Friday, June 08, 2012

सूक्ष्मता 
इतनी विरल 
जटिलता या सरल 
गहन गूढ़ चितन में लुप्त मन अविरल 
प्रश्न यह निश्चल 
जीवंत मुखर तरल 
अनुत्तरित प्रस्तावना सकल 
चाहे आज या कल 
समय चंचल  
चल दो कदम तो चल 

अंकेश 
आखिरी थी बूँद जो 
उड़ गयी वह भी लो 
रक्त क्या नसों में अब न जल रहा 
पर तुम तो सबसे बेखबर 
देखते न एक नज़र 
तुमको क्या पता यहाँ क्या चल रहा 

Thursday, June 07, 2012

विकास या बकवास
क्या है मिला हमें
जब जब बोला कुछ
बता दिए अर्थशास्त्र के जटिल शब्द
कीमतों का जाल
रुपये का हाल
गरीब की खाल
भला किसको है इनका ख्याल 
आप तो रहते हो
सपनो के महल में
मेरे आकाश में तो तपता सूरज है
बारिशे बहा ले जाती है मेरा समेटा हुआ घर
फिर पूछते हो मुझे क्या चुभन है
में तो जीता हूँ उम्मीदों से
की आने वाले पल में कभी तो हसूंगा 
आप मौका ही नहीं देते
में निस्वर हूँ
आपके राष्ट्र का एक सामान्य नागरिक

अंकेश

Saturday, June 02, 2012

तुम क्यों उदास हो
देखो उस छोटे बच्चे को
जो पल भर पहले भूख से रोता था
तितली को देखकर किस तरह हस रहा है
जाने उन पंखो में ऐसा  क्या जादू है
उड़ा ले गयी पल भर में एक उदास मन को
और छोड़ गयी बस एक नादान बचपन

अंकेश

Tuesday, May 29, 2012

Commit the SIN and take the SHOWER

Life is full of surprises, every next moment of it can be a wonder, a nightmare or an usual second. It starts from a bed, ends to a bed and during the course goes through a number of beds, some of them are comfortable, some are not, but each one of them leaves an impression which is long lasting. Most of us takes the life as it comes to us unaware of its right and wrong. In true sense, saying something as right and wrong is very  vague and most of the time is limited by the extent of our knowledge. So it is highly probable to do wrong things and many times without even knowing it. But then committing the sin should not be such a serious issue as most of the times its an outcome of a probabilistic decision among the random choices which life offers to you. In fact a sin is not a sin until you realizes that you have committed the sin and this is the reason why people says, "Ignorance is the bliss". But even realization of committing such a sin does not make you a sinner unless you yourself endorse it. In fact its always a good choice to go and take a shower and hope that water will take away all the sin and make your soul clean. Random problems can have only random solutions and its not something new... the idea is well advertised and proclaimed in mythology too.. taking a dip in the holy river of ganga is no different from taking a shower, the true holiness comes from the realization and not the water. The ganga flows in every shower if you can realize it.

Wednesday, May 23, 2012

विषयों का आस्वादन हो 
लेकिन न हो जीवन की लय 
नहीं चाहिए देव मुझे 
खुशियों का ऐसा परिचय 
विभा कही हो पथिक कही हो 
सुगम  मार्ग हो रहा विरल 
दे देना इससे बेहतर तो 
पथ कोई मुझको दुष्कर 
क्षणिक रहे आभास कोई 
जीवन के इस संग्राम में  जो 
उचित ही होगा रहू  अपिरिचित 
नहीं सरल की चाह मुझे 
या कितनी ही व्याधि हो 
अथवा मार्ग हो रहा विकल 
बस देना मुझको इतनी शक्ति 
रहू  निर्णयों पर सदा अटल 

