो लोगो को ऐसे ही 
जैसे वो करते है 
चलने दो दुनिया को ऐसे ही 
जैसे वो चलती है 
बहने दो नदियो को ऐसे ही 
जैसे वो बहती है 
रहने दो सेनाओ को ऐसे ही 
जैसे वो रहती है 
जब तक कि न तान दी जाये
बंदूके तुम्हारे सरो पर 

कृते अंकेश

Friday, November 15, 2013


वह आते है यदा कदा
दिखाकर स्वप्न छोड़ जाते है हमें यहाँ
कहते है यह नरक में रहना तुम्हारी मज़बूरी है
और इसे  स्वर्ग बनाने के लिए हमें वहा चुनकर भेजना जरूरी है

पीढ़िया दर पीढ़िया
गुजरती  गयी यु ही
न तो नरक कि तस्वीर बदली और न ही स्वर्ग कि उम्मीद बंधी
अब हमें छोड़ना होगा देखना सपना
जब मिला ही नहीं स्वर्ग तो वो काहे का अपना
हम  नरक के फूल है यही खिलेंगे
स्वर्ग की आकांक्षाओ  पर अब नहीं मिटेंगे
करेगे श्रम और सजायेंगे सपना
होगा नेतृत्व अब सिर्फ अपना

कृते अंकेश

Thursday, November 14, 2013


उड़ती रही विषाद विपदा
नीरवता आ संलग्न हुई
मौन रहा छाया बस यु
मानो मृत्यु जीवंत हुई

शुष्क अधर न खुल पाये
आँखों ने छोड़ दिया तकना
साँसे यु चलती अब भी थी
पर लगता था सब कुछ सपना

यह वैराग्य जीवन था करता
शोध प्रेम कि छाया में
महामूर्ख ही रहा यहाँ वह
जिसने ढूंढा इसको काया मैं

कृते अंकेश
यह आत्मा बेचारी 
न जाने कितनी बार हारी 
बदलती रही शरीर 
फिर भी रही कुवारी 
इसकी नियति में 
लिखना है भटकना 
कहते है यह अंश है जिसका 
उसकी है सारी दुनिया 
फिर क्यों इसके हिस्से में 
आयी लाचारी 
यह आत्मा बेचारी
न जाने कितनी बार हारी

कृते अंकेश
उड़ गयी तितली दूर शहर को 
आँखे रही बरसती लेकिन 
उडी भूल वह इस बारिश को 
उड़ गयी तितली दूर शहर को

नए बगीचे मैं जायेगी 
नए आगन मे इतरायेगी 
नए नए फूलो पर उड़ के 
जल्द मुझे भी भूल जायेगी 

उड़ गयी मेरे सपनो की पुढ़िया
उड़ गयी मेरी प्यारी गुड़िया
उड़ गयी तितली दूर शहर को
उड़ गयी तितली दूर शहर को

कृते अंकेश
तुमने कब मुझको अपनाया 
मैंने कब तुमको ठुकराया 
इस जग के नियम मुताबिक 
हमको प्रेमी कौन कहेगा 
फिर क्यों जीवित यह प्रेम रहेगा 

जग क्या जाने प्रेम निभाना 
इसको कब आया अपनाना 
इन शब्दो ने, इन गीतो ने
इसको कितनी बार सिखाया 
कहा समझ यह फिर भी पाया

कृते अंकेश

Wednesday, November 13, 2013


शंख है यह बज रहे
यह ढूढ़ते है किसे
है सो रहा वो कौन है
जगा रहा क्यों मौन है

यह दीप है क्यों जल रहे
है ख्वाब  क्या जो पल रहे
जला रहा वो कौन है
जो जल रहा क्यों मौन है

है आरती यह किसलिए
क्यों बात फिर बदल दिए
है पूज्य जो वो कौन है
जो पूजता क्यों मौन है

कृते अंकेश

Monday, November 11, 2013

एक उम्मीद एक विश्वास 
वर्षो का अथक प्रयास
हिन्द का एक कदम 
चंद्र से आगे, मंगल के पास 

कृते अंकेश
नहीं जाना मुझसे दूर कुछ समय के लिए भी 
कैसे कहूँ लगता है वक़्त लम्बा बहुत इंतज़ार का 
मानो खिड़की खुलने के लिए करता हो इंतज़ार धुआ 
बढ़ता ही जा रहा है अंदर ही अंदर
और घोटने लगा है मेरा ही दम 
शिकायते तुम्हे होगी मुझसे 
लेकिन शिकायते कभी नहीं होती कम 
नहीं छोड़ना कभी भी मुझे 
भटकता ही रहूंगा तुम्हारे बिना 
इधर से उधर 
पूछता
क्या तुम बापिस आओगी
क्या मैं खुद को फिर से पाउँगा

कृते अंकेश
मैंने प्रेम किया था 
ठीक वैसे ही 
जैसे रौशनी निकलती है 
घने जंगलो के बीच 
लड़ते कापते 
लेकिन अपना रास्ता बनाते हुए 
या जैसे चलती है नाव 
किसी चित्र में 
क्षितिज से मिलने के लिए 
लड़ती हुई स्याही से 
या जैसे उड़ते है पक्षी
धरती से ऊपर
बहुत ऊपर
पीछा करते हुए

