छूटी
कुछ मुस्कानें
चल दिए फिर भी हम
माना असंभव है
कि सभी मुस्कुराएं
पर क्या यह संभव नहीं
हम कुछ और मुस्कानों को ले आये
Saturday, July 09, 2011
Tuesday, July 05, 2011
प्रस्ताव
चंचलता है इन आँखों में
कैसे होठो पर ले आऊं
तुम तो इतने नादान नहीं
क्या तुमको भी अब समझाऊं
या शायद है यह कोई
तेरी तरकीब पुरानी सी
नादान बनी तकती मुझको
करती हरकत बेगानी सी
इस छिपी हुई सूरत में अब
खुद को ओझल में कर जाऊं
कुछ और शरारत में डूबू
इन रंगों से मै रंग जाऊं
या ढकी हुई इन तस्वीरों में
अपने रंगों को भर जाऊं
या इन नयनों से जीवन के
सपनो में तुझको रंग जाऊं
कृते अंकेश
बचपन की वह शाम मधुर
सपनो में खेला करते थे
थी किसे खबर है रात निकट
बेखोफ ठिठोला करते थे
लेकिन डूबी यह संध्या भी
अंधियारे ने आगोश लिया
बचपन का छोटा पुष्प कही
जीवन की दोड़ में छूट गया
लेकिन चंचल था मन अब भी
पल भर पहचान नहीं पाया
ठोकर खाकर संभला जाना
वह बचपन छोड़ कही आया
अब सीखा करते है हम भी
कैसे सपनो को है बुनना
लेकिन शायद कुछ छूट रहा
बन बादल उड़ने का सपना
जो उड़ता है अपनी लय में
जग को मुस्कान दिलाता है
कुछ छोटी कागज की नावो में
सपनो को सैर कराता है
अंधियारे की रात विकल
सपनो से खेल रहा होगा
मेरा सोया बचपन कही इधर
कृते अंकेश
Sunday, June 26, 2011
परिवर्तन
शहर उसके लिए नया नहीं था | शहर की ऐसी ही गलियों में खेलकर तो वह बड़ा हुआ था | जाने कितने साल इस मिटटी से वह खुद को रंगता रहा | लेकिन वह उसका बचपन था, शायद ही कभी उसने चीजों के पीछे छिपी वास्तविकता को तलाशने की कोशिश की होगी, उसे क्या पता वह जो करता था उसका क्या परिणाम होगा ? उसने यह शायद कभी सोचा ही नहीं | उसने तो वही किया जो उसे अच्छा लगा | लेकिन आज वह उस बचपन से बहुत दूर है, शहर पहले जैसा तो क्या आज वो बदल गया है |
कृते अंकेश
Friday, June 24, 2011
तेरी तमन्नाओ में वक़्त ही कहा गुजरा
बस ये झुर्रिया समय का एहसास दिलाती है
खयालो की खलिश तो अभी तक ज़वा है
तू ही है जो कभी नहीं आती है
लगता है अब तो मौसम ने भी ओढ़ी है उदासी
कहा गयी बारिश की बूंदे
खुले आसमान में भी छाया अँधेरा
खो चुकी है इंदु किरणे
चला तेरी यादो का मंथन मैं करने
हलाहल ही शायद मुझे मिल जाये
बनू नील कंठ उन यादो से शायद
मुझे मेरी मंजिल यु ही मिल जाये
कृते अंकेश
Monday, June 20, 2011
सन्देश
जो यदि वो बैठ जाते हाथ पर यु हाथ रख
तो भला कैसे पहुचते चन्द्र पर मनु के यह पग
जीत माना आराध्य है लेकिन असाध्य है नहीं
हार से कर मित्रता
है जीत का भी मार्ग यही
राह यह दुर्गम तो क्या
तूने सरल पथ कब चुना
मुश्किलों से जूझना ही
है तेरी फितरत सदा
फिर भी न हो विश्वास तो
इतिहास को ही देख ले
थे रहे असंभव पथ
लेकिन कदम बढते चले
स्वप्न के उन्माद में