कृते अंकेश  


Monday, May 21, 2012

सत्यमेव जयते, समाज की जटिल समस्याओ को सिनेपटल के माध्यम से उठाने का एक बेहद सराहनीय प्रयास, धारावाहिक  के नवीनतम  अंक  में  दहेज़ की समस्या को दर्शाया गया हैं| दहेज़ कम  से कम भारतवर्ष के लिए एक नया शब्द नहीं है, यह कुरीति समाज में एक अरसे से विद्यमान है और ऐसा नहीं है की इस समस्या को उठाने के लिए कोई प्रयास नहीं किया गया | बचपन में एक कहानी पड़ी थी जहा विवाहिता का भाई जब उसको सावन के महीने में बुलाने के लिए जाता है तो वहा  उसको काफी बेईज्ज़ती  सहनी पड़ती है |  उसको ताने दिए जाते है कि तुमने अपनी बहिन को कुछ दिया भी या ऐसे ही कोरी शादी कर डाली | बेचारा भाई सब कुछ सुनकर उनकी मांगो को मानने को तैयार हो जाता है, लेकिन विवाहिता की सास यह कहकर उसे लौटने को कहती है की पहले हमारी मांगे पूरी करो तब बहिन को लेकर जाना | भाई जाने ही वाला था,  कि सामने से अपने जीजाजी को आते हुए देखा, वह कुछ उदास दिखते थे| सास मन में  शंकित होकर पूछती है ... पूजा कहा है? .... अकेले क्यों आ गया?... जीजाजी दुखी होकर बोले.... उन्होंने कहा है पहले हमारी कही हुई चीज़े भेजो,  फिर लड़की को लेकर जाना.... चंद शब्दों में कहानी काफी कुछ कह जाती है, कहानी का सार था .... क्यों हम  भूल जाते है कि जो हमारे लिए कष्ठदायक   है वह दूसरो के लिए भी कष्ठदायक  होगा .... लेकिन दुर्भाग्य आज भी यह कुरीति समाज में विद्यमान है |

शिक्षा  एवं आत्मनिर्भरता इस समस्या से निबटने का एक महत्वपूर्ण साधन हो सकता  है | लेकिन नेतिक मूल्यों के बिना  इस लक्ष्य को प्राप्त करना उतना आसान नहीं है | अतएव मेरा व्यक्तिगत मत है कि इस समस्या से निबटने के लिए युवा वर्ग को जाग्रत करना सर्वश्रेष्ठ   विकल्प है | जिसमे शायद आमिर  जी का यह प्रयास  मददगार साबित होगा | 

Sunday, May 13, 2012

हुई रात मेरे तात भी आते 
देखो पंक्षी घर को जाते 
छोड़ो हाथ मुझे जाना है 
वापिस कल भी तो आना है 

अभी कहा है चाँद भी निकला 
रवि किरणों का रंग न बदला 
क्या है जल्दी कहा है जाना 
बना रहे हो व्यर्थ बहाना 

देखो रात घनी है घिरती 
तुमको सूझ रही बस मस्ती 
छाए मेघ है भींग न जाना  
 ऊपर से है पथ अनजाना

नहीं मिलेगा ऐसा मौका
छलकेगा जल जब अम्बर का 
तेरे चेहरे से मोती बनके 
उसका मुझको दर्श है पाना 

क्या है जल्दी कहा है जाना 
बना रहे हो व्यर्थ बहाना ।।


कृते अंकेश   
माँ मेरा परिचय तुमसे है 
में तो अंश तुम्हारा हूँ 
तुमने सिखलाया जिनको चलना 
उन कदमो से बढता आया हूँ
तेरी ममता की छाव सदा 
मेरा श्रृंगार रही हरदम 
इस जीवन की हर अभिलाषा 
तेरे कदमो में है अर्पण 

अंकेश 

Wednesday, May 09, 2012


ब्यूटी इन द एज ऑफ़ करप्सन 

इतनी सुन्दरता को कैसे एक चेहरे में ढाला होगा
शक है मुझको इसमें भी हुआ कोई घोटाला होगा

अंकेश 

Tuesday, May 01, 2012

है अप्रतिम सौंदर्य तुम्हारा
मानता हूँ इसके सम्मुख में यहाँ हारा

कर दिया खुद को समर्पित मैंने यहाँ कब का प्रिये
अब तो बस हूँ मुस्कुराता आस एक मन में लिए

शायद कभी निर्णय करोगे
तुम इस दिन और रात का
है पला जो ख्वाब दिल में
उस मुलाक़ात का

है अप्रतिम सौंदर्य तुम्हारा
मानता हूँ इसके सम्मुख में यहाँ हारा

मानता हूँ सौंदर्य में  तुम श्रेष्ठ हो   जग में प्रिये
में भी नहीं लेकिन बुरा हूँ
उस रात के स्वागत के लिए
तेरी विभा में जब लगेगा इंदु भी बस मात्र तारा
मानता हूँ इसके सम्मुख में यहाँ हारा

