Tuesday, November 29, 2011

वह आया और बोला
यीशु और सुकरात तो भले लोग थे
फिर भी मारे गए
फिर क्यों कहते हो आप भला बनने को
पल भर में स्तब्ध रहा
फिर बोला कुछ साहस कर
म्रत्यु अंत नहीं होती है
जीवित है  आज भी वह
मष्तिष्क में उभरते विचारो में 
लेकिन यदि कही वह झुक जाते
तो शायद जीवन झुक जाता
मैं भी अबोध हूँ
ज्ञान नहीं मुझको जीवन का
लेकिन इतिहास बताता हैं
जो हुआ समर्पित परहित को
वही जीत कर आता है

कृते अंकेश





Monday, November 28, 2011

इन हवाओ में क़ैद है मेरे कुछ ख्वाब , उड़ने के जज्बे ने संभाले रखा है , कभी फुर्सत मिलेगी तो दिखायेंगे तुम्हे . इन हवाओ से अपना क्या रिश्ता है || (अंकेश )



देख गगन में घिरते मेघो को नहीं तरसती
उन नयनो ने जल की इतनी धारा बरसाई

गए सूख पर वह कपोल न जाने कब से
उन आँखों में नमी कही भी नज़र न आई


कुछ विषाद सा भरा हुआ है सीने में उसके
वक़्त बीतते  जड़े हुई बस गहरी जाती
न जाने किसे ढूढती  विस्मृत आँखे
ऐसा भी दिखलाती क्या रूप जवानी 


कृते अंकेश



Saturday, November 26, 2011

बादलो के घेरे से
पवन उठ कर बहने लगी
खिडकियों के कांच से
शायद कुछ कहने लगी
मेज़ पर रखी किताबे बस पन्ने पलटती गयी
धूप को यह क्या हुआ
बिन बताये चल पड़ी
बारिश  की बूंदों ने भी अपना रुख इधर किया
पल भर में ही एक विपदा के आगमन ने मुझे चिंतित किया
 
 कृते अंकेश










है असत्य
कहता यदि कोई विजय रण में हुई 
लाशे गिरी दोनों तरफ से
माँ की गोदी सुनी हुई
आंसूओ का मोल क्या
बस हार और यह जीत है
है धरा जब एक ही
तो क्यों उलझती प्रीत है
स्वार्थलिप्त जीवन में उलझा
बस यहाँ मनुष्य है
लड़ रहा है स्वयं से
हारता मनुष्य है

कृते अंकेश 
नीड़ तुम कितने घने हो
है सघन मेरा भी मन
बढ रहा हूँ में भी प्रतिक्षण
चाहता हूँ में भी पाना
आकाश की ऊंचाइयों को
लेकिन नहीं में जान पता
यह नहीं पहचान पाता
इस बदलते परिवेश में
कैसे अडिग तुम खड़े हो
नीड़ तुम कितने घने हो

कितने बसाये घोसले हो
फूल और फल से लदे हो
ग्रीष्म,शीत और शिशिर में
एक से ही बस  खड़े हो
काश में पहचान पाता
राज़ यह में  जान पाता
इन गुणो से जीवन में अपने 
तेरे सद्रश सम्मान पाता 
नीड़ तुम कितने घने हो

 कृते अंकेश
चिर परिचित
प्रतिपल प्रतिक्षण
जीवन मुस्कान अधर चंचल
है स्वेत  राग श्रृंगार विरल
नयनो में डूबे हुए नयन
फिर कैसी मुख पर लाज बसी
क्या सीमाओ से घबराना
यह मिलन यामिनी जीवन की
मिटकर इसमें है मिल जाना

कृते अंकेश

Saturday, November 19, 2011

इन हवाओ में  क़ैद  है मेरे  कुछ  ख्वाब
उड़ने के जज्बे ने संभाले रखा है
कभी फुर्सत मिलेगी तो दिखायेंगे   तुम्हे
इन हवाओ से अपना क्या रिश्ता है