निज को भी त्याग दिया
हर घडी मनुपुत्र ने
एक नया स्वप्न साकार किया
कृते अंकेश
कृते अंकेश
Sunday, June 12, 2011
क्रांति की राह में प्राण का है मोल क्या
या प्रश्न ही है यह अनोखा
इस मार्ग में भी तोल क्या
है समर्पण की भावना या चाह हो जो जीत की
जो दे सको यह जान भी बस चाह में स्वप्न संगीत की
भूल कर जो जा सको
बन्धनों की दास्तान
जीत कर यदि ला सको
बन्धनों से दास्तान
जो चल सको पथ पर सदा न लक्ष्य से होकर विरत
सैकड़ो ठोकर तो क्या है कोशिशो में जय निहित
डूबती शामो में ढूँढती सुबह सदा
क्रांति का कारवा बस यु ही सदा चलता रहा
कृते अंकेश
या प्रश्न ही है यह अनोखा
इस मार्ग में भी तोल क्या
है समर्पण की भावना या चाह हो जो जीत की
जो दे सको यह जान भी बस चाह में स्वप्न संगीत की
भूल कर जो जा सको
बन्धनों की दास्तान
जीत कर यदि ला सको
बन्धनों से दास्तान
जो चल सको पथ पर सदा न लक्ष्य से होकर विरत
सैकड़ो ठोकर तो क्या है कोशिशो में जय निहित
डूबती शामो में ढूँढती सुबह सदा
क्रांति का कारवा बस यु ही सदा चलता रहा
कृते अंकेश
Wednesday, June 08, 2011
मेरे झरोखे से समय का पता ही नहीं चलता
फूलो की खुशबू भी नहीं आती
बारिश आकर गुजर भी गयी
मिटटी की खुशबू कहा मिल पाती
अब तो अरसा हो गया
जो भींगा था कभी
क्या बारिश का पानी अभी भी फैला है
या उड़ा ले गयी धूप की तपिश
कौन यहाँ रुका ये जीवन एक मेला है
कितने रंगों को समेटे
यह स्म्रतियो के साये
तू अभी तक पलकों में है
क्या तुझे भी तस्वीर नज़र आये
यु ही गुजर जाएगी
समय की यह सदिया
कभी सम्मुख कभी सपनो में
बस बनती रहेगी यह दुनिया
Monday, June 06, 2011
Wednesday, June 01, 2011
बारिश तेज़ थी, लेकिन घर पहुचने की जल्दी में था , छाते को हाथ में पकडे पैदल ही चल दिया | मानसून की बारिश का भी पता नहीं , आये तो महीनो नहीं आये और अब आई तो थमने का नाम ही नहीं ले रही है | सडको के गड्डे भी बारिश के पानी में उभर कर सामने आ गए है और भ्रष्टाचार की कलई खोल रहे है | आतें जातें वाहनों के पहिये गड्डो में फसकर फुहारों की ऐसी धार छोड़ जातें है, जो कपड़ो पर अगर पड़ी, तो दाग बनकर आने वाले कई सालो तक इस मानसून की याद दिलाये | पानी भी तो अनोखा होता है, जब मिलता है, तो हम कीमत नहीं समझते, जब नहीं मिलता, तब तरसते है | छातें के कवच को चीरती हुई दो चार बूदें गालो तक आ गयी | जो स्थान आंसूओ के लिए सुरक्षित ह,ै आज बारिशो कि बूदें वहा जश्न मना रही है | कहते ही है समय बड़ा बलवान | पक्षी भी अचानक आई वर्षा से आश्चर्यचकित है , पंखो को फडफड़ाते हुए कोलाहल मचा रहे है, उनके पंखो से झरती हुई बूदो में सूर्य की अनेको आभाये देखि जा सकती है | धन्य है सापेक्षिकतावाद, सत्य भी द्रष्टिकोण पर आधारित होता है | वरना दो आखे, हजारो सूर्य, वो भी एक ही समय में, लेकिन पानी की उन बूंदों में यह भी संभव है | घर नजदीक आ गया, बारिश भी मंद हो गयी, जैसे उसे एहसास हो गया हो कि गंतव्य नज़दीक ही है |