मैंने प्रेम किया था
जिसे में कभी पा नहीं सका
लेकिन इससे कुछ फर्क नहीं पड़ता
कि अब जबकि तुम मुझसे दूर हो
रौशनी आज भी जंगलो के बीच से
अपना रास्ता बना ही लेती है
मानो गाती हो तुम्हारा नाम
इन पत्तो के ऊपर से
और लड़ रहा है आज भी वह जहाज
स्याही के साथ
अब जबकि नहीं पता उसे कि जाना कहा है
लेकिन चलता है ऐसे
मानो तुम्हारी आँखे टकटकी लगाये देख रही है इसे
आज भी पक्षी उड़ते है
गाते हुए तुम्हारा ही नाम

कृते अंकेश
चली जाओ 
दूर बहुत दूर 
अगर यही तुम्हारी इच्छा है 

तुम्हारी छवि 
रहेगी सदा 
यु ही सहेजी 
इन बंद आँखों में 
मेरे पास, मेरा अतीत 

कृते अंकेश

इस मिटटी से उठा कभी
इसमें ही मिट जाउंगा
में पौधा इस आँगन का
इसमें ही लहराऊंगा

कृते अंकेश

 इस मिटटी की शाखो से 
हर बगिया ही महकी है 
फूल यहाँ के जहा गिरे 
वो बस्ती ही चहकी है







यह इमारत खड़ी हिन्द की 
उनके गर्म लहू पर 
सौप गए जो जीवन निज का 
इस पावन वेदी पर 
या जिसने इसको है सीचा 
अपने श्रम से बल से 
चमक रही है इसकी आभा 
उनकी मेहनत के फल से

सौभाग्य हिन्द की इस छाया में 
हमने जीवन पाया
मिला बहुत कुछ
और बहुत कुछ करने का मौका आया
पहले अभी स्वयं से
हमको और है आगे बढ़ना
जीत चुके है कुछ सीमा तक
पूर्ण विजित है बनना

अभी हिन्द में पलते है दो
भिन्न भिन्न से चेहरे
एक बढ़ रहा तीव्र विकास से
दूजा लिए घाव है गहरे
प्रश्न बड़ा है अभी समय का
नहीं हमें है रुकना
सोचो लेकिन कैसे सबको
लेकर साथ है चलना

नहीं हमारे पंख है छोटे
और न सपना छोटा
छोटे छोटे इन पैरो को
होगा आगे बढ़ना
मुस्काने अपनी ही होंगी
अपना होगा जीवन
लहरायेगी हिन्द पताका
हर्षित होगा हर एक मन

कृते अंकेश
में उस रात से आगे बढ़कर 
कुछ मांगता अपने लिए 
इससे पहले ही कह दिया तुमने 
कल मिलते है 
सुबह की चमक अँधेरे के 
बहुत से भेद मिटाती है 
लेकिन इस रात की सीमा 
बढ़ती ही जाती है 
माना कि मैंने कई बार 
और भी किया था इंतज़ार 
लेकिन अफ़सोस
नहीं किया था मैंने प्यार

कृते अंकेश

अगर तुम्हे ज़िंदगी का महत्व पता है
और करते हो तुम अपने मन की
अगर तुमने बहुत सी किताबे पड़ी है
और सोचते हो कि बचा अभी भी बहुत कुछ पढ़ने  को
अगर तुमने कभी  सपने  अपने हाथो से सजाये  है
रेत और सीमेंट  को जोड़ कर
अगर तुमने पसीना बहाया है
आराम की ज़िंदगी छोड़ कर
तो जरूरत नहीं होगी तुम्हे परिचय कि मेरे पिता के
कुछ ऐसे ही है वो

कृते अंकेश

Sunday, November 03, 2013


मुझे तुम तक पहुचने से अब कोई नहीं रोक सकता
में तुम्हे देख सकता हूँ इन आँखों के बिना
में सुनता हूँ तुम्हे इन कानो के बंद होने पर भी
अगर काट दिए जाये यह हाथ फिर भी में
अपने ह्रदय से पकड़ ही लूँगा तुम्हे
मेरी आवाज़ पहुँच जायेगी तुम तक
भला काट ही क्यों न दिया जाये मेरी जिव्हा को
जला कर खाक ही क्यों न कर दिया जाये मुझे
मैं समाहित हो जाउंगा तुम्हारे अंदर
मुझे तुम तक पहुचने से अब कोई नहीं रोक सकता

कृते अंकेश

Friday, November 01, 2013

फिर से आयी वो आवाज़े 
जिनसे परदे कर दिल हारा 
कोई गाये उस सरहद पर 
गीत ही हो जैसे बंजारा 

में अनजाना ताल क्या समझू 
मैंने तो सुर भी न जाना 
फिर से उखड़ा, फिर से उभरा 
गीत है जैसे कोई पहचाना 

कृते अंकेश