(अंकेश )  

Sunday, November 13, 2011

यह ख़ामोशी
जानी पहचानी तो नहीं है
छिपाए अंतर में गूढ़ रहस्य
कर रही है इंतज़ार
किसी परिचित का
चिल्लाती हवाए
भला मौन को कहा विचलित कर पाए
यह तो है शाश्वत
स्वर तो बस भ्रम मात्र है
जो लाते है सुख को दुःख को
वरना भला किसी ने क्या रोते देखा है पत्थरों को

कृते अंकेश

Tuesday, November 08, 2011






मेरी अपनी सीमाएं है
कहता जितना कह पाता हूँ
चाहे  जितना ही कह डालू
कुछ अनकहा छोड़ ही जाता हूँ

जीवन के पथ पर शायद
कोई इनका अर्थ बना लेगा
मेरी ख़ामोशी में छिपे हुए
शब्दों का भाव बता देगा

कृते अंकेश 

Wednesday, November 02, 2011

अगर पंख जो मेरे  होते 
दूर गगन तुमको ले जाता
पर्वत नदिया झरने सबकी 
पल भर में ही सैर कराता

खूब खेलतेफिर हवाओ में 
पलक झपकते ही खो जाते 
थक जाते जो यदि कही तो
पेड़ो के मीठे फल खाते

फिर यह सारी सुन्दर  चिड़िया
अपनी भी दोस्त हुआ करती
हमें जंगलो में ले जाती
संग अपने खेला करती

खरगोशो की माद देखते
हिरनों को देख उछलता
झाड़ी में छुप देखा करते 
प्यारे भालू को शहद टटोलता

तब जंगल का राजा भी
अपने पंखो के नीचे होता
देखो वह हिरनों का झुण्ड भागता
शेर कही वही पीछे होता

नदियों के तट पर जाकर फिर
सूरज को ढलता देखा करते
थक जाते जो यदि कही  तो
बापस घर का डेरा करते


कृते अंकेश

Monday, October 31, 2011

आहिस्ता आहिस्ता गयी कितनी रातें
हिसाब ही कहा है, कैसे बताएं
अब तो आरज़ू है जन्नत के इस गलीचे से दूर कही 
दरख्तों की छाव में भी कुछ दिन बिताएं

कृते अंकेश

Saturday, October 29, 2011


क्षोभ
वो कौन आकाश के आँगन में खेलता है
स्वप्नों के साथ 
तरसाता है
सताता है
बूदो की प्यास में
पवन को झुलसाता है
सुना है मेने शोर मेघो के गर्जन का
डरावना सा लगता है
जैसे वह  अपरिचित व्यक्तित्व भयभीत कर रहा हो
लेकिन कभी कभी उसका भी दिल पिघलता है
बरसता है वह
पर इस तरह
कि शांत ही नहीं होता
जलमग्न  कर देता है धरा को अपने आंसूओं से
ये क्षोभ है उस ह्रदय का
जो नहीं समझ सका जीवन को
और संतृप्त  करता है आंसूओ को आंसूओ से

कृते अंकेश 

Wednesday, October 26, 2011

दीप जलो तुम और जलो 
देखो अँधियारा बचा हुआ 
कही कही कुछ पलकों में
दुःख का साया छिपा हुआ 

अपनी खुशियों से बिखेर दो 
जग में रंग ख़ुशी के 
ला  सकते हो तो लोटा दो 
चेहरों की मुस्काने सभी को 

और बढ़ो  तुम और बढ़ो
तुमसे ही आशाएं जीवन की
देख रही है सभी निगाहें 
इस भूतल जलतल नभतल  की 

दीप जलो तुम और जलो
करो प्रकाशित जीवन को
आज जला दो अपनी लो में
हर विपदा विपत्ति  विघ्न को

फिर विजय के गान युगों तक
यु ही गाये जायेंगे
ये दीप सदा हर घर में बस यु ही जलते जायेंगे