कृते अंकेश
Monday, May 30, 2011
Wednesday, May 25, 2011
कितने प्रयत्नों से आती है यह लहरें
कितनी ठोकर खाती है लहरें
फिर भी उठती जाती यह लहरें
तट के समीप किनारे पर बैठा
ध्यानमग्न पुरुष
उसकी समाधी को शीतलता
पहुचाती यह लहरें
समेटे ऊर्जा का असीम संसार
नहीं करती हाहाकार
यद्यपि स्वर है उग्रप्रबोधक है उस द्रढइक्छा का
समाहित है जो जलकण में
सागर की तृष्णा ने घोली है इसमें
लक्ष्य तक जाने की शक्ति
चल दिया वो धीर पुरुष
दूर सागर तट से
खोयी लहर की तलाश में
Monday, May 23, 2011
अंधियारे में डूब रही है
देख दिवस की ज्योति है
कालचक्र के फेर में उलझी
निज अस्तित्व भी खोती है
वाह निशा तेरा क्या कहना
दिनकर को भी सुला दिया
चमक रहे है तारे नभ में
इंदु भाग्य को जगा दिया
तम की माला ओढ़े जीवन
आज निशा में डूब गया
इस बेला के मंद नशे में
स्वप्न लोक में झूम गया
कुछ बिखरी सी आँखों में बस
मंद हँसी सी तैर रही
बीते पल के सुख को शायद
अब आँखे ही बोल रही
तेरे आगोशो में सोयी
मनुजनो की टोली है
छिटपुट सी आवाज़ कही है
लगता झींगुर की बोली है
यहाँ वहा निर्भीक डटा
कोई कर्मवीर सा योगी है
उसी साधना से खिल रही
जग विकास की झोली है
अंधियारे में डूब रही है
देख दिवस की ज्योति है
कालचक्र के फेर में उलझी
निज अस्तित्व भी खोती है
Sunday, May 22, 2011
कहते है विकास एक सतत प्रक्रिया है | प्रत्येक जाति अपने विकास के लिए प्रयत्नशील रहती है | किन्तु विकास एक सापेक्षिक मापदंड है | विश्व परिद्रश्य में सीमित प्राकृतिक एवं मानवीय अर्जित संपदाओ ने सदैव जातियों को प्रतिद्वंदता के लिए प्रेरित किया है | चाहे वह आर्यों का भारतभूमि में प्रवेश हो अथवा मुगलों का आक्रमण , ब्रिटिश साम्राज्य ने इसी लोभ के चलते विश्व भूमि को अपनी गुलामी की जंजीरों में जकड़ा | किन्तु एक बात स्पष्ट है, इस प्रतिद्वंदता के अंत में जो पक्ष स्थायी रहा, वह विकसित होने के लिए शेष रहा, जबकि दूसरा पक्ष इतिहास के पन्नो में सिमट कर रह गया | अतएव विकास में स्थायित्व का होना अति आवश्यक है | स्थायित्व के भी अनेक पक्ष हो सकते है | सामरिक एवं आर्थिक पक्ष इनमे सबसे प्रमुख है | किन्तु आज के दौर में यह सभी पक्ष एक मुख्य बिंदु कि ओर संकेद्रित हो गए है और वह है तकनीक, यु तो विकास कि प्रक्रिया में तकनीक ने सदेव अहम् भूमिका निभाई है, किन्तु समय के साथ साथ इसकी भूमिका में अत्यधिक परिवर्तन आया है | यदि हमें अपने विकास को स्थायी बनाना है तो हमें तकनीको के आयाम में सर्वोपरि होना होगा | यह तभी संभव है जब हम अपने शैक्षिक एवं शोध प्रबंध