है अप्रतिम सौंदर्य तुम्हारा

क्या उडोगे साथ मेरे बनके पक्षी इस गगन में
है सदा से थी रही जो, आरजू  मेरे इस मन में
जानते हो उचाईयों से भी नहीं अब तक में हारा
है अप्रतिम सौंदर्य तुम्हारा
मानता हूँ इसके सम्मुख में यहाँ हारा

अंकेश

Sunday, April 29, 2012

यमुना तेरे तट पर लिखी कितनी कहानी है
कितने शहर बसते यहाँ कितनी रुवानी है
आँखों में है रहती  चमक सजती  जवानी है
हाय मगर क्यों खो रहा तेरा यह पानी है

थी कृष्ण की कालिंदी तू थी  सूर का बचपन
तेरे ही तट पर थी रुकी मुगलों की हर धड़कन
ग़ालिब ने की थी शायरी तेरे ही सायो  में
थी ली  भगत ने भी  पनाह तेरी ही बाहों में

तेरे किनारों पर  लगे कितने यहाँ  मेले
तेरे तटों पर न  जाने कितने वीर थे खेले
तेरे सहारे ही हुई विकसित यह सभ्यता
हाय मगर क्यों भूली आज यह तेरी महत्ता

संभलो संभालो आज यह अपनी निशानी है
अपनी रगों में दोड़ता इसका ही पानी है
आँखों में है रहती  चमक सजती  जवानी है
हाय मगर क्यों खो रहा तेरा यह पानी है

अंकेश

Wednesday, April 18, 2012

मैं सैयां के साथ चली जाऊंगी तकते रहना
मैं बापस न आऊँगी बस नाम ही जपते रहना 

मैं जो चली जाऊंगी 
फिर न मैं यु आऊँगी 
कह दो जो कहना है मुझसे 
दिल  मैं भी  क्या  रखना 
आँखों  में क्यों  रहे छुपा तुम 
देखा है जो सपना 
सपनो को अपनाऊंगी 
पर जो गयी न आऊँगी    
 
मैं सैयां के साथ चली जाऊंगी तकते रहना
मैं बापस न आऊँगी बस नाम ही जपते रहना
  
तेरी बातें मेरे दिल के समझ नहीं आती है 
जो तू सब कुछ जानती  है तो 
फिर क्यों तडपाती है
आँखों  में तस्वीर तुम्हारी 
सपनो में है चेहरा 
तुझको लेने  आऊँगा में 
बांधके सर पर सेहरा 
लेकर तुझे   जाऊँगा 
सपनो सा  सजाऊँगा 

मैं सैयां के साथ चली जाऊंगी तकते रहना
मैं बापस न आऊँगी बस नाम ही जपते रहना
    

  कृते अंकेश

Wednesday, April 11, 2012

तितलियों की किसे फिक्र है यहाँ
 उनकी उड़ानों को तो देखा भी न  गया
माली ब्यस्त है ख़ुशबुओ का सौदा करने मैं
तितलियों  को तो  सोचा ही नहीं गया

पंखो को फडफड़ाती  रही यहाँ से वहा
कुछ ने उनके सौन्दर्य को निहारा तो
पर उसके आगे कुछ भी न हुआ  ....
तितलिया भी खो ही गयी फिर
बगीचों में कही .....

अंकेश
रात पिघलती गयी
चाँद खोता रहा
जुगनुओ की भीड़ में अँधेरा सोता रहा
मैंने इंतज़ार किया
ओस की बूंदों के गिरने तक
उषा की किरणे आयी
पर तुम नहीं आये....


मैंने भी पाया था
चाँद को ढलते हुए
रात के आगोश में खुद को पिघलते हुए
लेकिन अँधेरा मुझे डराता रहा
यकीन मानो
इंतज़ार मैंने भी किया
बस मुझे ओस की बूंदों का पानी नज़र न आ सका
और फिर आ गयी उषा की किरणे
मिलन की एक आस लेकर

कृते अंकेश 


 
 
यह तस्वीरे जो दिखती है 
हकीकत की परश्तिश की 
यह किस्मत की है जंजीरे 
कभी उलझी कभी सुलझी 

नहीं पर मिल सकी है यह   
हकीकत बस इबादत से
लहू के रंग से सजती 
यहाँ सच की  नुमाइश है 