कृते अंकेश 




Tuesday, October 25, 2011

दीप तुझे जलना ही होगा 
राही तुझे चलना ही होगा 
जाने कितने चेहरों की मुस्काने अब भी बाकी है
कितनी आँखे भूल चुकी है
क्या होली और दिवाली है
उनके  होठो के रंगों को
अब तुझको ही  भरना होगा
दीप तुझे जलना ही होगा 
राही तुझे चलना ही होगा 



Sunday, October 23, 2011

कुछ पल आज मुझे दे दे जीवन
सर्वस्व तुम्हारा कल होगा
वरना मेरा क्या मैं मिट जाऊँगा 
 दुःख शायद तुमको तब होगा    

कृते अंकेश

Saturday, October 22, 2011

प्रतिबिम्ब 

क्या गाते हो
ओ मुसाफिर
मौन हो तुम
या मौन रह कर ही कुछ कह जाते हो
हो अजनबी
या जाने पहचाने हो
या शायद पहले  कही मिले हो
लगते कुछ परिचित से हो
या अपरिचित हो
माफ़ करना मुझे
भूल जाता हूँ
चेहरे नहीं याद रख पाता हूँ
लेकिन यह तेरे जो स्वर है
शायद पहले भी कही सुने है
या यह मात्र प्रदर्शन है
उन अभिव्यक्तियों का
जो सभी के जीवन का अंग है
या शायद तू और कोई नहीं मात्र मेरा ही प्रतिबिम्ब है

( कृते - अंकेश जैन )









Wednesday, October 19, 2011

मैं बचपन को बुला रही थी, बोल उठी बिटिया मेरी
नंदन वन सी फूल उठी यह छोटी सी कुटिया मेरी

माँ ओ कह कर बुला रही थी, मिटटी खा कर आई थी
कुछ मुह में कुछ लिए हाथ में मुझे खिलाने लायी थी

पुलक रहे थे अंग, द्रगो में कोतूहल सा छलक रहा
मुह पर थी आल्हाद लालिमा, विजय गर्व था छलक रहा

मैंने पुछा यह क्या लायी, बोल उठी वह, "माँ काओ"
हुआ प्रफुल्लित ह्रदय ख़ुशी से, मैंने कहा, तुम्ही खाओ

पाया मैंने बचपन फिर से, बचपन बेटी बन आया
उसकी मंजुल मूर्ती देखकर, मुझमे नवजीवन आया

मैं भी उसके साथ खेलती, खाती हूँ, तुतलाती हूँ
मिल कर उसके साथ स्वयं मैं भी बच्ची बन जाती हूँ

जिसे खोजती थी बरसो से, अब जाकर उसको पाया
भाग गया था मुझे छोड़कर, वह बचपन फिर से आया

(सुभद्रा कुमारी चौहान)

Tuesday, October 18, 2011

मैं ह्रदय की बात रे मन
किससे कहू यह शोर सारा
क्या भला मैं व्यर्थ हारा

इस झुलसते विश्व दिन की
है कही क्या रात भी
है घिरी यह कालिमा जो
लाएगी क्या बरसात भी
न दिखाओ बस स्वप्न मुझको 
मैं यहाँ स्वप्नों से हारा 
किससे कहू यह शोर सारा 

अश्रु आँखों में सजाये 
कैसे विजय का ताल दू 
है गहन छायी निराशा
कैसे कहो मैं  टाल दूं 

चिर विषादो के प्रणय में 
क्षुब्ध है जीवन की धारा 
किससे कहूं यह शोर सारा

कृते अंकेश

Monday, October 17, 2011

मत कहो है पथ असंभव
व्यक्तिगत मत है यदि तो व्यर्थ है इसको बताना
है  समय अपना  गवाना
क्या हुआ जो छाया अँधेरा
आकाश में है  व्याप्त कोहरा
सूर्य भी दिखता न है
क्या करेंगे देखकर
देखा उसे सहस्त्रो ने है
हमको तो आगे है  जाना
मत कहो है पथ असंभव

कृते अंकेश