को अतििविकसित बनाये | किन्तु यहाँ एक प्रश्न यह है कि हम अपने शोध को संकेद्रित करे या विकेन्द्रित , यहाँ संकेंद्रित से मेरा अभिप्राय लक्ष्य आधारित शोध से है , जो स्वभाभिक्त: हमारे विकास को स्थायी रख सकता है, किन्तु वही हो सकता है कि कुछ महत्वपूर्ण शोध हमारे आयाम से बाहर ही रह जाये | अत: हमें अपने संसाधनों को ध्यान में रखते हुए अपनी नीतिया निर्धारित करनी होगी | व्यावसायिक संस्थानों कि भागीदारी से यह प्रक्रिया ओर भी आसान बनायीं जा सकती है | आशा है हम अपने मिशन में सफल होंगे |
अंकेश
Thursday, May 19, 2011
दुःख
चिर परिचित समुचित अनुचित
लगता यह विचित्र
है स्वभाभिक
है आदि अनंत
यह काल भ्रमन्त
अपराधिक मन
समुचित संकुचित
दुःख
चिर परिचित समुचित अनुचित
व्याधि ग्रसित
नर मन विचलित
क्षण भंगुर तन
अस्थिर अस्मित
यह जीव तरन्ग
वह नग्न बदन
है सूर्य किरण
अर्जित अर्पित
दुःख
चिर परिचित समुचित अनुचित
समसार व्यथा
संसार कथा
सर्वत्र यहाँ
दर्शित हर्षित
वह विद्व यहाँ
जो जान सका
सापेक्ष समर
सब कुछ निर्भर
दुःख
चिर परिचित समुचित अनुचित
चिर परिचित समुचित अनुचित
लगता यह विचित्र
है स्वभाभिक
है आदि अनंत
यह काल भ्रमन्त
अपराधिक मन
समुचित संकुचित
दुःख
चिर परिचित समुचित अनुचित
व्याधि ग्रसित
नर मन विचलित
क्षण भंगुर तन
अस्थिर अस्मित
यह जीव तरन्ग
वह नग्न बदन
है सूर्य किरण
अर्जित अर्पित
दुःख
चिर परिचित समुचित अनुचित
समसार व्यथा
संसार कथा
सर्वत्र यहाँ
दर्शित हर्षित
वह विद्व यहाँ
जो जान सका
सापेक्ष समर
सब कुछ निर्भर
दुःख
चिर परिचित समुचित अनुचित
Sunday, May 08, 2011
माँ
खो रही है श्वास भी, जो बस इसी विश्वास में
कर सकू में कुछ बड़ा, है वो सदा इस आस में
सेकड़ो दुविधा रही, फिर भी सदा हँस कर सहा
माँ तेरी हिम्मत से ही मुझको मिली दुनिया यहाँ
दूर तुझसे हूँ तो क्या, साँसे मुझे तुझसे मिली
दिख रही है जो छवि , थी तेरी ही काया कभी
आपसे, पापा से ही, सीखा था चलना बोलना
आज रचता हूँ स्वरों को, जो कभी सिखला दिया
तेरी आँखों की नमी में है छिपी ममता सदा
तेरे चरणों से मिली आशीष की धारा सदा
आज में जो हूँ जहा हूँ तेरा ही में अंश हूँ
माँ तेरे इस अंश में रखना छवि अपनी सदा
कृते अंकेश
Thursday, May 05, 2011
अनकही
तेज़ी से अपने कदमो को बढ़ाते हुए ऑटो की और दोडा | "तिलक नगर चलेगा" ऑटो वाले से पूछा , हा चलेंगे, ऑटो वाला बोला | कितना लेगा? मैंने कुछ अकड़ कर कहा | २०० रूपया, ऑटो वाले ने अपनी गर्दन ऑटो से बाहर निकालते हुए बोला | . "अरे पर वहा का तो सौ रुपया ही लगता है |" में आश्चर्य की मुद्रा में आकर बोला | . लगता तो १० रुपया भी है जाओ बस के धक्के खाओ और चले जाओ , यह कहता हुआ ऑटो वाला आगे की और बढने लगा | शाम का सात बज चुका था और दूर दूर तक किसी