कृते अंकेश  

Tuesday, April 03, 2012

हैं पथ में अगणित बाधा तो क्या
रुकना तेरी पहचान नहीं
 बस बढे चलो जीवन पथ पर
मंजिल होती हर आसान नहीं

अंधियारे के बाद सदा
रवि की किरणे भी आती है
क्या हुआ रही बाधाये विकल 
 हर मुश्किल हल हो जाती है


जो रहे यहाँ उलझन में सदा
या सुप्त रहे वह छूट गए
मिलता बस  पल भर का मौका
सपने रचते या टूट गए

लेकिन यह मनु की संतान यहाँ
कब इसने हार ही मानी है
हो  दुर्गम पथ बाधाये विकल 
पायी मंजिल जो ठानी है 

कृते अंकेश

 

Saturday, March 31, 2012

Emily was just one year old when her mother passed away. Since then only I have taken care of her. By now she hardly remember anything about her. Days are passing away, and she is becoming more and more intelligent. To my surprise she started speaking just at the age of one and half year and the first word which came out of her was "Ma", though she has not much cared about it and very soon she started speaking lot other words. My most of the time either goes in office or in interpreting the incomplete sentences of my sweet angel emily. But she was a sharp girl and in a short duration she has started speaking clearly and complete sentences...

Time goes very fast when you start enjoying the life or things are moving well.... Emily has become 5 year old and she has became friend with many other children of her age, they used to play together in the evening. And once I came back from office, she use to narrate me everything whatever has happened that day... She used to be angry when someone cheated in game and expression of disappointment can be clearly seen on her face while listening to her daylong summary of event.

Winter has come and snow was predicted this year. Still I have made a plan to go out for a movie with Emily as her favorite cartoon movie has been released. Its a long time since I have gone out, in fact I never felt the desire to go, office and Emily were the only two things for which I cared much. We were going by a car and there was not much traffic on the road. suddenly I realized that an iron bar struck on glass window of my car, and before I could think anything somebody pulled me out of my car . I couldn't resist them as my eyes were constant looking for Emily but I was not able to find her. They were shouting furiously among each other and then they left me there only and started searching someone else. I was injured, tired, shocked, puzzled but my eyes were constantly looking for my Emily. Then suddenly I noticed a beggar lady standing on the other end of the road and there was my Emily pulling the skirt of that lady and asking " Ma, see that monkey wanna play with us, will you come or shall I go alone............  so it all happened for you... oh my beloved daughter...

Ankesh Jain

Monday, March 26, 2012

 मूल रचना - फोरौघ फरोख्जाद
अनुवादक - अंकेश जैन

समय के धुधलेपन से दूर कही
एक भीडभाड भरी गली है
जिसके नुक्कड़ हमेशा भरे रहते है
अनेको युवको से एवं असभ्य लडको से
जिनके एकमात्र मनोरंजन का साधन कभी में ही हुआ करती थी

वह आज भी उन्ही गलियों तक सीमित है
अपने उन्ही बिखरे हुए बालो के साथ
और पतले दुबले शरीर को समेटे
उन्ही नुक्कड़ो के बीच

और वह अभी भी सोच रहे है
उसी छोटी लड़की के बारे में
जो बहुत पहले ही एक दिन ओझल हो चुकी है
इन हवाओ के बीच


 

Saturday, March 24, 2012

ओ रे सैयां तोरे  बिना
जागी रही मोरी अखियाँ
ओ रे सैयां तोरे  बिना
जागी रही मोरी अखियाँ
ओ रे सैयां

शाम होने लगी ओझल
रात ने ली है करवट बदल

तारे ओढ़े हुए चांदनी
है फिजा में घुली रागिनी
कहा हो तुम
कहा हो तुम
कैसे ढूढु तुझे इस तरह
ओ रे सैयां तोरे  बिना
जागी रही मोरी अखियाँ
 ओ रे सैयां   


है निशा भी कही ढल रही
है  फिजा भी बदल सी रही
कही गुमसुम, मगर फिर हम
दूंढ़े तुझको ही बस  इस तरह   
ओ रे सैयां तोरे  बिना
जागी रही मोरी अखियाँ

 ओ रे सैयां   


भोर की भी है आहट हुई
या है यह शरारत कोई
मगर तुझ बिन मेरे हमदम
नहीं जीने में है कुछ मज़ा
ओ रे सैयां तोरे  बिना
जागी रही मोरी अखियाँ

 ओ रे सैयां   ...............


कृते अंकेश