सवारी का नामोनिशान भी नहीं दिख रहा था. भागते भूत की लगोटी ही भली | यह सोचकर मैंने आखिरी पासा फैका | अच्छा १५० लेगा. मेरे इस प्रसताव को ऑटो वाले ने इतनी निर्ममता के साथ ठुकराया, मानो बहुमत से चुनी गयी सर्कार विपक्षी पार्टी की मांगो को ठुकरा रही हो | अब तो मुझे अपनी मोलभाव की क्षमता पर शक होने लगा | पर मरते क्या न करते दलबदलू नेता की तरह तुरंत से ऑटो में घुसे और बोला चलो | अगले ही कुछ पलो में ऑटो दिल्ली की व्यस्त सडको से गुजरने लगा . सड़क के दोनों और विभिन्न ज्यामितीय आकृतियों में बनी हुई दुकाने कृत्रिम रौशनी से जगमगा रही थी | ऐसा लग रहा था मानो निशा के आगमन के लिए पूरा शहर सजा हुआ बैठा हो | रोशनियों की कटती पिटती परछाई में चेहरे की झुर्रिया साफ़ देखी जा सकती थी . कहने को तो पिछले २५ सालो से दिल्ली में ही रह रहा हूँ , लेकिन हर दिन लगता है, जैसे अनजानों की तरह एक नए शहर में भटक रहा हूँ | सुबह के साथ शहर की गलियों से पहचान बनती है ,तो रात के अंधियारे में यह अनजान मोड़ की तरह मुझे भटकाने लगती है | वैसे भी मैंने इनको समय ही कितना दिया परिचय लेने या देने का | जीवन की व्यस्तता में कहा घूमा, कुछ पता ही नहीं | अब तो इतना सोचने का समय भी नहीं मिलता | विचारो में मग्न ही थे कि ऑटो वाले ने बोला, साहब तिलक नगर | अगर ओर आगे जाना है तो ५० रुपया एक्स्ट्रा लगेगा | गुस्सा तो बहुत आई पर सोचा खामख्वाह क्यों अपना वक़्त जाया करे| उसे २०० रूपये दिए और घर की और चल दिया |
Wednesday, May 04, 2011
चिंतन
क्यों टूटे यह सपने
उड़ने की ही तो तयारी थी
रंग भरे थे तस्वीरो में
स्याही अभी सवारी थी
उलझन में डूबा मन
जाने कौन राह पर भटक गया
मेरे नयनो से झर कर
एक आंसू फिर से निकल गया
उम्मीदों की दुनिया ने
हिम्मत क्यों अब हारी थी गूँज रही मेरे दामन में
उसकी ही किलकारी थी
क्यों टूटे यह सपने
उड़ने की ही तो तयारी थी
Sunday, May 01, 2011
तुझ से पुकारी जाऊंगी
तुझ से सवारी जाऊंगी
मैं साँझ हूँ तेरी सखे
तुझ में कही ढल जाऊंगी
जा जीत ले तू जिन्दगी
हर लक्ष्य को तू प्राप्त कर
तेरी विजय की रात में
मैं कामिनी बन जाऊंगी
तुझ से पुकारी जाऊंगी
तुझ से सवारी जाऊंगी
मैं साँझ हूँ तेरी सखे
तुझ में कही ढल जाऊंगी
आखेट सा मेरा गमन
यह जिंदगी है अनुसरण
हर अधूरी प्रतिज्ञा का
मोल मैं अज्माऊंगी
तुझ से पुकारी जाऊंगी
तुझ से सवारी जाऊंगी
मैं साँझ हूँ तेरी सखे
तुझ में कही ढल जाऊंगी
बन विरागी जीव सा
मेरा वियोगी अंतर्मन
कर रहा है साधना
उस स्वप्न सुख का चिंतन
उस अधूरी रात की
मैं रागिनी बन जाऊंगी
मैं साँझ हूँ तेरी सखे
तुझ में कही ढल जाऊंगी
तुझ से पुकारी जाऊंगी
तुझ से सवारी जाऊंगी
मैं साँझ हूँ तेरी सखे
तुझ में कही ढल जाऊंगी
Subscribe to:
Posts (Atom)